Author: admin

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार का उद्देश्य झारखंड को केवल खनिज और प्राकृतिक संसाधनों के निर्यातक राज्य के रूप में सीमित रखना नहीं है, बल्कि संसाधनों के मूल्य संवर्धन, सतत औद्योगिकीकरण और जन-केंद्रित विकास को प्राथमिकता देना है। मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की ओर से आयोजित एक उच्चस्तरीय राउंडटेबल बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वैश्विक नीति-निर्माताओं, उद्योग प्रतिनिधियों और निवेशकों को झारखंड के विकास दृष्टिकोण से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य…

Read More

बड़कागांव (झारखंड): निजी कोल कंपनी के लिए मंगलवार को स्थानीय फुटबॉल मैदान में आयोजित जनसुनवाई उस समय हिंसक हो गई, जब ग्रामीणों के एक समूह ने दूसरे गुट पर हमला कर दिया। यह जनसुनवाई झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से आयोजित की गई थी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और जनसुनवाई की प्रक्रिया बाधित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जनसुनवाई का विरोध कर रहे लोग बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। वे भाला, तीर, हसुआ जैसे पारंपरिक और धारदार हथियारों से लैस थे। अधिकांश उपद्रवियों ने मास्क, मफलर और हेलमेट पहनकर…

Read More

Islamabad/Karachi: पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में एम.ए. जिन्ना रोड स्थित गुल शॉपिंग प्लाजा में लगी भीषण आग पर करीब 36 घंटे बाद काबू पाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग में झुलसकर कम से कम 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग लापता बताए जा रहे हैं। कई शव बुरी तरह झुलसने के कारण पहचान मुश्किल है, इसलिए डीएनए जांच के जरिए पहचान की प्रक्रिया चल रही है। 18 शवों की पहचान, DNA से बाकी की पहचान की तैयारी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक बरामद शवों में से 18 की पहचान हो पाई…

Read More

रांची/कोडरमा। रांची में हाल के दिनों में बच्चों की गुमशुदगी के मामलों के बीच एक और बड़ी बरामदगी सामने आई है। ओरमांझी थाना क्षेत्र से लापता 12 वर्षीय बच्चा 61 दिन बाद सोमवार को चंदवारा के उरवां इलाके से बरामद किया गया। पुलिस ने बच्चे को एक मछली दुकान से अपने कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार, अब यह स्पष्ट करने की कोशिश की जा रही है कि यह मामला किडनैपिंग का है या बच्चा खुद गायब हुआ था। कोडरमा डीएसपी रतिभान सिंह ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा…

Read More

दावोस/रांची। विश्व आर्थिक मंच (WEF) के दौरान दावोस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा स्टील के शीर्ष नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में टाटा स्टील ने झारखंड में न्यू-एज ग्रीन स्टील टेक्नोलॉजी के तहत ₹11,000 करोड़ के निवेश की प्रतिबद्धता दोहराई। इसको लेकर आशय पत्र (LoI) और सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। निवेश के तहत किन परियोजनाओं पर फोकस? प्रस्तावित निवेश के अनुसार— हिरसाना ईज़ी एंड मेल्ट टेक्नोलॉजी में ₹7,000 करोड़ कॉम्बी मिल परियोजना में ₹1,500 करोड़ टिनप्लेट विस्तार परियोजना में ₹2,600 करोड़इन परियोजनाओं को पर्यावरण-अनुकूल ग्रीन स्टील तकनीक आधारित…

Read More

बेरमो (झारखंड): झारखंड के बेरमो अनुमंडल में जंगली हाथियों के आतंक की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गोमिया प्रखंड के कंडेर इलाके में रविवार देर रात जंगली हाथियों ने एक युवक को कथित तौर पर कार से खींचकर बाहर निकाला और फिर खेत में घसीट ले जाकर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान रवींद्र के रूप में बताई जा रही है, जो पेशे से सब्जी विक्रेता था। जानकारी के मुताबिक रवींद्र रोज की तरह रामगढ़ में सब्जी बेचकर वापस कंडेर लौट रहा था। इसी दौरान सिमराबेड़ा महतो टोला के पास मुख्य सड़क पर हाथियों ने…

Read More

Ranchi : जगन्नाथपुर इलाके से 2 जनवरी को अगवा हुए अंश-अंशिका की रामगढ़ जिले से बरामदगी के बाद रांची पुलिस ने एक बड़े अपहरण नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और शुरुआती जांच के आधार पर यह गिरोह बच्चों को अगवा कर दूसरे राज्यों में ले जाकर विभिन्न अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल करता था। मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही गई है। पुलिस के अनुसार “खरीददार” और नेटवर्क की कड़ियां पुलिस जांच में दावा किया गया है कि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया का एक व्यक्ति बच्चों की “खरीद-फरोख्त” से जुड़े नेटवर्क में…

Read More

New Delhi : 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) से पहले देश की सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। खुफिया इनपुट के आधार पर दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में संभावित आतंकी साजिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि खालिस्तान समर्थित संगठनों और बांग्लादेश-आधारित आतंकी समूहों द्वारा राजधानी सहित कई शहरों को निशाना बनाने की आशंका जताई गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार की चेतावनी में स्थानीय आपराधिक नेटवर्क/गैंगस्टरों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। इनपुट में यह आशंका जताई गई है कि कुछ आपराधिक…

Read More

Ranchi : झारखंड में शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। सिर्फ पाकुड़ और पूर्वी सिंहभूम ऐसे जिले हैं जहां न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया जा रहा है। गुरुवार सुबह भी तेज ठंडी हवा के कारण कनकनी बढ़ी और जनजीवन प्रभावित रहा। गुरुवार को राज्य में सबसे कम तापमान गुमला में 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि कांके इलाके में 4.7 डिग्री तापमान रहा। शीतलहर का असर गुमला, बोकारो, पलामू, चाईबासा, खूंटी, हजारीबाग, सिमडेगा, सरायकेला,…

Read More

West Singhbhum : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक दांतेल हाथी का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मझगांव प्रखंड की बेनीसागर पंचायत अंतर्गत खड़पोस के पास तिलोकुटी गांव में शुक्रवार सुबह हाथी ने दो लोगों को कुचलकर मार डाला। मृतकों में बेनीसागर निवासी 40 वर्षीय प्रकाश मालवा और एक बच्चा शामिल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमले के बाद बच्चे का शव हाथी के दांत में फंस गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार, बीते 48 घंटे हाथी शांत था, लेकिन अब उसने फिर से उत्पात शुरू कर दिया।…

Read More