Author: admin

New Delhi : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के बारामती में हुए विमान दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी ने दुख व्यक्त किया है। बुधवार को एक्स पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि दशकों तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहते हुए अजित पवार महाराष्ट्र के विकास और जनहित को निरंतर प्राथमिकता दी और हमेशा ज़मीन से जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें। शोक की इस घड़ी में…

Read More

New Delhi : बदलती जीवनशैली, गलत खानपान और अनियमित दिनचर्या के कारण गैस, अपच, पेट फूलना और बार-बार हिचकी आज आम समस्या बन चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार, जब डायफ्राम अचानक सिकुड़ता है और पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता, तब हिचकी आती है। बहुत ज्यादा या जल्दी-जल्दी खाना, तला-भुना भोजन, शराब, तनाव और घबराहट इस परेशानी को बढ़ा सकते हैं। योग शास्त्रों में शरीर के भीतर पांच प्रकार की वायु बताई गई हैं। इनमें अपान वायु का संबंध पेट के निचले हिस्से से होता है, जो मल-मूत्र त्याग, गैस निष्कासन और विषैले तत्वों को बाहर निकालने का काम…

Read More

Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर में एक बेहद संवेदनशील और शर्मनाक मामला सामने आया है। बिरसानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक स्कूल वैन चालक ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता टेल्को स्थित एक निजी स्कूल की छात्रा है। मंगलवार को आरोपी वैन चालक बच्ची समेत दो अन्य छात्राओं को स्कूल से घर छोड़ने गया था। घर पहुंचने के बाद बच्ची ने परिजनों से तेज पेट दर्द की शिकायत की। पूछताछ करने पर बच्ची ने आरोपी…

Read More

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के कांटाटोली इलाके में खुले नाले में गिरकर एक बच्चे की मौत के मामले पर झारखंड हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। स्थानीय अखबारों में प्रकाशित खबरों के आधार पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए इस मामले को जनहित याचिका में बदल दिया और मंगलवार को इसकी सुनवाई की। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ में हुई। कोर्ट ने यह जानना चाहा कि इस दर्दनाक घटना के बाद जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई की गई है। सुनवाई के दौरान अदालत ने रांची नगर निगम की लचर…

Read More

रजरप्पा/रामगढ़: झारखंड के रजरप्पा क्षेत्र अंतर्गत लारी गांव में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हंगामे ने पूरे इलाके की शांति भंग कर दी। चंद लोगों की जिद और उपद्रव की वजह से हालात इतने बिगड़े कि गांव छावनी में तब्दील हो गया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा रहा, कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। जानकारी के अनुसार, विसर्जन के दौरान तालाब तक पहुंची प्रतिमा को कुछ लोग वापस विशेष संप्रदाय के इलाके में ले जाने पर अड़ गए। पुलिस ने जब इसका विरोध किया तो उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। देखते…

Read More

Patratu : पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल), पतरातू में 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, देशभक्ति और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सीआईएसएफ, डीजीआर, डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों एवं अग्निशमन दल द्वारा प्रस्तुत भव्य परेड से हुई, जिसने उपस्थित जनसमूह में उत्साह और राष्ट्रीय गर्व का संचार किया। इसके पश्चात पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए. के. सहगल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने पावर प्लांट एवं बनहरडीह कोल माइनिंग परियोजना के विकास पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सतत एवं जिम्मेदार व्यावसायिक विकास की दिशा में सभी को प्रेरित किया। उन्होंने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते…

Read More

पीरपैंती। सोहराय पर्व के शुभ अवसर पर पीरपैंती प्रखंड की हरिनकोल पंचायत में अदाणी फाउंडेशन, पीरपैंती की ओर से पहाड़िया आदिम जनजाति समुदाय के लिए सामाजिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्व के अवसर पर समुदाय के स्वास्थ्य, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम के दौरान पहाड़िया आदिम जनजाति के 300 परिवारों को मच्छरदानियां वितरित की गईं। इसके साथ ही 250 महिलाओं को साड़ियां और 300 पुरुषों को टी-शर्ट्स प्रदान की गईं। यह पहल स्वास्थ्य संरक्षण के साथ-साथ पारंपरिक पर्व को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही…

Read More

Ranchi : झारखंड सरकार और नवीन जिंदल समूह के बीच राज्य में औद्योगिक निवेश और विकासात्मक सहयोग को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। लंदन में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नवीन जिंदल समूह के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की और इस्पात, स्वच्छ ऊर्जा, कौशल विकास और उच्च शिक्षा के क्षेत्रों में साझेदारी पर विस्तृत चर्चा की। यह बैठक 02 जनवरी 2026 को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उद्योगपति नवीन जिंदल के बीच हुई पूर्व बातचीत की अगली कड़ी मानी जा रही है। मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों पक्षों ने झारखंड में पर्यावरण-अनुकूल…

Read More

लंदन/रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, अध्यक्ष महिला एवं बाल विकास समिति, झारखंड विधानसभा, और प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य बुधवार देर रात दावोस से लंदन पहुंचे। लंदन में झारखंड के स्कॉलर्स और डायसपोरा के लोग मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “आपके इस स्वागत और सम्मान से मैं अभिभूत हूँ। झारखंड का नाम विदेशों में रोशन करने वाले हमारे लोग वास्तव में गर्व का कारण हैं। आप सबका हार्दिक आभार।” कल्पना मुर्मू सोरेन ने भी स्वागत के लिए झारखंड के सभी स्कॉलर्स और डायसपोरा का धन्यवाद किया और…

Read More

दुल्दुलिया। दुल्दुलिया ग्राम में अदाणी फाउंडेशन द्वारा पशु स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर पशुपालन विभाग के सहयोग से अदाणी फाउंडेशन के “कामधेनु कार्यक्रम” के अंतर्गत लगाया गया, जिसमें 400 से अधिक पशुओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर के दौरान पशुओं की विभिन्न बीमारियों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां मुफ्त में उपलब्ध कराई गईं। पशु चिकित्सकों ने पशुपालकों को पशुओं के टीकाकरण, पोषण और देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं। अदाणी फाउंडेशन का यह प्रयास पशुओं को रोगमुक्त रखने, उनके उत्पादन में वृद्धि करने और ग्रामीण पशुपालकों की आय को सशक्त बनाने की…

Read More