Ranchi : राजधानी रांची से लापता हुए मासूम भाई-बहन अंश कुमार और अंशिका कुमारी की सकुशल बरामदगी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पुलिस की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने इस पूरे अभियान को पुलिस की सूझबूझ, रणनीति और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अपहरणकर्ताओं के चंगुल से दो मासूम बच्चों की सुरक्षित वापसी हर किसी के लिए राहत और खुशी का विषय है। उन्होंने माना कि बीते कुछ दिन व्यक्तिगत रूप से भी उनके लिए बेहद चिंताजनक रहे, लेकिन पुलिस ने…
Author: admin
Ranchi : झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य की राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में 16 जनवरी के बाद शीतलहर के प्रभाव में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, हवा के रुख में बदलाव के कारण ठंड का असर धीरे-धीरे कम होगा, लेकिन बुधवार और गुरुवार को अभी भी कई जिलों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर जारी रहेगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इन दो दिनों के लिए राज्य के 13 जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान रात के समय कनकनी के साथ ठंड बनी रहेगी।…
सरायकेला-खरसावां: झारखंड के सरायकेला जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गम्हरिया थाना क्षेत्र के टाटा स्टील कॉम्प्लेक्स कॉलोनी में एक बेटे ने अपने ही पिता की धारदार हथियार (दावली) से कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रामा नाथ दास (53) के रूप में हुई है, जो अपने बेटे के साथ फ्लैट में रहते थे। सूचना मिलने पर गम्हरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी।…
Dhanbad : झारखंड के धनबाद में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। बिनोद बिहारी महतो चौक (आठ लेन रोड) के पास करीब 50 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन पर बनी 10 अवैध पक्की दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर कब्जा हटाया गया। बताया जा रहा है कि इस जमीन पर कब्जे का खेल पिछले एक महीने से चल रहा था। मामले की सूचना डीसी को मिलने के बाद धनबाद अंचल कार्यालय की टीम ने धनबाद थाना की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दुकानों के साथ-साथ अस्थायी और पक्के निर्माण हटाकर जमीन…
Patratu: पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) के टाउनशिप ग्राउंड में लोहरी पर्व का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ए.के. सहगल एवं रेणु सहगल ने उपस्थित कर्मचारियों और उनके परिजनों को लोहरी की शुभकामनाएं दीं तथा सभी के सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें अनुपम मुखर्जी (मुख्य महाप्रबंधक, परियोजना), मनीष खेतरपाल (महाप्रबंधक, ओएंडएम), ओ.पी. सोलंकी (महाप्रबंधक, मेंटेनेंस) तथा जोगेश चंद्र पात्र (महाप्रबंधक, ऑपरेशन एवं कमीशनिंग) शामिल थे। सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कर्मचारियों को संबोधित करते हुए…
Ranchi : धुर्वा थाना क्षेत्र से बीते 13 दिनों से लापता दो भाई-बहन अंश और अंशिका को रांची पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को रामगढ़ जिले के चितरपुर इलाके से सुरक्षित बरामद किया। पुलिस ने बच्चों की तलाश के दौरान लगातार तकनीकी और स्थानीय स्तर पर इनपुट जुटाए, जिसके आधार पर टीम को अहम सुराग मिला और फिर बच्चों तक पहुंच बनाई गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मामले में संलिप्तता के आरोप…
गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में रविवार देर रात दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलचंपा गांव के पास एक अज्ञात हाईवा की भीषण टक्कर से स्कॉर्पियो सवार एक ही परिवार के चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो पूरी तरह चकनाचूर हो गई और शव वाहन में बुरी तरह फंस गए। मृतकों की पहचान पलामू जिले के पांडु थाना क्षेत्र के लवर पांडु गांव निवासी नरेंद्र कुमार पासवान (30), जितेंद्र पासवान (28), विश्रामपुर थाना क्षेत्र के भंडार गांव निवासी बादल पासवान (20) और बिक्की कुमार…
Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को पढ़ाई में मदद देने के लिए 30 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया है। यह सहायता अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा संचालित अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना के तहत दी जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशक सुधीर बाड़ा की ओर से राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को पत्र जारी कर इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में विश्वविद्यालयों से…
घाटशिला। झारखंड के घाटशिला में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां पिकनिक मना रहे लोगों पर एक बोलेरो वाहन चढ़ गया। यह घटना बुरुडीह डैम की है, जहां जमशेदपुर के सोनारी और डिमना इलाके से पिकनिक मनाने पहुंचे लोगों पर अचानक बोलेरो चढ़ गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आक्रोशित भीड़ ने बोलेरो…
Ranchi : झारखंड आंदोलन के जननायक, आदिवासी समाज के गौरव और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती के अवसर पर रविवार को मोरहाबादी स्थित स्वर्गीय गुरुजी के पूर्व के आवास में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मंत्री हफ़ीजुल हसन, सुदिव्य कुमार, राज्यसभा सांसद जोबा माजी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता विनोद पांडे, सुप्रियो भट्टाचार्य सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी गुरुजी की तस्वीर पर…

