केदारनाथधाम। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथधाम में केदारनाथ मंदिर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए आज (मंगलवार) सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान से पूजा-अर्चना के बाद आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। इसी के साथ छह माह तक बाबा केदार की नित्य पूजा-अर्चना होगी। इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत करीब आठ हजार श्रद्धालु मौजूद रहे। हिमालय में स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा केदारनाथ धाम के कपाट सेना के बैंड की मधुर धुन…
Author: admin
मुंबई। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 अप्रैल, 2023 को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 23 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आरसीबी की कप्तानी विराट कोहली कर रहे थे,इसलिए जुर्माने उनपर लगाया गया। बयान के अनुसार, चूंकि यह आईपीएल की न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आचार संहिता के तहत उनकी टीम का सीजन का दूसरा अपराध था, इसलिए कोहली पर…
वाशिंगटन। अमेरिकन एयरलाइंस का एक बोइंग-737 विमान आसमान में पक्षी से टकरा गया। इससे इंजन में आग लग गई। विमान को आपात स्थिति में उतारना पड़ा। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या- 1958 कोलंबस में जॉन ग्लेन कोलंबस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से फीनिक्स की ओर जाने के लिए प्रात: 7:45 बजे उड़ान भरी। उड़ान भरते ही विमान से एक पक्षी टकरा गया।इससे विमान के इंजन में आग लग गई। यह घटना कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। आग लगने की जानकारी मिलने पर विमान को निकटवर्ती ओहियो हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे आईटी शहर साल्टलेक के भारतीय विद्या भवन के पास स्थित फागुनी आवासन बस्ती में रविवार देरशाम आग लग गई। इस दौरान 100 से अधिक झोपड़ी राख हो गईं। विधान नगर पुलिस कमिश्नरेट ने सोमवार सुबह कहा है करीब 10 अग्निशमन गाड़ियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सुबह तक कूलिंग का काम जारी रहा है। यह झोपड़ी बांस और पॉलीथिन की थीं। पीड़ित सुमन सिंह ने बताया कि आग लगने से चारों ओर धुआं फैल गया। इस दौरान सिलेंडरों के धमाकों की आवाज आती रही। बच्चों…
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (सोमवार) रीवा पहुंच रहे हैं। वो प्रात: 11ः30 बजे रीवा के एसएएफ मैदान में राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस समारोह में शामिल होंगे। साथ ही देश की सभी ग्राम सभाओं और पंचायती राज्य संस्थाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी समारोह में प्रधानमंत्री आवास योजना के 4 लाख 11 हजार हितग्राहियों को वर्चुअल गृह प्रवेश कराएंगे। साथ ही मध्य प्रदेश में जल जीवन मिशन की 7853 करोड़ रुपये लागत की पांच बड़ी समूह जलप्रदाय योजनाओं का शिलान्यास और 2300 करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास एवं शुभांरभ करेंगे। प्रधानमंत्री विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी…
बलिया। कई बार मुसीबतें इंसान को मजबूत बना देती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है दोकटी थाना क्षेत्र के चिरंजी छपरा गांव निवासी कमलेश वर्मा के साथ। करीब छह माह पूर्व एक हादसे में पत्नी की मौत के बाद से कमलेश दुधमुंही बच्ची को सीने से बांध ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार के भरण पोषण में जुटे हैं। कमलेश वर्मा पर दुखों का पहाड़ इस कदर टूटा है कि उनकी कहानी फिल्मी लगती है। मगर एक पिता की इस सच्ची कहानी को सुन हर कोई हतप्रभ हो जाता है। दोकटी थाना क्षेत्र के चिरंजी छपरा गांव निवासी 40 वर्षीय कमलेश वर्मा…
वाशिंगटन। रूस और यूक्रेन के बीच एक साल से अधिक समय से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका भी भारत की ओर देख रहा है। अमेरिका ने भारत से आग्रह किया है कि वह रूस को यूक्रेन से हटने व युद्ध समाप्त करने के लिए समझाए। साथ ही अमेरिका ने साफ किया है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का अमेरिका व भारत के संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ा है। अमेरिका के दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को तोड़ने के…
पुंछ। पुंछ के मेंढर इलाके में गुरुवार को सेना के एक वाहन में अचानक आग लग गई। इस हादसे में चार सैनिकों की मौत होने की आशंका जताई गई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुंछ जिले के भाटादूडियां क्षेत्र में जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सैन्य वाहन में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इसमें चार जवान अपनी जान गंवा चुके हैं। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और सेना को भी सूचित किया गया है। मौके पर बचाव अभियान चलाया…
हजारीबाग। राज्य के शिक्षा मंत्री स्व टाइगर जगरनाथ महतो के द्वादश श्राद्ध कर्म में गिरिडीह सहित राज्य के हजारों सहायक अध्यापकों ने उनके पैतृक गांव अलारगो पहुंच कर अपने लोकप्रिय शिक्षा मंत्री गरीबों के जननायक स्व टाइगर जगरनाथ के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उक्त श्राद्ध कर्म कार्यक्रम में मुख्य रूप से एकीकृत सहायक अध्यापक महासंघ के जिला अध्यक्ष नारायण महतों, जिला महासचिव सुखदेव हाजरा, नारायण दास, बैजनाथ मंडल, झरीलाल महतों, मनोज शर्मा, सुरेश महतों सहित जिले के हजारों सहायक अध्यापकों ने उनके दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर…
बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दो वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके ही ताऊ ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। मासूम बच्ची को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी ताऊ के विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू दी है। पयागपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके ताऊ ने ही गलत हरकत किया है। एक ग्रामीण की बेटी के पास सोमवार शाम को उसका ताऊ लेट गया। इसके…

