विमान पक्षी से टकराया, इंजन में लगी आग

वाशिंगटन। अमेरिकन एयरलाइंस का एक बोइंग-737 विमान आसमान में पक्षी से टकरा गया। इससे इंजन में आग लग गई। विमान को आपात स्थिति में उतारना पड़ा। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या- 1958 कोलंबस में जॉन ग्लेन

Advertisement

वाशिंगटन। अमेरिकन एयरलाइंस का एक बोइंग-737 विमान आसमान में पक्षी से टकरा गया। इससे इंजन में आग लग गई। विमान को आपात स्थिति में उतारना पड़ा। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या- 1958 कोलंबस में जॉन ग्लेन कोलंबस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से फीनिक्स की ओर जाने के लिए प्रात: 7:45 बजे उड़ान भरी। उड़ान भरते ही विमान से एक पक्षी टकरा गया।इससे विमान के इंजन में आग लग गई। यह घटना कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। आग लगने की जानकारी मिलने पर विमान को निकटवर्ती ओहियो हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। विमान के दाहिने इंजन से लपटें, चिंगारी और धुआं निकलता दिख रहा है। जॉन ग्लेन कोलंबस इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने ट्वीट किया है-आज सुबह एक विमान में आग लग गई थी, जिसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। हवाईअड्डा खुला हुआ है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *