Author: admin

कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भीषण गर्मी और लू से बेहाल लोगों के लिए मौसम विभाग ने मंगलवार को राहत भरी खबर दी है।। विभाग की ओर से बताया गया है कि इस सप्ताहांत यानि शनिवार-रविवार को कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश हो सकती है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया है कि आज भी कोलकाता में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है जबकि न्यूनतम तापमान भी 29.3 डिग्री सेल्सियस के करीब है।…

Read More

उज्जैन (मप्र)। खगोल शास्त्र कहता है कि सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण आम घटना है, लेकिन भारत में इसे धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है। सामान्यतः एक वर्ष में तीन से चार बार सूर्य और चंद्र ग्रहण पड़ते हैं। इस बार 15 दिन के अंदर वर्ष 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल और दूसरा चंद्र ग्रहण पांच मई को पड़ेगा। जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्ता और ज्योतिषाचार्य पं. हरिहर पंड्या से इस बारे में ‘हिन्दुस्थान समाचार’ ने बात की। इस चर्चा में साफ हुआ कि सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से 19 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया है। इसमें राज्य सरकार के मंत्री-विधायकों के अलावा मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

Read More

मुंबई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। कोहली पर यह जुर्माना सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान लगाया गया। कोहली ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत स्तर 1 के अपराध को स्वीकार कर लिया है। आचार संहिता के स्तर 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है। मैच की बात करें तो इस मैच में…

Read More

मोतिहारी (बिहार)। पूर्वी चंपारण जिले में कथित रूप से जहरीली शराब के सेवन से मरने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।कल (सोमवार) आठ और लोगों के दम तोड़ देने से यह आंकड़ा 40 हो गया। जिला प्रशासन ने 26 लोगों की मौत होने की बात स्वीकार की है।फिलहाल 25 से ज्यादा लोग जीवन और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। इस बीच पुलिस ने 128 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Read More

रामगढ़। रांची – पटना मुख्य मार्ग फोरलेन सड़क स्थित मुरपा में सोमवार की दोपहर सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर को सवारियों से भरी यात्री बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना इतनी जोरदार थी कि बस ट्रेलर के पिछले हिस्से में बुरी तरह घुस कर फंस गयी। घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। वहीं बस पर सवार अन्य दर्जनों लोग भी चोटिल हुए हैं। हादसे में सौंदा डी भुरकुंडा निवासी (47) प्रमोद श्रीवास्तव की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने इलाज के…

Read More

रांची। किसी भी देश या समाज में संगठन की ताकत सबसे बहुमूल्य हथियार माना जाता है जिसके बदौलत ही इन्साफ का द्वार खोला जा सकता है जबकि बिखरा हुआ समाज या परिवार से संघर्ष की ताकत कमजोर हो जाती है। फलस्वरूप स्वयं बादशाह नहीं बन सकते लेकिन दूसरे लोग बादशाह जरूर बन जाते हैं।पारा शिक्षकों की एकता और संघर्ष की ताकत से सरकार का सिंहासन हिल जाता था।ब्यूरोक्रेट की ओछी मानसिकता और दमन की प्रभावशीलता बेअसर साबित हो जाया करता था। परंतु जबसे पारा शिक्षकों के सशक्त संगठन और मजबूत इरादों की बिखरती हुई चिंगारी सरकार और नौकरशाहों के कदमों…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में लगातार तापमान बढ़ने की वजह से चिलचिलाती गर्मी और लू का सिलसिला जारी है। इसक मद्देनजर पश्चिम बंगाल सरकार ने आज सोमवार से सरकारी स्कूलों की छुट्टियां शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश में स्पष्ट कर दिया गया है कि आज से एक सप्ताह तक अथवा अगले आदेश तक (जो भी पहले होगा) सभी सरकारी स्कूलों, सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों समेत निजी शिक्षण संस्थानों में भी छुट्टियां रहेंगी। उसी के मुताबिक सोमवार से सारे स्कूल कॉलेज बंद हैं। भीषण गर्मी की वजह से लोग अपने अपने घरों में…

Read More

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में जहरीला पेय पदार्थ पीने से अब तक 32 मौत हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक रविवार को देर रात तक 11 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं 15 लोगो का इलाज सदर अस्पताल में और 14 लोगो का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है,जिसमे 4 की स्थिति गंभीर है। रविवार को जिन 11 लोगो की मौत हुई,उनमे तुरकौलिया के चार, हरसिद्धि के पांच, और सुगौली के दो व्यक्ति शामिल हैं। इस प्रकार देखा जाय तो जिले में हुई कुल 32 मौतों में तुरकौलिया के 14, सुगौली के 7, हरसिद्धि के 7…

Read More

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सीनियर पुरुष और महिला घरेलू टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि में बड़ी वृद्धि की है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने रविवार को ट्विटर के जरिए उक्त जानकारी दी। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि जहां पुरुषों के लिए इनामी राशि में 60 से 300 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, वहीं महिलाओं की दो स्पर्धाओं में 700 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। रणजी ट्रॉफी चैंपियन टीम के लिए पुरस्कार राशि 2 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दी गई है, जबकि फाइनल और सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों के लिए…

Read More