मुंबई। मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, आईपीएल की न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आचार संहिता के तहत उनकी टीम का सीजन का यह पहला अपराध था,इसलिए सूर्यकुमार पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं,कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा पर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान…
Author: admin
भोपाल। मध्य प्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए देश-दुनिया से आने वाले भक्त अब बहुत निकट से अपने इष्ट के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए मंदिर प्रशासन व्यवस्थाएं बनाने में जुटा है। दरअसल, भक्तों की इच्छा बाबा महाकाल के दर्शन नजदीक से ही करने की रहती है। साथ ही उन्हें जल, दूध चढ़ाने और स्पर्श करने की इच्छा लिए भक्त दरबार में पहुंचते हैं। अब तक भस्मारती को छोड़कर ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था से सीधे गर्भगृह में पहुंचने का अवसर भक्तों के पास नहीं था, लेकिन अगले माह मई से भक्त सीधे गर्भगृह में पहुंचकर महाकाल…
बांदा। यूपी के जनपद बांदा में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई है। इस घटना से गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्यारों ने गृहस्वामी उसकी पत्नी, पोता और भाभी की हत्या की है। मृतकों के शव अलग-अलग स्थानों पर पाए गए हैं। इससे पता चलता है कि हत्यारों से बचने के लिए मृतक इधर-उधर भागे थे। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पुलिस ने इस मामले में मृतक चुन्नू के बेटे को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।…
गिरिडीह। झारखंड प्रदेश सहायक अध्यापक महासंघ की बैठक गिरिडीह के झण्डा मैदान में जिला अध्यक्ष नारायण महतो की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित हुई, जिसका संचालन जिला महासचिव सुखदेव हाजरा ने किया। बैठक में मौजूद सभी सहायक अध्यापकों ने 225 पारा शिक्षकों का मानदेय भुगतान जनवरी, फरवरी और मार्च तक फर्जी विश्वविद्यालय का हवाला देकर स्थगित किए जाने पर आक्रोश जताया। जिला अध्यक्ष नारायण महतो ने कहा कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने में पारा शिक्षकों के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। परन्तु उम्र की अंतिम पड़ाव में पारा शिक्षकों का यूनिवर्सिटी ही फर्जी बता कर उनके…
रांची (झारखंड)। झारखंड में 17 अप्रैल को मौसम की मेहरबानी से लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। रांची मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी अभिषेक आनंद ने ऐसी संभावना जताई है। मौसम विज्ञानी आनंद ने शनिवार को बताया कि 17 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे मामूली राहत मिलेगी। इसका असर लंबे समय तक नहीं रहेगा। आगामी सप्ताह में संताल और पलामू में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले 24 घंटे में कई शहरों के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस समय कई जिलों लू…
टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए। उन पर भाषण के दौरान पाइप बम फेंका गया। पुलिस ने बम फटने से पहले ही किशिदा को सुरक्षित निकाल लिया। किशिदा के निकलते ही यह पाइप बम फट गया और तेज धमाके से अफरा-तफरी मच गई। प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा वाकायामा शहर में अपनी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति ने उन पर पाइप बम फेंक दिया। चौकन्ने सुरक्षा कर्मियों ने पाइप बम उन तक पहुंचने से पहले ही प्रधानमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके ठीक…
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,753 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में 21 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान 6,628 मरीज स्वस्थ हुए । अब तक कोरोना वायरस से 4,42,23,211 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.69 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 53,720 हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 6.78 प्रतिशत है। टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 397 खुराक दी गई हैं। देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66…
मुंबई। नवी मुंबई के खोपोली क्षेत्र में बोरघाट में शिंगरोबा मंदिर के पास पुणे-मुंबई ओल्ड हाईवे पर शनिवार तड़के करीब चार बजे एक निजी बस के खाई में गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई । इस घटना में तकरीबन 25 लोगों के घायल होने की प्रारंभिक जानकारी है। अब तक 16 घायलों को खाई से बाहर निकाल कर खोपोली नगरपालिका अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम, पुलिस की टीम और रेस्क्यू टीम राहत और बचाव के काम में लगे हुई हैं। बस में 40 से 45 लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार बस…
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टाटा आईपीएल 2023 मैच से पहले बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम के प्रशिक्षण सत्र के दौरान टीम के साथियों के साथ मुलाकात की। पंत फिलहाल राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन और रिकवरी से गुजर रहे हैं। उनके ठीक होने के बारे में पूछे जाने पर, पंत ने कहा, “मैं बहुत अच्छी तरह से ठीक हो रहा हूं और हर बीतते दिन के साथ मैं बेहतर होता जा रहा हूं। मैं राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का दौरा करने आया था और दिल्ली कैपिटल्स वहां मौजूद था। इसलिए…
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,109 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में 20 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान 6,456 मरीज स्वस्थ हुए । अब तक कोरोना वायरस से 4,42,16,583 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.70 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 49,622 हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 5.01 प्रतिशत है। टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 327 खुराक दी गई हैं। देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66…

