वाशिंगटन। अमेरिका के सिग्नेचर बैंक और सिलकॉन वैली बैंक के डूबने से परेशान खाताधारकों को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से राहत भरी खबर है। बाइडन ने एलान किया है कि दोनों बैंकों के खाताधारकों के पैसे डूबने नहीं दिये जाएंगे और इन बैंकों के डूबने के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अमेरिका में इस समय बैंकिंग संकट चल रहा है। पिछले दिनों प्रसिद्ध सिलकॉन वैली बैंक की बंदी के बाद न्यूयॉर्क का क्षेत्रीय बैंक सिग्नेचर बैंक भी बंद कर दिया गया है। सिग्नेचर बैंक के पास क्रिप्टोकरेंसी का स्टॉक था। इसके जोखिम को देखते…
Author: admin
लॉस एंजिल्स। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म सम्मान ऑस्कर अवार्ड समारोह में भारत का जलवा बुलंद हुआ है। भारतीय फिल्म आरआरआर के गाने ‘नाटू नाटू’ ने ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर दुनिया भर के प्रशंसकों का सीना चौड़ा कर दिया। इसके अलावा शॉर्ट फिल्म द एलिफेंट व्हिस्पर्स ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत कर भारतीय सिनेमा को ऐतिहासिक और गर्व का अवसर प्रदान किया है। लॉस एंजिल्स में आयोजित ऑस्कर अवार्ड के ऐतिहासिक समारोह में भारतीयों के लिए खुशी के अवसर सामने आए हैं। मूल रूप से तेलुगू में बनी फिल्म आरआरआर के गाने ‘नाटू नाटू’ ने ‘ओरिजनल सॉन्ग’ कैटगरी में आस्कर अवॉर्ड जीत…
वाशिंगटन। अमेरिका में ऑस्टिन से फ्रैंकफर्ट जा रहा एक विमान 37000 फीट की ऊंचाई पर हवा में झटका खाने लगा। इससे सात यात्री जख्मी हो गए और अफरातफरी मच गई। स्थिति सामान्य करने के लिए वाशिंगटन में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। लुफ्थांसा एयरलाइन्स का विमान एयरबस ए330-300 अमेरिका के ऑस्टिन से फ्रैंकफर्ट जा रहा था। रास्ते में जब विमान करीब 37 हजार फीट की ऊंचाई पर था तो अचानक उसमें झटके लगने लगे। एक के बाद एक कई झटके लगने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। झटका लगने के बाद यात्रियों की कुर्सियों के सामने रखा खाने का सामान इधर-उधर…
पटना। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो अप्रैल को बिहार का दौरा करेंगे। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में उनके दौरे तेज हो रहे हैं। वो सासाराम और नवादा में जनसभा को संबोधित करेंगे। छह महीने में यह उनका यह चौथा बिहार दौरा होगा। शाह के दौरे से भाजपा अलग-अलग समुदायों के लोगों को साधने की कोशिश कर रही है। वैसे भी जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तब से अमित शाह ने बिहार की बागडोर अपने हाथ में ले ली है। बिहार की सत्ता से बाहर होने के बाद अमित शाह 23 और 24 सितम्बर…
लंदन। इंग्लिश चैनल पार करके ब्रिटेन में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले भारतीयों की संख्या में पिछले साल बढ़ोतरी दर्ज की गई और छोटी नौकाओं पर सवार होकर कुल 683 लोग देश में आए, जिनमें अधिकतर भारतीय पुरुष हैं। ब्रिटेन में अनियमित प्रवासन के संबंध में देश के गृह विभाग के पिछले साल के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, ब्रिटेन में अवैध रूप से सीमा पार करके आने वाले भारतीयों की संख्या साल-दर-साल बढ़ रही है। वर्ष 2021 में 67 भारतीय नागरिक छोटी नौकाओं से सीमा पार करके आए थे, जबकि 2020 में यह संख्या 64 थी और 2019 एवं…
उन्नाव। कोतवाली हसनगंज क्षेत्र में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के दो मंजिल कमरे में शॉल के फंदे में पंखे से शव लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के परिजन हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के कोईया मदारपुर गांव निवासी अनुपम अवस्थी 28 वर्ष पुत्र स्वर्गीय दिलीप कुमार अवस्थी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में शाल से बांध कर पंखे से शव लटकता…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत बनाने में जुटा हुआ है। इसके लिए पार्टी 50 लाख नए सदस्य बनाएगी। इसमें तेजी लाने के लिए झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य विनोद कुमार पांडेय ने रविवार को सभी जिलाध्यक्षों, सचिव, संयोजक, सभी जिला समिति, जिला संयोजक मंडली को आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि सभी जिलों में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में वे तेजी लाएं। साथ ही इसके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ें। अभियान में तेजी लाने के लिए सभी जिलों में कार्यक्रम तय करें। तय कार्यक्रम…
रांची। मोरहाबादी मैदान में रविवार को आदिवासी समाज सरना धर्म रक्षा अभियान के बैनर तले विभिन्न आदिवासी संगठनों की सरना धर्म कोड महारैली हुई। रैली में झारखंड सहित नेपाल, भूटान, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और बिहार के आदिवासी शामिल हुए हैं। महारैली के जरिये आदिवासी संगठनों ने केंद्र सरकार और भाजपा से सरना धर्म कोड लागू करने की मांग उठाई। महारैली को संबोधित करते हुए सरना धर्म गुरु बंधन तिग्गा ने कहा कि आदिवासी ना तो हिंदू है और ना ही सनातन। इसलिए आदिवासियों को समाप्त करने की साजिश बंद होनी चाहिए। देशभर में 12 करोड़ से अधिक आदिवासियों का…
रांची। झारखंड पुलिस में कार्यरत इंस्पेक्टर रैंक के 200 पुलिस अधिकारियों को डीएसपी रैंक में प्रमोशन मिलेगा। डीएसपी रैंक में प्रोन्नति से पहले इन सभी इंस्पेक्टर को इंडक्शन कोर्स ट्रेनिंग दी जायेगी। सभी इंस्पेक्टरों को झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में रविवार को योगदान देने का आदेश दिया गया है। झारखंड पुलिस के छह डीएसपी और 200 इंस्पेक्टरों का छह वीक का इंडक्शन कोर्स ट्रेनिंग अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद दोबारा ट्रेनिंग की तिथि तय की गयी है।
नई दिल्ली। अभिनेता एवं निर्देशक सतीश कौशिक की मौत को लेकर एक और नया मामला सामने आया है। दरअसल, एक महिला ने दिल्ली पुलिस को शिकायत देकर यह दावा किया है कि उसके पति ने 15 करोड़ रुपये के विवाद के चक्कर में पड़कर सतीश कौशिक की हत्या कर दी। महिला ने दावा किया है कि वह फार्म हाउस के मालिक विकास मालू की पत्नी सानवी मालू है। सानवी मालू ने शिकायत में कहा कि विकास मालू का 15 करोड़ को लेकर काफी समय से सतीश कौशिक से विवाद चल रहा था। वहीं, सानवी द्वारा दी गई शिकायत में कहा…

