काठमांडू। नेपाल के सिंधुली जिले में आज (रविवार) सुबह हुए बस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सिंधुली के फिक्कल ग्रामीण नगर पालिका क्षेत्र में हुआ। बस दीवार से टकराकर पलट गई। सिंधुली के एसपी राजकुमार सिलवाल के मुताबिक बस ओखलढुंगा जिले से काठमांडू जा रही थी। चालक फरार है । हादसे के वक्त बस में 29 यात्री सवार थे।
Author: admin
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राहुल गांधी का नाम लिए बिना ही कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक तरफ वैश्विक मंचों पर भारत का दबदबा बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ कुछ लोग दुनिया के देशों में जाकर भारत की आलोचना कर रहे हैं। भारत के लोकतंत्र को कोसने वाले ये वही लोग हैं जो मौका मिलने पर स्वयं लोकतंत्र का गला घोंटते हैं। पीएम मोदी दुनिया मे देश का नाम कर रहे हैं तो कुछ लोग देश को बदनाम करने में जुटे हैं। सीएम योगी…
गिरिडीह। जिले के तिसरी थाना इलाके के भंडारी गांव के तालाब में नहाने के दौरान चार बच्चियां डूब गई। तीन बच्चियों की जान बच गई, लेकिन एक बच्ची की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह भंडारी गांव के चार किशोरियां शौच और नहाने के लिए गांव के तालाब पर गई थीं। नहाने के दौरान कुछ मवेशी भी उसी तालाब में घुसे थे। चारो बच्चियों ने मवेशियों की पूछ पकड़कर तालाब के पार जाने का प्रयास किया, लेकिन बीच में गहरे पानी में बच्चियां डूबने लगीं तब उन्होंने मदद के लिए आवाज…
नवादा: माल ढुलाई से करोड़ो रुपये का राजस्व देने वाला पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के किउल-गया रेलखंड के अतिव्यस्त वारिसलीगंज रेलवे रैक प्वाइंट पर कार्यरत मजदूरों को विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। यहां तक कि मजदूरों को बंद- बूंद पानी को भी तरसना पड़ रहा है। गर्मी की तपिश बढ़ने के साथ ही मजदूरों के समक्ष पेयजल संकट गहराने लगा है। गर्मी के मौसम में रैक प्वाइंट पर कार्य करने वाले मजदूरों को पीने के लिए रेलवे द्वारा एक भी चापाकल या नल की व्यवस्था नहीं की गई है। फलतः प्यासे मजदूरों को काम छोड़कर अन्यत्र…
नई दिल्ली/बेगूसराय। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेल के प्रति लोगों की सोच बदल दिया है। बिहार के बेगूसराय में आयोजित सांसद खेल महोत्सव एक नया इतिहास रचेगा। राज्यसभा सदस्य प्रो. राकेश सिन्हा द्वारा बेगूसराय में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए भेजे गए संदेश में अनुराग ठाकुर ने कहा है कि इस महोत्सव के तहत ताइक्वांडो, फुटबॉल और वॉलीबॉल के साथ कुश्ती एवं खो-खो जैसे परंपरागत खेल कराए गए।सांसद खेल महोत्सव एक ऐसा पटल है, जहां युवाओं…
रांची। छठ महापर्व का त्योहार साल में दो बार मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार एक चैत्र माह और दूसरा कार्तिक मास में चैती छठ पूजा बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के साथ देश के कई हिस्सों में मनाया जाता है। चैती छठ पूजा 25 मार्च से नहाय खाय से शुरू और 28 मार्च को सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य देकर समाप्त होगी 25 मार्च – नहाय खाय 26 मार्च – खरना 27 मार्च – संध्या अर्घ्य 28 मार्च – सूर्योदय अर्घ्य धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संतान की कामना और घर-परिवार के सदस्यों…
रांची। रांची में रामनवमी और चैती दुर्गापूजा की तैयारी शुरू हो गयी है। रामनवमी का पहला मंगलवारी जुलूस 14 मार्च को निकलेगा। इसके बाद 21 मार्च को दूसरा, 28 को तीसरा और अंतिम मंगलवारी जुलूस निकलेगा। 29 मार्च को महाअष्टमी है। इस दिन मंगल आरती होगी और झांकी निकाली जायेगी। 30 मार्च को रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जायेगा। इस दिन रात 11:53 बजे तक नवमी तिथि मिल रही है, जिस दिन मध्याह्न काल में नवमी तिथि मिलती है, उसी दिन रामनवमी मनायी जाती है। 30 मार्च को रात 11.31 बजे तक पुनर्वसु नक्षत्र और रात 1:42 बजे…
रांची। राष्ट्रीय आदिवासी समाज सरना धर्म रक्षा अभियान से जुड़े विभिन्न आदिवासी संगठनाें की ओर से आज रांची के मोरहाबादी मैदान में वृहद सरना धर्म कोड महारैली का आयाेजन किया जा रहा है। इस महारैली में संगठनों की ओर से बड़ी संख्या में आदिवासियों के भाग लेने का दावा किया गया है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों सहित नेपाल, भूटान, बांग्लादेश के सरना धर्मावलंबी भी आएंगे। महारैली के माध्यम से केंद्र सरकार से आगामी जनगणना के विहित परिपत्र के धर्म कॉलम में सातवें धर्म के रूप में सरना धर्म शामिल करने, कॉमन सिविल कोड लागू नहीं करने, पेसा कानून…
रांची। राज्य में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 14 मार्च से शुरू होने वाली है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से परीक्षा की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इस साल की परीक्षा राज्यभर में बनाए गए 14 सौ केंद्रों में ली जाएगी। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड उनके स्कूल, कॉलेजों से दिए जा चुके हैं। परीक्षा आयोजन को लेकर जैक की ओर से सभी जिलों और परीक्षार्थियों के दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जैक ने 24 मार्च को होने वाली मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में बदलाव किया है। यह बदलाव सरहुल पर्व को लेकर किया गया…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस नेता शांतनु बनर्जी अनुकंपा के आधार पर बिजली विभाग में नौकरी कर चुका है। शांतनु को एक दिन पहले ईडी ने गिरफ्तार किया है। लोग बताते हैं वह मोबाइल फोन की दुकान भी करता रहा है। उसके बाद शिक्षक नियुक्ति मामले में बिचौलिया बन कर करोड़ों रुपये की संपत्ति खड़ी की। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बड़े नेताओं से उसके संपर्क रहे हैं। इन्हीं संपर्कों का फायदा उठाकर वह लोगों की सरकारी नौकरी लगवाकर लाखों रुपये की कमाई करता रहा है। उसके पिता राज्य बिजली विभाग में काम…

