नेपीडॉ। सेना ने म्यांमार के दक्षिणी शान राज्य में एक मठ में तीन भिक्षुओं सहित 29 लोगों की हत्या कर दी है। ऑनलाइन पोस्ट की गई तस्वीरों में गांव के मठ के प्रवेश द्वार के पास खून से लथपथ कई शव दिखाई दे रहे हैं, जिनमें तीन बौद्ध भिक्षुओं के हैं। मठ के सामने के हिस्से पर भी गोलियों के निशान थे। शनिवार की इस घटना के लिए विद्रोही समूहों और सेना समर्थित जुंटा ने एक-दूसरे पर नरसंहार करने का जिम्मेदार बताया है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस महीने की शुरुआत में सागैंग क्षेत्र के म्यिनमु टाउनशिप में जुंटा सैनिकों…
Author: admin
लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘नुक्कड़’ में ‘खोपड़ी’ का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले मशहूर अभिनेता समीर खाखर का बुधवार सुबह निधन हो गया। अभिनेता 71 साल के थे। वे बीते कुछ समय से बीमार थे। समीर को एमएम हॉस्पिटल, बोरीवली में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। समीर का अंतिम संस्कार आज बोरीवली बाभाई नाका श्मशान घाट में होना है। वह अपने अभिनय करियर के 38 वर्षों में कई टीवी शो और फिल्मों का हिस्सा रहे। समीर खाखर ‘राजा बाबू’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालाँकि, 1996 में उन्होंने अभिनय करियर छोड़ने और…
हरदोई। गजब का संयोग है कि नवरात्रि और माह-ए-रमजान एक साथ शुरू हो रहे हैं। मौसम के भीषण तपन में हिंदू-मुस्लिम दोनों ही पूरे दिन भूख-प्यास सहने की तपस्या करेंगे। कोई व्रत रखेगा तो कोई रोजा। मंदिर-मस्जिद दोनों ही गुलजार होंगे। एक तरफ जहां तड़के मंदिरों से देवी गीत गूंजेंगे तो दूसरी तरफ मस्जिदों से सहरी की सदाएं आएंगी। दोनों ही धर्म-मजहब के अनुयायी तैयार हैं। बड़ी संख्या में तड़के से देर रात तक भक्तों से मंदिर गुलजार रहेंगे। उधर, मुस्लिमों का सबसे पाकीजा माह रमजान भी शुरू हो रहा है। तड़के से सूर्यास्त तक लगभग साढ़े 14 घंटे मुस्लिम…
भोपाल। साल में दो बार दिन और रात की अवधि बराबर होती है। इस घटना को खगोल विज्ञान की भाषा में इक्वीनॉक्स कहा जाता है। आमतौर पर माना जाता है कि 21 मार्च को दिन और रात की अवधि बराबर होती है, लेकिन वास्तव में ऐसा है नहीं। मध्य प्रदेश में आज (बुधवार, 15 मार्च को) दिन रात बराबर होने जा रहे हैं। भोपाल की नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने इस खगोलीय घटना के बारे में समझाते हुए बताया कि आमतौर पर दिन रात बराबर होने की घटना को 21 मार्च के इक्वीनॉक्स से जोड़ा जाता रहा…
वाशिंटन। रूसी लड़ाकू विमान एसयू-27 और अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन की काला सागर के ऊपर टक्कर हो गई। अमेरिका के अनुसार यह घटना मंगलवार को घटी। इस दुर्घटना में अमेरिकी ड्रोन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अमेरिकी वायु सेना के जनरल जेम्स हेकर ने जानकारी दी कि अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन, अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में नियमित संचालन के दौरान अचानक एक रूसी विमान की ड्रोन से टक्कर हो गई। गौरतलब है कि इस दुर्घटना में लड़ाकू विमान और ड्रोन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने पत्रकारों को बताया कि इस क्षेत्र…
कोडरमा। संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को कोडरमा जिला मुख्यालय के समीप सहारा इंडिया में जमा पैसे का भुगतान नहीं किए जाने के विरोध में जमाकर्ताओं एवं अभिकर्ताओं ने एक दिवसीय भूख हड़ताल किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष भागीरथ सिंह एवं संचालन देवेंद्र बरनवाल ने किया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक सहारा इंडिया हम लोगों के जमा पैसे का भुगतान नहीं करती है तब तक हम लोग चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेंगे और आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सरकार के खिलाफ अपना मतदान करेंगे। भूख हड़ताल कार्यक्रम के पश्चात एक…
कोलकाता। एक तरफ जहां पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार नए नए निवेशकों को आकर्षित करने की पुरजोर कोशिश कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ महानगर कोलकाता में गुंडागर्दी की वजह से सालों पुरानी एक बेकरी बंद हो गई है। बेकरी के मालिक प्रदीप कुमार साहा का कहना है कि उन्हें इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही है। 63 वर्षीय प्रदीप साहा ने बताया कि 65 साल पहले उनके पिता ने कोलकाता के चार नंबर प्रिंस अनवर शाह रोड पर बेकरी की स्थापना की थी। आरोप है कि पिछले कुछ…
पटना।देश सहित बिहार में भी अपना पांव पसार रहे एच3एन2 वायरस को लेकर इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) ने बिहार सहित सभी राज्यों के लिए एच3एन2 फ्लू वायरस से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के सुझाव दिये हैं। आइसीएमआर के निर्देश के बाद बिहार के सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं। अस्पतालों में बेड, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रखने के लिए भी सिविल सर्जनों से कहा गया है। फिलहाल किसी को एच3एन2 फ्लू वायरस से चिंतित होने की जरूरत नहीं, लेकिन, सावधानी जरूरी है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के तरफ से जागरूकता अभियान…
नई दिल्ली। देश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की संख्या पिछले आठ सालों में 22 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। केन्द्रीय मंत्री मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में एम्स की संख्या सात से बढ़कर 22 हो गई है। आठ साल पहले देश में एम्स की संख्या सिर्फ सात थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जमाने में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विकास हुआ है।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार के सिलसिले में नित नये खुलासे हो रहे हैं। भ्रष्टाचार किस कदर सुगम बना दिया गया था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीरभूम जिले के शांति निकेतन इलाके में एक बेकरी से केक खरीदने पर उसका पैकेट ओएमआर शीट से बना हुआ मिला है। इसकी जानकारी मिलते ही केंद्रीय एजेंसियों ने पड़ताल शुरू कर दी गई है। इधर सीबीआई के एक सूत्र ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया है कि भ्रष्टाचार मामले में ओएमआर शीट की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पूरी साजिश एसएससी के तत्कालीन प्रबंधकों ने…

