रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे दिन आज (मंगलवार) भाजपा विधायकों ने विधानसभा गेट पर नियोजन नीति के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। सभी विधायक 60:40 नाय चलतो लिखा टी शर्ट पहन कर पहुंचे। इस दौरान 60:40 नाय चलतो, 1932 की भेलो का नारे लगाये। भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि नियोजन नीति को लेकर सरकार की नीति स्पष्ट नहीं है। कैसे इस मामले पर राज्य में गतिरोध कायम रहे और युवा दर-दर भटकते रहे, इसपर सरकार काम कर रही है। सरकार के पास न तो रोजगार देने की नीति है और न तो नियत।…
Author: admin
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इस बीच इमरान ने 19 मार्च को लाहौर में बड़ी रैली का एलान किया है। सोमवार को दो मामलों में गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने के बाद पुलिस इमरान को गिरफ्तार करने गई। इस दौरान इमरान ने समर्थकों के साथ बड़ी रैली निकालकर पुलिस को चुनौती दी। तोशाखाना मामले में कोर्ट के सामने पेश नहीं होने और पिछले साल एक जनसभा के दौरान महिला न्यायाधीश को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में यह गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। तोशाखाना मामले की…
रांची। सरहुल पूजा महोत्सव को लेकर राज्य में तैयारियां जोरों से चल रही है। केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि 23 मार्च को उपवास एवं मछली केकड़ा पकड़ने वाली विधि होगी और शाम चार बजे जल रखाई पूजा किया जायेगा। जल रखाई पूजा में पहान के द्वारा घड़े में पानी रखकर मौसम की भविष्यवाणी की जाती है। 24 मार्च 2023 को सरना पूजा किया जाएगा और उसके बाद करीब एक बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार के शोभायात्रा में लाखों की संख्या में उपासक आने की उम्मीद जतायी जा रही है।…
नाएप्यीडॉ। म्यांमार में सेना ने एक बौद्ध मठ पर हमला कर गोलियों की बौछार कर दी। इस गोलीबारी में तीस लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कई बौद्ध भिक्षु भी शामिल हैं। यह हमला म्यांमार के शान राज्य के एक गांव में किया गया। म्यांमार के विद्रोही संगठन कारेन्नी नेशनलिस्ट डिफेंस फोर्स ने यह जानकारी दी। कारेन्नी नेशनलिस्ट डिफेंस फोर्स ने कहा है कि हमले में म्यांमार की थल सेना के साथ वायु सेना भी शामिल थी। सेना के हमले से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग भाग कर गांव में स्थित बौद्ध मठ में छिप गए।…
जयपुर। श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेन्द्र सिंह कालवी का सोमवार देररात स्थानीय सवाई मानसिंह अस्पताल में निधन हो गया। वो लंबे समय बीमार थे। जून 2022 में ब्रेन स्ट्रोक के बाद उन्हें इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट पड़ा। उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए राजपूत सभा भवन में रखी जाएगी। श्री राजपूत करणी सेना के दिवंगत नेता कालवी का अंतिम संस्कार आज (मंगलवार) दोपहर बाद नागौर जिले में उनके पैतृक गांव कालवी में किया जाएगा। कालवी के निधन से राजपूत समाज में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में लोग…
ब्लांटायर (मलावी)। चक्रवात फ्रेडी के कारण मलावी और मोजाम्बिक में कम से कम 56 लोगों की मौत सूचना है। दोनों देशों के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। इस चक्रवात ने शनिवार रात को दूसरी बार महाद्वीप में दस्तक दी। स्थानीय पुलिस के अनुसार मलावी में 51 लोगों की मौत हुई है जबकि कई अन्य लापता या घायल हैं। मोजाम्बिक में अधिकारियों ने बताया कि देश में शनिवार से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, मलावी में हुई मौतों में एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं, जिनकी चक्रवात की विनाशकारी…
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने देशवासियों से बैकिंग प्रणाली पर भरोसा जताने की अपील की है। बाइडन का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका का सबसे बड़ा बैंक सिलिकॉन वैली दिवालिया डूबने के बाद रेगुलेटर्स ने बैंक को बंद करने का आदेश दिया है। बाइडन ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अमेरिकी बैंकिंग प्रणाली अभी भी ‘सुरक्षित’ है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को बैंक की विफलताओं के बाद देश की वित्तीय स्थिरता के बारे में चिंता जताते हुए सख्त बैंक विनियमन की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने अमेरिकी निवासियों से दो बैंकों के आश्चर्यजनक पतन के…
नवादा। नवादा नगर थाना क्षेत्र के कलाली रोड मोहल्ले में बदमाशों ने जमकर गोलियां बरसाई है.इससे मोहल्ले में दहशत का माहौल कायम हो गया ।वहीं इस घटना की सूचना स्थानीयो ने पुलिस को दिया गया।घटना की सूचना पर पहुंचे डीएसपी उपेंद्र प्रसाद और थानाध्यक्ष अरुण सिंह मामले की जांच में जुट गए है। पुलिस गोलीबारी और पत्थर बाजी में शामिल लोगों की पहचान में जुट गई है । बताया जाता है की मोहल्ले में मनचले शराब ,गांजा का अड्डा बना लिया था.जिसका विरोध करने पर बदमाशो ने कलाली रोड मोहल्ला निवासी मीना खातून के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई और…
गोरखपुर। गोरखपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज (सोमवार) गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार (जनता दर्शन) लगाया। लगभग 400 से अधिक लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चाहे राजस्व या जमीन संबंधित शिकायत हो अथवा किसी के गंभीर बीमारी के इलाज सम्बन्धी समस्या, सबका त्वरित समाधान होना चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है। जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मदद का भरोसा दिया।
रांची। इन्फ्लूएंजा-ए वायरस के सब वैरिएंट एच1एन3 और एच1एन1की चपेट में लोग तेजी से आ रहे हैं। इस बीमारी के बढ़ते मामले के बाद राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अरुण कुमार सिंह ने सोमवार को सभी जिले के उपायुक्त को एडवाइजरी जारी कर दी है, जिसमें लिखा है कि देश के कई हिस्सों में इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (एसएआरआई ) के केस बढ़े हैं। इन मामलों की निगरानी करने के साथ-साथ इससे निपटने की तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी…

