नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 174 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में 224 मरीज स्वस्थ हुए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव मामले 2,257 हैं। देश में अबतक 4,41,47,775 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में देशभर में 1.94 लाख नमूनों की जांच की गई। अबतक कुल 91.29 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। देश का मौजूदा रिकवरी रेट 98.8 है और दैनिक संक्रमण की दर 0.10 प्रतिशत है। पिछले 24…
Author: admin
प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को आगरा के ग्रामीण क्षेत्रों के भूगर्भ जल में फ्लोराइड की मात्रा की जांच कर छह हफ्ते में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने प्रमुख सचिव नमामि गंगे योजना एवं ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग को हलफनामे के साथ 24 फरवरी को हाजिर होने का निर्देश दिया है। और पूछा है कि फ्लोराइड के उपचार के क्या कदम उठाए गए हैं। कोर्ट ने शहरी क्षेत्रों में पेय जल आपूर्ति में जल से फ्लोराइड के उपचार करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति के लिए कोई उपाय न करने पर नाराजगी जताई…
अयोध्या। राम नगरी के सभी 6 हाईवे पर पत्थरों से प्रवेश द्वार बनेंगे, शासन ने सभी प्रवेश द्वारों के नाम तय कर दिए हैं। सभी नाम रामायण कालीन ही रखें गए हैं। लखनऊ हाईवे पर बनने वाले प्रवेश द्वार का नाम श्रीराम द्वार होगा। गोरखपुर हाईवे पर बस्ती में बनने वाले प्रवेश द्वार पर का नाम हनुमान द्वार होगा। प्रयागराज हाईवे पर बनने वाले प्रवेश द्वार का नाम भरत द्वार होगा। अंबेडकरनगर मार्ग पर बनने वाले प्रवेश द्वार का नाम जटायु द्वार होगा। रायबरेली हाईवे पर बनने वाले प्रवेश द्वार का नाम गरुण द्वार होगा। गोंडा मार्ग पर बनने वाले…
नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया। इसकी सूचना गुरुवार देर रात उनकी बेटी सुभाषिनी शरद यादव ने ट्वीट कर दी। फोर्टिस अस्पताल की ओर से जारी बयान के अनुसार शरद यादव को अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उनकी शरीर में कोई मूवमेंट नहीं थी। एसीएलएस प्रोटोकॉल के तहत उन्हें सीपीआर दिया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में जेडीयू से उनका मतभेद हो गया था जिसके बाद उन्होंने वर्ष 2018 में लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) पार्टी बनाई। शरद यादव ने 1999 और 2004…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरायकेला-खरसांवा में हुए सड़क हादसे में मारे गये सात लोगों के प्रति दुःख जताया है। उन्होंने कहा है कि हादसे में मारे गये लोगों की मौत की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहने की शक्ति दे। उल्लेखनीय है कि सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वैन पलटने से सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला प्रशासन की देखरेख में कराया…
रांची। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका जंगल में आईईडी ब्लास्ट में घायल जवान भरत सिंह राय के सिर की सर्जरी की गई है। मेडिका के सर्जन डॉक्टर गौतम चंद्रा ने बताया कि बुधवार देर रात भरत सिंह राय के सिर की सर्जरी की गई। अन्य दो जवानों की भी सर्जरी की जाएगी। आईईडी ब्लास्ट में मुकेश कुमार सिंह का बायां पैर जख्मी हुआ है। अजय लिंडा के जांघ, पैर और गर्दन में चोट आई है। जबकि भरत सिंह राय का बायां पैर और सिर जख्मी है। सभी का इलाज चल रहा है। सभी जवानों का…
हमीरपुर। जिले में भीषण ठंड से बचाव के लिए कमरे में हीटर लगाकर सो रहे परिवार के तीन लोग जलकर खाक हो गए। मृतकों में एक महिला और दो मासूम बच्चियां शामिल हैं। इस करुण हादसे की सूचना पाते ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना बुधवार देर रात की है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र स्थित जल्ला गांव में हादसा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू पाल दिल्ली में मजदूरी करता है। जबकि, उसकी पत्नी अनीता (28) और दो छोटे…
चंडीगढ़। हरियाणा के पानीपत में गुरुवार सुबह गैस सिलेंडर के फटने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं। पानीपत के तहसील कैंप क्षेत्र में राधा फैक्ट्री के पास गुरुवार सुबह उस समय भगदड़ मच गई, जब यहां एक घर में सिलेंडर फट गया। सिलेंडर के फटने से घर में भीषण आग लग गई। इससे पहले पीड़ित अपना बचाव कर पाते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोग जमा हुए, लेकिन आग में फंसे परिवार को बाहर नहीं निकाल पाए। सूचना मिलने पर मौके…
कोलकाता। पहली बार एक ऐसी डिक्शनरी का प्रकाशन किया गया है जो चार भाषाओं- अंग्रेजी, बंगाली, हिंदी और उर्दू में है। बंगाली अकादमी ने बुधवार को रवीन्द्र सदन के प्रांगण में कुलपति डॉ. सोमा बंद्योपाध्याय की पुस्तक ”चतुर्भाषिक डिक्शनरी” का प्रकाशन किया। बांग्ला अकादमी के अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री प्रोफेसर ब्रात्य बसु ने इसका लोकार्पण किया है। ब्रात्य बसु ने कहा, “जाने-माने बहुभाषी, ज्योति भूषण चाकी के आकस्मिक निधन से पश्चिम बंगाल बांग्ला अकादमी की यह कोशिश अचानक थम गई थी। प्रोफेसर सोमा बनर्जी की मदद से अकादमी की पहल पर इसे लंबे समय के बाद पूरा किया गया है।…
रांची। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी सरायकेला खरसावां जिले में भाकपा माओवादियों के पांच पुलिसकर्मियों की हत्या और हथियार लूटने के मामले में की गई है। एनआईए के आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि एनआईए ने सरायकेला- खरसावां जिले में चार स्थानों और झारखंड के रांची जिले में एक स्थान, बिहार के मुंगेर जिले में एक स्थान और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में एक स्थान पर संदिग्धों के परिसरों की तलाशी ली गयी है।छापेमारी के दौरान डिजिटल उपकरण और विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज…

