सिलेंडर के फटने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

चंडीगढ़। हरियाणा के पानीपत में गुरुवार सुबह गैस सिलेंडर के फटने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं। पानीपत के तहसील कैंप क्षेत्र में राधा फैक्ट्री के पास गुरुवार सुबह उस समय भगदड़ मच

Advertisement

चंडीगढ़। हरियाणा के पानीपत में गुरुवार सुबह गैस सिलेंडर के फटने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं।

पानीपत के तहसील कैंप क्षेत्र में राधा फैक्ट्री के पास गुरुवार सुबह उस समय भगदड़ मच गई, जब यहां एक घर में सिलेंडर फट गया। सिलेंडर के फटने से घर में भीषण आग लग गई। इससे पहले पीड़ित अपना बचाव कर पाते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोग जमा हुए, लेकिन आग में फंसे परिवार को बाहर नहीं निकाल पाए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार मृतक अब्दुल करीम पिछले करीब डेढ़ साल से अपने परिवार के साथ पानीपत में रह रहा था। पूरा परिवार एक ही कमरे में सोया हुआ था। आज सुबह जब उसकी पत्नी चाय बनाने के लिये उठी तो यह हादसा हो गया।

मृतकों की पहचान अब्दुल करीम (50), उसकी पत्नी अफरोजा (46), बड़ी बेटी इशरत खातुन (17), रेशमा(16), अब्दुल शकूर (10) और अफान (7) के तौर पर हुई है। पुलिस ने बुरी तरह से सड़ी लाशों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.