सैन फ्रांसिस्को। सोशल मीडिया के लोकप्रिय माइक्रो ब्लॉगिंग सर्च इंजन ट्वीटर पर ब्लू टिक जहां प्रतिष्ठित होने की निशानी माना जाता है, वहीं अब ब्लू टिक आपकी जेब पर बोझ बढ़ाने जा रहा है। ट्वीटर के नए मालिक एलन मस्क के ऐलान के साथ ही ट्वीटर के खाता धारकों विशेषकर ब्लू टिक वालों की परेशानी बढ़ गई है। एलन मस्क ने घोषणा की है कि ट्वीटर पर ‘ब्लू टिक’ की कीमत 8 डॉलर प्रति माह होगी यानि भारतीय रुपये में 660.63 रुपये अब ‘ब्लू टिक’ के लिए चुकाने होंगे। इससे पहले यह जानकारी सामने आई थी कि ट्विटर पर ब्लू…
Author: admin
बुधवार का राशिफल – 02 नवम्बर 2022 युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944 सूर्योदय 06.19, सूर्यास्त 05.28, ऋतु – शीत कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी, बुधवार, 02 नवम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में उन्नति होगी, ठोस संगठन से जुडऩे के योग हैं। जीवन ध्येय पूरा करने के अवसर मिलेंगे और पद लाभ मिलेगा। खुद को मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे और दुनिया…
चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत कराईकेला थाना क्षेत्र में पिता ने अपने दो बच्चियों की हत्या धारदार हथियार से कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता बुधन सिंह बोदरा को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों के अनुसार आरोपी की मानसिक स्थिति खराब है।
एडिलेड। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने भारत के खिलाफ टी 20 विश्व कप मुकाबले से पहले अपने अजीब बयान से सबको चौंका दिया है। शाकिब ने .यहां मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भारतीय टीम यहां विश्वकप जीतने आई है, हालांकि हमारा इरादा इससे अलग है, हम भारत को हराकर उलटफेर करना चाहते हैं। शाकिब ने अपनी टीम को अंडरडॉग बताते हुए कहा, “भारतीय टीम यहां विश्व कप जीतने आई है। हालांकि हमारा इरादा कुछ है। हम भारतीय टीम का हराकर उलटफेर करना चाहते हैं और हमारा पूरा ध्यान उलटफेर पर होगा।”…
रांची। झारखंड में कोरोना के 52 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें सबसे अधिक रांची में 18 केस एक्टिव है। मंगलवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से दो मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोडरमा से एक और पलामू से एक मरीज मिले है। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार,541 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 28 लाख, 54 हजार, 883 सैंपल की जांच…
नई दिल्ली। दिवाली के बाद एलपीजी सिलेंडर के दामों में भारी कटौती की गई है। आज यानी 1 नवंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर 115 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि, यह कटौती देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों (LPG latest price) में हुई है। घरेलू सिलेंडर के दामों में पिछले 6 जुलाई के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है। IOCL के मुताबिक, आज 1 नवंबर से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 115.5 रुपये, कोलकाता में 113 रुपये, मुंबई में 115.5 रुपये, चेन्नई में 116.5 रुपये कम में मिलेगा। इससे पहले 1 अक्टूबर को…
मुंबई। पालघर जिले में वन विभाग के काम में 78 करोड़ 17 लाख का घोटाला सामने आया है। पालघर के जव्हार थाने में धारा 420 सहित विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरटीआई कार्यकर्ता इमरान पठान ने सूचना के अधिकार में घोटाले का खुलासा किया। जिसमें यह पता चला है कि एक ही विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने जव्हार सामाजिक वनीकरण विभाग के अंतर्गत आने वाले जव्हार, वाडा, मोखाड़ा तालुकों में बिना कोई काम किए 78 करोड़ से ज्यादा रुपये हड़प लिए हैं। 2016 से 2018 की अवधि के दौरान, यह सामने आया है…
कछार (असम)। कछार जिला के पथारकांदी थाना क्षेत्र में आत्महत्या करने के इरादे से नदी में छलांग लगाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस कर्मी ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसे बचा लिया। इसकी जानकारी असम के विशेष डीजीपी जीपी सिंह ने दी। जीपी सिंह ने कहा कि 31 अक्टूबर को पाथरकांदी थाना क्षेत्र के बैतखाल निवासी ने लोंगाई नदी पर बने पुल से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पीड़ित व्यक्ति जीवित था और एक पेड़ के टुकड़े के चलते नदी के बीच में फंस गया…
अहमदाबाद। मोरबी झूला पुल हादसे से गम में डूबे गुजरात में आज (मंगलवार) राजकीय शोक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर मोरबी जाएंगे। वह पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। प्रधानमंत्री ने सोमवार देररात गांधीनगर राजभवन में मोरबी पुल हादसे पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी और आला अधिकारियों को लोगों की पूरी मदद करने के निर्देश दिए। इसी बैठक में 02 नवंबर को प्रदेश में राजकीय शोक रखने का फैसला किया गया। प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर एक बजे मोरबी पीड़ित परिवारों से मिलने जाएंगे। इससे पहले सोमवार को उन्होंने अपना रोड शो रद्द कर दिया।…
मुंबई। नासिक का ओजर एयरपोर्ट 20 नवंबर से 13 दिन के लिए बंद रहेगा। इसे 04 दिसंबर को खोला जाएगा। इस अवधि में मरम्मत होगी। यह जानकारी एयरपोर्ट प्रबंधन ने दी है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड प्रशासन के अनुसार रनवे के रिसर्फेसिंग का काम किया जा रहा है। फिलहाल इस एयरपोर्ट से स्पाइस जेट की फ्लाइट सर्विस संचालित है। नासिक से दिल्ली और हैदराबाद को जोड़ने वाली सेवा अगले 13 दिन तक बंद रहेगी। इन फ्लाइट्स को शिरडी डायवर्ट किया जाएगा। इससे यात्रियों को शिरडी से इन उड़ानों को पकड़ना होगा। नासिक एयरपोर्ट पर यह सेवा 3 दिसंबर के बाद शुरू…
