नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 175 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में 187 लोग ठीक हुए है। इस दौरान कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव मामले 2,570 हैं। इसके साथ देश में अबतक 4,41,45,854 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में देशभर में 2.01 लाख नमूनों की जांच की गई। अबतक कुल 91.13 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। देश का मौजूदा रिकवरी…
Author: admin
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन 13 जनवरी को व्हाइट हाउस में जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मिलेंगे। दोनों के बीच उत्तर कोरिया, यूक्रेन, ताइवान, चीन और हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर चर्चा होगी। यह जानकारी मंगलवार को व्हाइट हाउस ने दी। व्हाइट हाउस ने कहा दोनों नेता सामूहिक विनाश के अवैध हथियारों और कोरिया लोकतांत्रिक जनवादी गणराज्य के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों, यूक्रेन के खिलाफ रूस के क्रूर युद्ध, और ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता बनाए रखने सहित कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। चीन की बढ़ती ताकत के खिलाफ खड़े होने के लिए वाशिंगटन और उसके प्रमुख…
इस्लामाबाद। पड़ोसी देश पाकिस्तान में राजनीतिक और आर्थिक संकट के साथ ऊर्जा संकट गहरा गया है। नकदी संकट के चलते ऊर्जा संरक्षण योजना के तहत विभिन्न उपायों की घोषणा की गई है। इसके तहत बाजारों और मैरिज हाल को रात साढ़े आठ बजे तक बंद करने और एक फरवरी से बल्ब उत्पादन बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कैबिनेट की बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाजार रात 8ः30 बजे और मैरिज हाल 10 बजे बंद हो जाएंगे। इससे लगभग 60 अरब रुपये बच सकेंगे। एक फरवरी से पारंपरिक बल्बों का…
रांची। सरना धर्म कोड की मांग को लेकर आठ जनवरी को हरमू मैदान में महारैली का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय सरना समिति के अजय तिर्की ने मंगलवार को बताया कि आठ जनवरी को सरना धर्म कोड मांग को लेकर हरमू मैदान में महारैली की जायेगी। इसमें सभी जिलों से सरना धर्मावलंबी भारी संख्या में पहुचेंगे। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को बचाने के लिए सरना धर्म कोड की लड़ाई लड़नी होगी। 2023 में हर हाल में सरना कोड लागू करना होगा। आदिवासियो की पहचान बचाने के लिए हरमू मैदान में राज्य भर के हजारों आदिवासी सरना झंडा के साथ पहुंचेंगे।
नई दिल्ली। दुनिया में सात दिन के अंदर कोरोना के नए मरीजों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। नए साल से पहले चीन में कोरोना विस्फोट से हालात बेकाबू हैं। चीन में 37,149 मरीज पिछले सात दिन में मिले हैं। यहां नौ लोगों ने दम तोड़ दिया। रूस में 37804 मरीज सामने आए हैं और 372 लोगों की मौत हुई है। वर्ल्डो मीटर्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले सात दिन में दुनिया भर में कोरोना संक्रमण पीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी के साथ इजाफा हुआ है। पिछले सात दिनों में कोरोना संक्रमण के 29,50,720…
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 134 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में 222 लोग ठीक हुए है। इस दौरान कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव मामले 2,582 हैं। इसके साथ देश में अबतक 4,41,45,667 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में देशभर में 1.51 लाख नमूनों की जांच की गई। अबतक कुल 91.12 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। देश का मौजूदा रिकवरी…
दमिश्क। इजरायल की वायुसेना के गोलान हाइट क्षेत्र से किए गए हवाई हमले में सीरिया के छह सैनिकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए हैं। यह जानकारी सीरिया में सुलह के लिए स्थापित रूसी रक्षा मंत्रालय के केंद्र के उप प्रमुख मेजर जनरल ओलेग येगोरोव ने दी है। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा- दो जनवरी को सुबह इजरायल की वायुसेना के चार एफ-16 विमानों ने सीरियाई हवाई क्षेत्र में प्रवेश किए बिना दमिश्क के पास दुवाली और ब्ले एयर फील्ड में सैन्य केंद्रों पर लक्षित मिसाइलों से हमला किया।
पाली। राजस्थान के पाली जिले में सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरने की घटना के बाद रेलवे ने देशभर में बिछाई गई इस तरह की 1900 किलोमीटर की पटरियां बदलने का निर्णय किया है। हादसे वाली जगह का मुआयना करने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी घोषणा की है। रेल मंत्री वैष्णव सोमवार शाम पाली पहुंचे। उन्होंने कहा कि ट्रैक निर्माण में कमी रही हैं। इसलिए पटरियां अब चेंज करेंगे ताकि पाली जैसा हादसा फिर कभी न हो। ट्रैक रिकॉर्ड समय में ठीक कर दिया गया है। मंगलवार सुबह से दोबारा गाड़ियां इस ट्रैक पर चलने…
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में मंगलवार को कड़ाके की ठंड और शुष्क मौसम की स्थिति बनी हुई है लेकिन पिछले दिन की तुलना में पारा में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में कल रात के शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के मुकाबले शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर का मंगलवार का न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम में पिछली रात का शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस कम तापमान…
रांची। झारखंड में कोरोना के चार एक्टिव केस है। खूंटी में एक नया मरीज मिला है। राज्य में कुल दो करोड़,0 29 लाख,0 66 हजार,0 316 सैंपल की जांच की गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में कोरोना के चार एक्टिव केस है। इनमें पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से दो, गढ़वा से एक और खूंटी में एक शामिल है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.80 प्रतिशत है। जबकि राज्य में कोरोना का मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।

