नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के रीवा में हुए सड़क हादसे में जनहानि पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के आश्रितों और घायलों के लिए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट संदेश में कहा- “मध्य प्रदेश के रीवा में नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इसके साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में…
Author: admin
कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात सितरंग लगातार मजबूत होता जा रहा है। हालांकि अभी तक मौसम विभाग ने इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की आशंका नहीं जतायी है लेकिन खबर है कि इसके असर से दीपावली और उसके बाद राज्य में हल्की बारिश हो सकती है। इसका सबसे ज्यादा असर ओडिशा और आंध्रप्रदेश पर होने वाला है। इसके चलते 25 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के तटों तक पहुंचने की संभावना है। इससे 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गंगेय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम…
नई दिल्ली। कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रोन बीएफ7 के फैलने की आहट से केंद्र सरकार में हलचल बढ़ गई है। त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में भीड़ को देखते हुए सरकार ने कोरोना अनुरूप व्यवहार का पालन करने की सलाह दी है। उधर, पिछले 24 घंटे में देश में 2112 नए मरीज सामने आए हैं और एक संक्रमित की मौत हो गई। इस अवधि में 3,102 मरीज स्वस्थ हुए । केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत हो गया है। इससे अबतक 4,40,87,748 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। दैनिक संक्रमण दर…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धनतेरस पर शनिवार को 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान ‘रोजगार मेला’ का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर 75,000 नवनियुक्त कर्मियों के नियुक्ति पत्र जारी किए। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते आठ वर्षों में देश में रोजगार और स्वरोजगार का जो अभियान चल रहा है। आज उसमें एक और कड़ी जुड़ रही है। ये कड़ी रोजगार मेले की है। आज केंद्र सरकार 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है। देशभर से चयनित इन 75,000 युवाओं को नियुक्ति…
मेलबर्न। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले पर बारिश के खतरे को स्वीकार करते हुए कहा कि इन चीजों को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है और टीम कम ओवरों के मैच के लिए तैयार है। रोहित ने कहा, ‘हमें उसके लिए तैयार रहना होगा। ये चीजें हमारे हाथ में नहीं हैं। हम यह सोचकर आएंगे कि यह 40 ओवर का मैच है और अगर नहीं तो हम 20 ओवर के मैच के लिए भी तैयार हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तानी टीम ने 2021 टी 20 विश्व कप में…
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। ओपेक प्लस देशों के क्रूड के उत्पादन में कटौती और मांग में कमी के बीच कच्चा तेल 94 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल वेबसाइट के मुताबिक शनिवार को भी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये पर टिका रहा। मुंबई में पेट्रोल का भाव 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल…
देश-दुनिया के इतिहास में 23 अक्टूबर की तारीख तमाम कारणों से दर्ज है। इस तारीख को बहुत कुछ ऐसा घटा जो इतिहास बन गया। नोबेल पुरस्कार के क्षेत्र में भी ऐसा ही महत्वपूर्ण वाकया हुआ। नोबेल पुरस्कार का सम्मान किसी भी वैज्ञानिक का सपना होता है। और अगर जीवनसाथी को भी साथ में ही यह सम्मान हासिल हो जाए तो बात ही क्या है। ऐसा ही हुआ था 1947 में पहली बार 23 अक्टूबर को हुआ। यह हैं गेर्टी कोरी और उनके पति कार्ल कोरी। इन्हें 23 अक्टूबर, 1947 को चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह…
भोपाल। मध्य प्रदेश के 4.51 लाख परिवारों का दीपावली के पहले अपने आवास का सपना साकार होने जा रहा है। इन ग्रामीण परिवारों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शनिवार) धनतेरस के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास की सौगात देते हुए वर्चुअल गृह प्रवेश करवाएंगे। जनसम्पर्क अधिकारी पंकज मित्तल ने बताया कि सतना जिला मुख्यालय पर आयोजित राज्यस्तरीय गृह प्रवेशम् कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम में दिल्ली से वर्चुअली जुड़ेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ अपरान्ह 3.00 बजे होगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) निर्माण में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।…
बेंगलुरु। इसरो के सबसे भारी राकेट ‘एलवीएम-3’ से ब्रिटिश स्टार्टअप के 36 उपग्रहों का प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से किया जाएगा। शुक्रवार मध्यरात्रि 12ः07 बजे प्रक्षेपण का 24 घंटे का काउंटडाउन शुरू हो गयी। ‘एलवीएम-3-एम2/वनवेब इंडिया-1 मिशन’ का प्रक्षेपण 23 अक्टूबर (22 अक्टूबर की मध्यरात्रि) भारतीय समयानुसार 12ः07 बजे किया जाएगा। वनवेब निजी उपग्रह संचार कंपनी है। भारत का भारती एंटरप्राइजेज वनवेब में एक प्रमुख निवेशक और शेयरधारक है। इस प्रक्षेपण के साथ ही ‘एलवीएम-3’ वैश्विक वाणिज्यिक उपग्रह प्रक्षेपण बाजार में कदम रखेगा। ‘एलवीएम-3’ को पहले ‘जीएसएलवी एमके-3’ राकेट के नाम से जाना जाता था। अंतरिक्ष विभाग और अंतरिक्ष…
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शनिवार तड़के सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर सोहागी पहाड़ पर हुआ। यहां एक बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में यह जनहानि हुई है। इस हादसे में करीब 40 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया गया है कि बस हैदराबाद से लखनऊ जा रही थी। शनिवार तड़के सोहागी पहाड़ पर सामने से आ रहे ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई। बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार 12…
