दुनिया में सात दिन में 29 लाख से ज्यादा कोरोना के नए मरीज

नई दिल्ली। दुनिया में सात दिन के अंदर कोरोना के नए मरीजों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। नए साल से पहले चीन में कोरोना विस्फोट से हालात बेकाबू हैं। चीन में 37,149 मरीज पिछले सात दिन में मिले हैं। यहां नौ लोगों ने

Advertisement

नई दिल्ली। दुनिया में सात दिन के अंदर कोरोना के नए मरीजों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। नए साल से पहले चीन में कोरोना विस्फोट से हालात बेकाबू हैं। चीन में 37,149 मरीज पिछले सात दिन में मिले हैं। यहां नौ लोगों ने दम तोड़ दिया। रूस में 37804 मरीज सामने आए हैं और 372 लोगों की मौत हुई है।

वर्ल्डो मीटर्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले सात दिन में दुनिया भर में कोरोना संक्रमण पीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी के साथ इजाफा हुआ है। पिछले सात दिनों में कोरोना संक्रमण के 29,50,720 मरीज सामने आए हैं । 9,535 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई है। 26,34,439 से अधिक लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं।

इस रिपोर्ट के मुताबिक जापान में पिछले सात दिनों में कोरोना के 1,030,572 मरीज मिले हैं। 2,179 लोगों की मौत हुई है। साउथ कोरिया में 454935 से अधिक मरीज मिले हैं और 440 लोगों की मौत हुई। संयुक्त राज्य अमेरिका में 179145 से अधिक मरीज मिले हैं और 1,103 लोगों की मौत हुई है। ताइवान में 17,5730 से अधिक मरीज मिले हैं और 186 लोगों की मौत हुई हैं। ब्राजील में 169423 केस मिले हैं और 1,015 लोगों मौत हुई है। इसके अलावा हांगकांग में 165014, जर्मनी में 157928, फ्रांस में 144401, इटली में 62,700 और अंर्जेटिना में 62,193 मरीज मिले हैं। इन सात दिनों में सबसे कम मरीज भारत में मिले हैं। इनकी संख्या 1,550 है। इस अवधि में 11 लोगों की मौत हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *