नई दिल्ली। तवांग सेक्टर के यांग्त्से इलाके में घुसपैठ करने के इरादे से पहुंचे चीन के सैकड़ों सैनिकों को वापस खदेड़ने का कारनामा भारत की महज तीन बटालियन ने कर दिखाया। पहले से खुफिया जानकारी होने के चलते भारत ने पिछले हफ्ते ही इन तीन बटालियन को उस जगह पर तैनात कर दिया था, जहां चीन ने क्षेत्र में यथास्थिति को एकतरफा बदलने की कोशिश की। चीन के सैनिकों को इसका अंदाजा नहीं था, लेकिन भारतीयों के आक्रामक रुख के आगे उन्हें उल्टे पांव अपनी सीमा में लौटने को मजबूर होना पड़ा। दरअसल, इस माह की शुरुआत से ही चीनी…
Author: admin
पटना। शराब पीने से 7 से लोगों की मौत हो गई है। जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने बताया कि कोई सैस्पेक्टेड लीकर पिए हुए थे । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलासा। होगा। घटना बिहार के छपरा जिले के मशरक और इशुआपुर की है।
दोहा। फीफा वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मैच में अर्जेंटीना अपने आक्रामक खेल की बदौलत क्रोएशिया को 3-0 से हराकर फाइनल में पहुंच गई। इस जीत के बाद लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना अब तीसरी बार खिताब जीतने से केवल एक कदम दूर है। मंगलवार देर रात वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला लुसैल स्टेडियम में खेला गया। लगभग 80 हजार दर्शकों की क्षमता वाले लुसैल स्टेडियम खचाखच भरा था। मैच के लिए दोनों देशों के समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मैच में अर्जेंटीना की टीम 4-4-2 और क्रोएशिया 4-3-3 की लाइनअप के साथ मैदान में उतरी।…
काठमांडू। नेपाल में मंगलवार शाम को एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा कावरेपालनचोक जिले में हुआ। कावरेपालनचोक के एसपी ने बताया कि धार्मिक समारोह से आए लोगों को लेकर जा रही बस शाम करीब 6.30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें कम से कम 13 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया है।
फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बासु ने बीते दिन अपनी बेटी देवी का फर्स्ट मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इसका एक वीडियो अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है। हालांकि इसमें भी बिपाशा ने अपनी बेटी की झलक नहीं दिखाई है। वीडियो में बिपाशा और करण केक काटते नजर आ रहे हैं। वीडियो पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि अभिनेत्री बिपाशा बासु ने 30 अप्रैल, 2016 को अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी । शादी के छह साल बाद बिपाशा और करण पहले बच्चे के रुप में बेटी देवी के माता-पिता बने।…
नई दिल्ली। भारत की जी-20 अध्यक्षता में वित्त एवं केंद्रीय बैंक के उप प्रमुखों की पहली तीन दिवसीय बैठक कर्नाटक के बेंगलुरु में शुरू हो गई है। जी-20 फाइनेंस ट्रैक की इस बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय ढांचा, अवसंरचना और स्थायी वित्त पर चर्चा होगी। जी-20 इंडिया ने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। जी-20 इंडिया के मुताबिक यह बैठक वैश्विक व्यापक आर्थिक मुद्दों पर ध्यान देने के साथ, वित्त ट्रैक जी-20 के लिए सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक वास्तुकला को आकार देने के लिए महत्वपूर्ण है। बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक ऑफ…
वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम ने अपने पहले ही साल में चढ़ावे के सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। मंगलवार को धाम के लोकर्पण की पहली वर्षगांठ है। पहली वर्षगांठ पर मंदिर में सुबह से हवन पूजन और विविध धार्मिक कार्यक्रम हो रहे है। मंदिर प्रशासन की ओर से शाम को रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। वहीं,बीते एक साल में देश-दुनिया से श्रीकाशी विश्वनाथ दरबार के दर्शन के लिए आये शिवभक्तों ने दिल खोलकर बाबा के दरबार में नकदी, सोना, चांदी और अन्य धातुओं का चढ़ावा चढ़ाया है। मंदिर प्रशासन के आंकलन के अनुसार चढ़ावे का कुल मूल्य 100 करोड़…
पटना। बिहार देश के सबसे प्रदूषित राज्यों की श्रेणी में पहले पायदान पर पहुंच गया है। राज्य के अधिकतर शहरों ने इस मामले में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है। मंगलवार को राजधानी पटना समेत, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, कटिहार, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, समस्तीपुर, छपरा और पूर्णिया का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। बिहार का दरभंगा सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां एक्यूआई स्तर 476 पाया गया, जबकि दिल्ली का एक्यूआई स्तर 300 रहा। नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक दरभंगा में सुबह छह बजे 476 एक्यूआई स्तर रहा। पटना का…
इटानगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने पासीघाट के तालोम रुक्बो नगर के दोनी-पोलो विद्या निकेतन में अरुणाचल प्रदेश में 1962 भारत-चीन युद्ध के नायकों और अरुणाचल के वीर नायकों सहित बलिदानी वीरों की शृंखला से संबंधित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य वी. भगैया और अरुणाचल प्रदेश प्रांत कार्यवाह निदो सकतेर भी उपस्थित रहे। यह प्रदर्शनी भारतीय सैनिकों की वीरता की कहानियों का संग्रह है। इनका संकलन ग्रुप कैप्टन मोहंतो पैंगिंग पाओ वीएम (सेवानिवृत्त) ने किया है। इस युद्ध में कई सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए थे। सोमवार को उद्घाटित…
रांची। वेतन को लेकर रांची में संयुक्त कन्वेंशन सात जनवरी को आयोजित किया जाएगा। वेतन समझौते को लेकर कोल सेक्टर में आंदोलन की शुरुआत हो गई है। कोल इंडिया और अनुषांगिक कंपनियों सहित सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी के सभी क्षेत्रों में विरोध दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत प्रदर्शन और गेट मीटिंग होंगी। जेबीसीसीआई से जुड़े श्रमिक संगठनों ने इसकी तैयारी कर ली है।सात जनवरी को रांची में संयुक्त कन्वेंशन किए जाने का निर्णय लिया गया है। संयुक्त कन्वेंशन में आंदोलन के आगे की रणनीति तय की जाएगी। 30 नवंबर को कोल इंडिया मुख्यालय में जेबीसीसीआई की सातवीं बैठक बगैर नतीजा खत्म…

