Author: admin

कीव/मास्को। रूस-यूक्रेन युद्ध आक्रामक मोड़ पर है। कई देशों की अपील का भी रूस पर कोई असर नहीं पड़ा। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने रुख पर अड़िग हैं। रूस की सेना यूक्रेन में तबाही मचा रही है। रूस की सेना ने ताजा हमले में शुक्रवार को यूक्रेन पर ताबड़तोड़ 70 से अधिक मिसाइलें दागीं है। युद्ध की शुरुआत के बाद यह सबसे बड़ा आक्रमण है। कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों में आपातकालीन ब्लैक आउट किया गया है। यूक्रेन के अधिकारियों का दावा है कि मध्य कीव में एक अपार्टमेंट ब्लॉक मिसाइल की चपेट में आ गया। इससे तीन लोगों की…

Read More

मिडलैंड। अमेरिका के टेक्सास में कल शाम राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। तेज झडकों से भयभीत लोग घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है। फिलहाल इससे जान-माल की क्षति होने की सूचना नहीं है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजकर 35 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मिडलैंड के उत्तर-पश्चिम से 22 किलोमीटर दूर 9 किलोमीटर की गहराई पर था। मिडलैंड के राष्ट्रीय मौसम सेवा कार्यालय ने ट्वीट किया है कि यह टेक्सास राज्य के…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन और न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की पीठ ने टेट पास पारा शिक्षकों के समायोजन से जुड़े मामले पर शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए पारा शिक्षकों की याचिका खारिज कर दी है। हाई कोर्ट के इस फैसले से पारा शिक्षकों को बड़ा झटका लगा है। दोनों पक्षों की ओर से सुनवाई पूरी होने के बाद पहले अदालत ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। याचिकाकर्ता सुनील कुमार यादव एवं अन्य के द्वारा करीब 111 याचिकाएं पारा शिक्षकों के सहायक शिक्षक के रूप में वेतन और नियमितिकरण के मामले…

Read More

पटना/छपरा। बिहार में सारण जिले के असुआपुर, मशरख, अमनौर एवं मढ़ौरा में शुक्रवार सुबह तक कथित रूप से जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 53 पहुंच गया। 35 से अधिक लोगों का उपचार छपरा के सदर अस्पताल और निजी क्लीनिक में चल रहा है। 27 शवों का पोस्टमार्टम हो चुका है। जिलाधिकारी राजेश मीणा ने मादक पदार्थ के सेवन से 26 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। मशरख थानाध्यक्ष रितेश मिश्रा और चौकीदार विकेश तिवारी को गुरुवार को निलंबित किया जा चुका है। मढ़ौरा के डीएसपी इंद्रजीत बैठा का स्थानांतरण कर विभागीय कार्रवाई की…

Read More

न्यूयॉक। मुंबई के 26/11 हमले की पीड़ित नर्स अंजलि विजय कुलठे ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) को आपबीती सुनाई। आतंकवाद का मुकाबला करने पर अपने संबोधन में अंजलि ने कहा कि जब वे भारत की जेल में बंद पाकिस्तान के आतंकवादी अजमल कसाब से मिलीं तो उसे अपनी करनी पर जरा भी अफसोस नहीं था। अंजलि की दुख भरी दास्तां सुनाकर कई देशों के अधिकारी और नेता भावुक हो गए।संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मौजूद संयुक्त अरब अमीरात की मंत्री ने 26/11 के आतंकवादी हमले की पीड़ित नर्स अंजलि विजय कुलथे की प्रशंसा कर उन्हें बहादुर कहा और उनकी…

Read More

गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र स्थित कल्लू गढ़ी रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर रील बना रहे एक युवती व दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों में एक युवक की पहचान खिचरा रोड मसूरी निवासी बसीर के पुत्र शकील के रूप में हुई है जो टैक्सी चालक था। बाकी दो मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस उपायुक्त (देहात) डॉ. इरज राजा ने बताया कि गुरुवार की रात में कल्लू गढ़ी डासना रेलवे ट्रैक पर एक युवती और दो युवक रील बना…

Read More

मोतिहारी। जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र जलहां गांव के सरेह मे गन्ना के खेत में बुधवार देर रात आग लगने से लगभग चार एकड़ खेत में लगी गन्ने की फसल राख हो गई।आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। जानकारी के अनुसार कुछ शरारती तत्वो ने मछली पकाने के दौरान खेत के समीप जलती हुई आग छोड़ दिया।जिससे गन्ना के खेत में आग लग गयी।आग लगने के बाद ग्रामीणो की शोर मचाने पर आस-पास के लोग दौड़ कर आए और…

Read More

दोहा। इंटरनेशल फेडरेशन ऑफ फुटबाल एसोसिएशन (फीफा) वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराकर फ्रांस फाइनल में पहुंच गया। फाइनल में उसका मुकाबला रविवार को अर्जेंटीना से होगा।कतर की मेजबानी में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार देर रात अल बायेत स्टेडियम में खेला गया। मैच शुरू होने से पहले लगभग 60 हजार की क्षमता वाले इस स्टेडियम में मौजूद बड़ी संख्या में दर्शकों में गजब का उत्साह दिखा। मैच में फ्रांस की टीम 4-2-3 और मोरक्को की टीम 5-4 की लाइनअप के साथ मैदान में उतरी। भारतीय समयानुसार रात साढ़े…

Read More

तेहरान। ईरान ने हिजाब विरोधी प्रदर्शन और महिलाओं के अधिकार का समर्थन करने के आरोप में एक फुटबॉलर को फांसी की सजा सुनाई है। आमिर नस्र-आजादानी नाम का यह फुटबॉलर ईरान की राष्ट्रीय अंडर-16 टीम के लिए खेल चुका है। इस फुटबॉलर को बचाने के लिए ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान समेत कई खेल सितारों ने अपील की थी। इसके बावजूद ईरानी सरकार ने आमिर नस्र-आजादानी की सजा माफ नहीं की है। ईरानी सरकार का दावा है कि फुटबॉलर आमिर नस्र-आजादानी को एक सशस्त्र दंगे में भाग लेने के लिए गिरफ्तार किया गया था, जिसमें सुरक्षा बलों…

Read More

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से राजनीतिक संकट से जूझ रहे पेरू में आपातकाल घोषित किए जाने की खबर है। पेरू के राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को 7 दिसंबर को पद से हटाने के बाद यह संकट लगातार गहराता होता गया। कैस्टिलो समर्थक नये चुनाव की मांग को लेकर व्यापक प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनों के दौरान कई स्थानों पर हिंसा, उपद्रव और भारी बवाल भी हुए। इनमें कुछ लोगों की जान जाने की खबर है। देशभर में हिंसक प्रदर्शन के बीच बेहद खराब स्थिति को देखते हुए पेरू के रक्षा मंत्री अल्बेर्टो ओटारोला ने देश में आपातकाल लगाए जाने की…

Read More