भोपाल: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा- पीएम मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो। उनका ये वीडियो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। राजा पटेरिया ने कहा कि कि मोदी जाति, धर्म और भाषा के आधार लोगों को बांट देगा। दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है। संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहेगा। इस मामले में एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राजा पटैरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
Author: admin
लंदन। ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन करते हुए ब्राजील, जापान, जर्मनी और अफ्रीकी प्रतिनिधत्व की भी वकालत की है। ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने कहा कि ब्रिटेन चाहता है कि सुरक्षा परिषद में ब्राजील, जापान, जर्मनी और अफ्रीकी प्रतिनिधित्व के साथ भारत भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नए स्थायी सदस्यों में शामिल हो। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली सरकार में पदभार ग्रहण करने के बाद से जेम्स क्लेवरली विदेश नीति संबंधी अपने पहले प्रमुख भाषण में यह बात कही। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर…
इस्लामाबाद। पाक अधिकृत पाकिस्तान पहुंचे इस्लामिक देशों के संगठन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (ओआईसी) ।8 के महासचिव हिसेन ब्राहिम ताहा ने कहा कि कश्मीर विवाद ओआईसी के एजेंडे में सर्वोच्च प्राथमिकता पर है। उन्होंने कहा कि ओआईसी भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत का रास्ता ढूंढ रहा है ताकि कश्मीर विवाद का हल निकाला जा सके। हालांकि भारत ने कई मंचों से साफ कर दिया है कि भारत कश्मीर मसले पर हल के लिए किसी भी मध्यस्थता नहीं चाहता है। हिसेन ब्राहिम ताहा ने कहा कि कश्मीर विवाद को लेकर अन्य देशों को साथ आने के लिए कह रहे हैं,…
रांची: झारखंड के 61,000 पारा शिक्षकों के EPF को मंजूरी दे दी गई है। पारा शिक्षकों में 12 प्रतिशत राशि जमा होगी। इसमें 6 प्रतिशत पारा शिक्षकों के मानदेय और 6 प्रतिशत राज्य सरकार की ओर से योगदान होगा। यह फैसला शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने लिया है साथ ही इस फाइल पर साइन भी कर दिया है। बता दें कि कल्याण कोष में जमा राशि से पारा शिक्षकों के रिटायरमेंट पर 5 लाख और किसी की आकस्मिक मृत्यु होती है, तो 5 लाख की आर्थिक मदद की जाएगी। यह निर्णय सोमवार को शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई विभागी…
भोजपुरी जगत में आए दिन कोई ना कोई गाना धमाल मचाता नजर आता है। एक ऐसी ही भोजपुरी वीडियो आज वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी पर रिलीज हुआ है। गाने के बोल हैं ‘बलमुआ रोज दबावे मोर गोड़’। इस गाने में प्रीति राय की आवाज पर नवोदित अभिनेत्री भाग्यश्री यादव (तान्या) ने परफॉर्म किया है। यह वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। गाने में भाग्यश्री अपनी सास मां और अपनी मां के बारे में कहती हैं कि मेरी सास मुझे बहुत मानती है, जैसे मेरी मां मानती है। दोनों में मुझे नहीं दिखती है कोई कमी। देवर भी मुझे खूब…
भोजपुरी इंडस्ट्री में नेहा राज के नाम का सिक्का आज चल रहा है। नेहा अपनी बुलंद आवाज के दम पर इंडस्ट्री की सुपरसिंगरों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। उनका हालिया रिलीज गाना ‘नीला साड़िया’ 5 मिलियन यानी कि 50 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। इस गाने को माही श्रीवास्तव पर फिल्माया गया है। जब जब माही और नेहा की जोड़ी साथ में आती है तो वो यूट्यूब पर धमाल मचा देती है। इनका ये साँग गैर भोजपुरिया लोग भी बड़े ही चाव से सुन रहे हैं। इस मौके पर निर्माता रत्नाकर ने कहा कि ये…
सेंट जॉन्स। वेस्टइंडीज की तेज गेंदबाज शकीरा सेलमैन और बल्लेबाज चेडियन नेशन इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं खेलेंगी। दोनों को इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में लगी चोटों के कारण टीम से बाहर कर दिया गया है। वेस्टइंडीज अंडर-19 महिला टीम की स्टार खिलाड़ी जिनाबा जोसेफ और ट्रिशन होल्डर को सेलमैन और नेशन की जगह टीम में शामिल किया गया है। लीड चयनकर्ता एन ब्राउन-जॉन ने द क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा, “आगामी टी 20 श्रृंखला हमारे लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि टीम फरवरी 2023 में होने वाले विश्व कप के…
रांची। मोरहाबादी स्थित चिल्ड्रेन पार्क में 22 दिसम्बर से दो जनवरी तक न्यू ईयर मेला लगाया जाएगा। इसमें 150 से अधिक स्टॉल्स होंगे। कई प्रतियोगिताएं सहित मनोरंजन के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 12 दिन चलने वाले इस मेले में रोज कई प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी। स्पर्द्धाएं बच्चों से लेकर बड़ों के लिए अलग-अलग आयोजित की जाएंगी। मेले में एंट्री और प्रतियोगिताओं में भाग लेना बिल्कुल निःशुल्क होगा।
नई दिल्ली। जस्टिस दीपांकर दत्ता ने आज सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने जस्टिस दीपांकर दत्ता को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सुप्रीम कोर्ट के सभी जज और बड़ी संख्या में वकील मौजूद रहे। जस्टिस दत्ता की नियुक्ति की अधिसूचना 11 दिसंबर को जारी हुई थी। उनके नाम की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 सितंबर को की थी। जस्टिस दत्ता को अप्रैल 2020 में बाम्बे हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया था। 1965 में जन्मे जस्टिस दत्ता ने 1989 में कलकत्ता यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री लेकर उसी…
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर में बनाए गए राष्ट्रीय यूनानी संस्थान तुमको रविवार को गोवा में आयोजित एक कार्यक्रम में वर्चुअल वर्चुअल रूप से राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने रिमोट दबाकर 382 करोड़ रुपये की लागत से बने इस संस्थान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में आयुर्वेद और यूनानी कला का न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर बहुत विस्तृत होगा। गाजियाबाद से केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह व अन्य जनप्रतिनिधि राष्ट्रीय यूनानी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।…

