Author: admin

नई दिल्ली। तीन दिवसीय सातवां वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन आज (मंगलवार) शुरू हो गया। इसके उद्घाटन सत्र में विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि डेटा अब व्यापार का नहीं राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय है। भारत ने इंडो पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क पर काम शुरू कर दिया है। अमेरिका इसके लिए आगे आया है। इसमें तकनीक और आपूर्ति शृंखला मूल तत्व हैं। इसपर विभिन्न साझेदारों जैसे आईपीईएफ और क्वाड से द्विपक्षीय चर्चा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी आज भू-राजनीति के केंद्र में है। टेलीकॉम की डोमेन में भारत को विश्वसनीय की अवधारणा से देखा जाता है। दुनिया आने वाले…

Read More

पटना। गणतंत्र दिवस पर अगले साल 2023 में बिहार के 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा। इसके लिए बिहार सरकार ने विशिष्ट सेवा पदक के लिए सात और सराहनीय सेवा के लिए 22 पुलिस अधिकारियों तथा कर्मियों के नाम केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजे हैं। इन 29 पुलिस अधिकारियों तथा कर्मियों को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मेडल देकर सम्मानित करेंगी। विशिष्ट सेवा के पदक के लिए जिन सात पुलिस अफसरों के नामों की अनुशंसा गृह मंत्रालय से की गयी है उनमें तीन आईपीएस और चार अन्य रैंक के पुलिस अधिकारी हैं। इनमें एडीजी रवीन्द्रन…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका में बिजली के खंभे से एक विमान टकरा गया। इस कारण 90 हजार से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गयी। विमान में फंसे दो लोगों को बचाव दल ने बमुश्किल बचाया। अमेरिकी राज्य मैरीलैंड के मोंटगोमरी काउंटी में बिजली की लाइनों से एक छोटा विमान टकरा गया। यह दुर्घटना रोथबरी डॉ एंड गोशेन रोड पर हुई। इस कारण विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के साथ ही काउंटी क्षेत्र ब्लैकआउट की चपेट में आ गया। अचानक 90 हजार से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गयी। इस कारण क्षेत्र की व्यावसायिक गतिविधियां भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। विमान…

Read More

बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर हाल ही में एक प्यारे से बेटे की मां बनी हैं और डिलीवरी के कुछ दिनों बाद ही उन्होंने अपना वजन भी काफी कम किया है। सोनम कपूर ने हाल ही में माता-पिता बने अभिनेत्री बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी के लिए एक खास गिफ्ट भेजा है, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस गिफ्ट की जानकारी बिपाशा बासु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दी है। बिपाशा बासु ने वीडियो शेयर कर सोनम कपूर का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि देवी को उनका गिफ्ट…

Read More

रांची। बुढ़मू थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के उग्रवादियों ने बाइक से कोयला ढोने वाले व्यक्तियों के साथ मारपीट की है। घटना से कोयला ढोने वाले लोगों में दहशत व्याप्त है। घटना की सूचना मिलने के बाद बुढ़मू थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। बुढ़मू थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने सोमवार को बताया कि सूचना मिली है कि पांच लोग बाइक से कोयला ले जा रहे थे और उन्हीं लोगों के साथ मारपीट किया गया है। टीपीसी के उग्रवादी मारपीट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए है।…

Read More

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में सोमवार को गोरक्षपीठ में जनता दर्शन के दौरान करीब 600 लोगों की जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने तत्काल निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या दौरे से सीधे गोरखपुर पहुंचे थे। मैनपुरी में गरजेंगे योेगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर से आगरा और मैनपुरी जाएंगे। मैनपुरी में लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर जनसभा संबोधित करेंगे। मैनपुरी के बाद मुख्यमंत्री योगी आगरा जाएंगे। आगरा में प्रबुद्ध जन सम्मेलन और कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

Read More

समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक बोलेरो ने रोसड़ा मुख्य मार्ग पर 15 लोगों को कुचल दिया है। इस हादसे में 9 लोगों की हालत गंभीर है। वहीं अन्य को भी अधिक चोटें लगी हैं। सभी घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। ये सभी जख्मी भुइयां बाबा की पूजा करने जा रहे थे। घायलों की पहचान नीतू कुमारी, सत्यम कुमारी, रीना देवी, रीना चौधरी, निशा कुमारी और जगदीश महतो के रूप में की गई है जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर कन्हाई चौक के…

Read More

नई दिल्ली। बहुप्रतीक्षित फीफा विश्व कप की औपचारिक शुरुआत के साथ फुटबॉल का बुखार पूरी दुनिया पर चढ़ गया है। 18 दिसंबर तक चलने वाले फुटबॉल के इस सबसे बड़े आयोजन में कतर के आठ स्टेडियम 64 मैचों की मेजबानी करेंगे। वैश्विक वित्तीय सूचना और विश्लेषिकी सेवा प्रदाता एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस के एक नए विश्लेषण के अनुसार वैश्विक दर्शकों ने मैदान पर यादगार खेल उपलब्धियों के लिए मंच तैयार किया है। मैदान के बाहर पूरे प्रौद्योगिकी, मीडिया और दूरसंचार क्षेत्र में वाणिज्यिक और प्रतिष्ठित अवसर हैं। एसएंडपी ग्लोबल का अनुमान है कि फीफा को कतर से 6.5 बिलियन अमेरिकी…

Read More

उदयपुर। उदयपुर के गोगुन्दा थानाक्षेत्र के झाड़ोली गांव में माता-पिता और 4 बेटों के शव मिलने से पूरा गांव स्तब्ध है। घर का दरवाजा अंदर से बंद होने की जानकारी के आधार पर पुलिस आरंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह झाड़ोली गांव निवासी प्रकाश के पूरे परिवार के शव घर के अन्दर मिलने की सूचना मिली। उसकी पत्नी दुर्गा और चार बच्चे गणेश, पुष्कर, रोशन और नवजात गंगाराम के साथ प्रकाश का भी शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस का अनुमान है कि पत्नी और चारों बच्चों को फंदे…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात को आठ आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इनमें तीन प्रतीक्षारत अधिकारियों को भी तैनाती मिली है। जानकारी के मुताबिक, विशेष सचिव स्तर के आठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें विशेष सचिव, राजस्व विभाग और अपर आयुक्त चकबंदी महेंद्र सिंह को विशेष सचिव, गृह बनाया गया है। विशेष सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग रेणु तिवारी को अपर आयुक्त ग्राम्य विकास व मनरेगा की जिम्मेदारी मिली है। यूपी एग्रो के प्रबंध निदेशक शेषनाथ को विशेष सचिव चीनी व गन्ना विकास विभाग, विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग अरुण प्रकाश को विशेष…

Read More