Author: admin

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना देश की पहली स्वदेशी एंटी रेडिएशन मिसाइल रुद्रम को अपने हथियारों के खजाने में शामिल करने के लिए तैयार है। वायु सेना ने इस बाबत केंद्र सरकार को 1400 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। उन्नत मिसाइलों के अधिग्रहण प्रस्ताव पर रक्षा मंत्रालय की उच्च स्तरीय समिति जल्द ही विचार करेगी। इस मिसाइल को डीआरडीओ ने विकसित किया है, जिसका लॉन्चिंग प्लेटफॉर्म के रूप में लड़ाकू विमान सुखोई-30 एमकेआई के साथ पहले ही परीक्षण किया जा चुका है। चीन और पाकिस्तान की सीमा पर तनाव को देखते हुए भारतीय वायुसेना भी अपनी ताकत में इजाफा…

Read More

नई दिल्ली। साल 2021 के लुधियाना कोर्ट बम ब्लास्ट का मुख्य साजिशकर्ता हरप्रीत सिंह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के हत्थे चढ़ गया। उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर दबोचा गया। यह जानकारी एनआईए ने दी । राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 01 दिसंबर को फरार आतंकवादी हरप्रीत सिंह को मलेशिया के कुआलालम्पुर से आने पर गिरफ्तार किया है। एनआईए ने बताया कि हरप्रीत, लखबीर सिंह रोडे का सहयोगी है। रोडे पाकिस्तान स्थित इंटरनेशल सिख यूथ फेडरेशन का प्रमुख है। लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। हरप्रीत सिंह पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ…

Read More

नगांव (असम)। नगांव जिलांतर्गत कोलियाबर के भाकुआमारी इलाके में अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मारे जाने से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक (एएस-02एक्स-7091) पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल रामचंद्र मंडल और निमाई मंडल को अस्पताल में भर्ती कराया है। चश्मदीदों ने बताया कि सफेद रंग की इंडिका कार द्वारा ठोकर माने जाने से दोनों बाइक सवार गंभीर…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरूवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में 37 प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गयी। बैठक में एसटी,एससी,ओबसी,अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल देने की स्वीकृति दी गयी। इनमें 2020-21,2021-22 व 2022-23 के कक्षा आठ के वैसे छात्र-छात्राएं जो अभी नवीं-दसवीं में हैं उन्हें भी साइकिल दिया जायेगा। वर्तमान साल में जो आठवां कक्षा में है उन्हें भी साइकिल दिया जायेगा। विगत वर्षो साइकिल टेँडर फाइनल नहीं होने के कारण छात्रों को साइकिल नही दिया जा सका। अब लगातार तीन साल के छात्रों को साइकिल दिया जायेगा। बैठक में झारखंड विधानमंडल के सदस्यों के वेतन,भत्ता…

Read More

रांची: झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की पीठ ने 15 साल की एक लड़की को शादी की अनुमति दे दी है। जबकि भारत में किसी को बालिग कहे जाने की उम्र 18 साल है, लेकिन शादी के मामले में लड़कों की न्यूनतम उम्र 21 साल और लड़कियों की उम्र 18 साल ही रखी गई थी। लेकिन मोदी सरकार ने विवाह के लिए लड़कियों की उम्र 21 वर्ष कर दी है। हाई कोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देते हुए अपना फैसला सुनाया। साथ ही जस्टिस द्विवेदी ने जमशेदपुर से सटे जुगसलाई की 15 साल की लड़की से…

Read More

दोहा। मैक एलिस्टर और जूलियन अल्वारेज़ के एक-एक गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने ग्रुप सी के अपने अंतिम ग्रुप स्टेज मैच में पोलैंड को 2-0 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश किया। इसके साथ, अर्जेंटीना ने अपने ग्रुप-स्टेज अभियान को दो जीत, एक हार और छह अंकों के साथ समाप्त किया। पोलैंड अपने बेहतर गोल अंतर के कारण मेक्सिको के बराबर (4 अंक) अंक होने के बावजूद अंतिम 16 में पहुंच गया। मैच के पहले 30 मिनट में अर्जेंटीना के लिए मार्कोस एक्यूना और लियोनेल मेसी ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। 32वें मिनट में एंजेल डि मारिया ने पोलैंड…

Read More

फिल्म अभिनेता विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सैम बहादुर’ काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। मेकर्स ने अब फिल्म की रिलीज डेट तय कर दी है। इसकी जानकारी अभिनेता विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर एक टीजर वीडियो शेयर करते हुए दी है।सैम बहादुर के टीजर के जरिए उन्होंने अपने किरदार की एक झलक भी फैंस के साथ शेयर की है। इसमें विक्की भारतीय सेना की यूनीफॉर्म में नजर आ रहे हैं। विक्की ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘365 दिन बचे हैं।…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक कुख्यात हथियार तस्कर को बीरभूम जिले के बोलपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान 55 साल के शेख मुनीरुद्दीन उर्फ मुनीर के तौर पर हुई है । एसटीएस के डीआईजी आईपीएस दीप नारायण गोस्वामी ने गुरुवार सुबह इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मुनीर बोलपुर के ही नानूर थाना अंतर्गत बेरूग्राम का रहने वाला है। उसके पास से एक 7.65 एमएम की इंप्रोवाइज्ड सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद की गई है। इसके साथ ही दो मैगजीन और सात राउंड गोलियां बरामद हुई हैं। वह इसे…

Read More

कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के मलेशतला इलाके में एक तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। घटना रविंद्रनगर थाना अंतर्गत महेश्तल्ला नगर पालिका के 10 नंबर वार्ड के कालीनगर इलाके की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरुवार सुबह सबसे पहले स्थानीय लोगों ने एक तालाब में शव को तैरता पाया। संदेह होने पर लोगों ने स्थानीय थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ किए जाने के बावजूद मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।…

Read More

मुंबई। मुंबई के खार इलाके में यू-ट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही दक्षिण कोरिया की महिला से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खार पुलिस स्टेशन की टीम इस मामले की गहन छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक दक्षिण कोरिया की यू-ट्यूबर महिला बुधवार को रात 8 बजे खार इलाके में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। उसी समय मौके पर मुबीन चंद मोहम्मद शेख (19) और मोहम्मद नकीब सदरी आलम अंसारी (20) आए और महिला के साथ छेड़खानी करने लगे। इसके बाद दोनों आरोपितों ने महिला को जबरन अपने साथ चलने के लिए…

Read More