शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में एसटीएफ और रोजा पुलिस की टीम ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक नेपाली तस्कर को रोजा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।जिसके कब्जे से 26 करोड़ 10 लाख रूपये कीमत की चरस बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने आज शह्निवार बताया की, एसटीएफ व थाना रोजा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर जमुका दोराहा के पास से एक नेपाली मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को तस्कर के कब्जे से उच्च 13 किलो 50 ग्राम चरस बरामद हुई है। पकडा गया तस्कर नेपाल के जिला…
Author: admin
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ईटानगर के होलांगी में अरुणाचल प्रदेश के पहले ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे ‘डोनी पोलो एयरपोर्ट’ का उद्घाटन करेंगे। साल 2019 में मोदी ने इसकी आधारशिला रखी थी। आधिकारिक बयान के अनुसार होलोंगी में टर्मिनल का निर्माण लगभग 955 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसका क्षेत्रफल 4100 वर्ग मीटर है और इसकी अधिकतम क्षमता प्रति घंटे 200 यात्रियों को संभालने की है। यह हवाई अड्डा अरुणाचल प्रदेश का पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा है। 2,300 मीटर रनवे के साथ हवाई अड्डा सभी मौसम के संचालन के लिए उपयुक्त है। डोनी पोलो एयरपोर्ट अरुणाचल प्रदेश…
ग्वालियर। जिले के जरूरतमंद दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएगे। इसी सिलसिले में जिले में एलिम्को जबलपुर के सहयोग से आगामी 22 और 23 नवम्बर को विशेष परीक्षण शिविर लगेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी हितेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि सामाजिक न्याय विभाग द्वारा 22 नवम्बर को जेएएच परिसर में स्थित जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में प्रात: 10 बजे से सायंकाल 4 बजे तक परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। इसी तरह 23 नवम्बर को इसी समयावधि में सामुदायिक भवन डबरा में शिविर लगेगा। जरूरतमंद दिव्यांगों से इन शिविरों में कृत्रिम अंग के लिए परीक्षण कराने का आग्रह किया…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज शुक्रवार से शुरू हो रहा है। गत बुधवार को इसे लेकर सर्वदलीय बैठक हुई थी जिसमें विपक्षी भाजपा विधायक नहीं पहुंचे थे। बिजनेस एडवाइजरी (बीए) कमेटी की बैठक में भी भाजपा का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ जिसे लेकर अध्यक्ष विमान बनर्जी ने नाराजगी जाहिर की थी। विधानसभा सूत्रों ने बताया है कि इस सत्र में भी कई महत्वपूर्ण बिल पास कराए जाएंगे। विधानसभा का सत्र शुरू होने के बाद आगामी 23 तारीख को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की अगली बैठक होनी है। सूत्रों ने बताया है कि इस सत्र में राज्य…
भोपाल। मध्यप्रदेश में ठंड की एंट्री ग्वालियर से हो गई है। यहां दिन का पारा सबसे ज्यादा दो डिग्री तक लुढ़क गया है। अचानक तेज हवाएं चलने से मौसम में हल्की ठंडक घुल गई है। अब भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी अगले 48 घंटों में दिन में भी हल्की ठंड का एहसास होने लगेगा। मौसम वैज्ञानिक ममता यादव ने बताया कि गुरुवार को तेज हवाएं चलने के कारण कुछ जिलों में दिन का पारा गिर गया। इसके कारण अब रात का तापमान भी नीचे आएगा। अगले 48 घंटों में प्रदेश भर में तापमान में गिरावट होने…
कहा जाता है कि पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती, जब चाहो इसे शुरू कर सकते हो। कुछ ऐसा ही उदाहरण पेश कर रही हैं बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना। फ़िल्मी दुनिया से दूर ट्विंकल खन्ना इन दिनों लंदन में मास्टर की पढ़ाई कर रही हैं। इसी दौरान उनकी जासूसी करने उनके अभिनेता पति अक्षय कुमार भी हाल ही में लंदन पहुंचे। दरअसल, ट्विंकल खन्ना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। यह अभिनेत्री के कॉलेज का वीडियो है। इस वीडियो के जरिए ट्विंकल खन्ना ने बताया है कि अक्षय कुमार यूनिवर्सिटी में जासूसी कर रहे हैं। ट्विंकल…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पश्चिमी-उत्तरी हिस्से के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को आतंकवादियों से संघर्ष में आठ सुरक्षाकर्मी मारे गए। स्थानीय अखबार डान की रिपोर्ट में कहा गया है कि लक्की मरवत और बाजौर जिलों में मारे गए सुरक्षाकर्मियों में छह पुलिसकर्मी और दो सैनिक शामिल हैं। लक्की मरवत के कुर्रम पार क्षेत्र की घटना की जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने ली है। संगठन ने कहा है कि उसके लड़ाकों ने पुलिस वैन पर गोलियां बरसा कर छह पुलिस कर्मियों को मौत के घाट उतार दिया। दूसरी घटना बाजौर जिले के चारमांग क्षेत्र में पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा क्षेत्र…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में जबरन धर्मांतरण पर बेहद सख्त हैं। प्रदेश में अब तक 291 मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 507 से ज्यादा आरोपितों की गिरफ्तारीहुई है। यह योगी सरकार की अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ही परिणाम है। इनमें से 150 मामलों में पीड़िताओं ने कोर्ट के सामने जबरदस्ती धर्म बदलवाने की बात कबूली है। नाबालिग लड़कियों के धर्मांतरण के मामले में अब तक 59 मामले दर्ज किए गए हैं। बरेली जिला में अब तक धर्मांतरण के सबसे अधिक मामले दर्ज हुए हैं। प्रदेश में दिव्यांग बच्चों का धर्मांतरण कराने वाले…
रायसेन। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार राज्य में ऐसे सभी किसान, जिनको अभी तक किसी भी बैंक द्वारा केसीसी की सुविधा प्रदान नहीं की गयी है, उनको केसीसी की सुविधा देने हेतु दिनांक 18 नवम्बर से 31 दिसंबर 2022 तक विशेष केसीसी ड्राइव का आयोजन किया जाना है। उक्त जानकारी देते हुए अग्रणी जिला प्रबन्धक एचएस सोनी ने बताया कि इसके अंतर्गत किसानों को फसल केसीसी, पशुपालन केसीसी एवं मत्स्य पालन केसीसी निर्धारित समय सीमा में प्रदान किया जाना है, अगर किसी कृषक का किसी बैंक में खाता नही है तो उसे भी त्वरित खोला जायेगा। कृषक समस्त…
crअंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में क्रूड ऑयल का भाव एक डॉलर प्रति बैरल लुढ़ककर 91 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका हुआ है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये…

