रायपुर। छत्तीसगढ़ के तीन आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार ने केंद्र में आई जी के पद पर इम्पेनल किया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के तीन आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी कर दिया है। केंद्र सरकार ने देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यरत 22 आईपीएस अधिकारियों को केंद्र में आईजी के पद पर इम्पेनल किया है। छत्तीसगढ़ कैडर के 2003 बैच के जिन तीन आईपीएस अधिकारियों को केंद्र में इम्पेनल किया गया है, उनमें पी. सुंदरराज, ओमप्रकाश पाल और रतन लाल डांगी शामिल हैं।
Author: admin
रांची। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह बोकारो के पूर्व विधायक समरेश सिंह (81 वर्ष) का बोकारो स्थित आवास पर निधन हो गया। गुरुवार सुबह करीब सात बजे उन्होंने सेक्टर चार स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 12 नवंबर को तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें पहले बोकारो बीजीएच और फिर रांची स्थित मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। एक दिन पूर्व ही उन्हें रांची के मेदांता से बोकारो लाया गया था। गत मंगलवार को डॉक्टरों ने उनकी हालत में सुधार होता देख डिस्चार्ज कर दिया था, जिसके बाद वह घर पर…
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गया। पहले चरण में 89 सीटों पर शाम 5 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की है। पहले चरण में 788 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा और 8 दिसंबर को मतगणना होगी। आमतौर पर भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुख्य तौर पर…
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने राऊज एवेन्यू कोर्ट के एक जज का अपने स्टेनो के साथ आपत्तिजनक स्थिति वाली वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिया है। जस्टिस यशवंत वर्मा ने देर रात हुई सुनवाई के बाद ये आदेश जारी किया। कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय को निर्देश दिया कि वो सभी सर्विस प्रदाता कंपनियों को इस वीडियो को ब्लॉक करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि वीडियो आपत्तिजनक है इसलिए उसके सर्कुलेशन की अनुमति नहीं दी जा सकती है। हाईकोर्ट में याचिका किसने दायर की है इसका खुलासा नहीं हो सका है क्योंकि हाईकोर्ट ने…
फिरोजाबाद। जसराना के कस्बा पाढम में मंगलवार की रात हुए भीषण अग्निकांड में हुई छह लोगों की मौत ने सभी को झकझोर दिया है। बुधवार को एक ही चिता पर एक साथ सभी छह शवों का अंतिम संस्कार किया गया। यह देख हर आंखें नम हो गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जसराना के कस्बा पाढ़म निवासी रमन प्रकाश का बाजार में दो मंजिला घर है। मंगलवार रात को घर में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई जिससे रमन प्रकाश के पुत्र मनोज कुमार (35), पुत्रबधू नीरज (34), पत्नी मनोज, नाती…
फिरोजाबाद। थाना जसराना क्षेत्र के पाढ़म स्थित एक मकान में मंगलवार रात लगी भीषण आग में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों को बचा लिया गया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। थाना जसराना क्षेत्र के कस्बा पाढ़म में रमन प्रकाश राजपूत का तीन मंजिला मकान है। जिसमें वे राजपूत इलेक्ट्रिकल्स, राजपूत ज्वेलर्स एवं राजपूत फर्नीचर के नाम से अपने बेटों मनोज और नितिन के साथ व्यवसाय करते हैं। बताया जाता है कि मंगलवार की रात अचानक शॉर्ट सर्किट से…
नई दिल्ली। भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने मंगलवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का दूसरा सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल के सफल परीक्षण से भारतीय सेना के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। साथ ही दुश्मनों के लिए भारत और अधिक मजबूत हो गया है। इसके लिए एक अन्य द्वीप पर लक्ष्य रखा गया था जिसका मिसाइल ने सफलतापूर्वक निशाना बनाया। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि मंगलवार को अंडमान निकोबार द्वीप समूह से भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पौधों में संवेदनाओं का पता लगाने वाले प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बोस को नमन किया। उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं पौधों में संवेदनाओं का पता लगाने वाले जगदीश चन्द्र बोस की जयंती पर नमन। इसके साथ ही उन्होंने स्वाभिमान आन्दोलन और स्वदेशी आन्दोलन के माध्यम से देश में जागरूकता फ़ैलाने के लिए सदैव प्रयासरत रहने वाले राजीव राधेश्याम दीक्षित की जयंती एवं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। उपमुख्यमंत्री ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल की पुण्यतिथि पर भी श्रद्धंजलि दी।
धनबाद। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा चौक के समीप सोमवार देर रात बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम मशीन का कैश बॉक्स अपराधी अपने साथ ले गए। इस मशीन में शनिवार को ही ईपीएस कंपनी ने साढ़े दस लाख रुपये डाला था। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी तब मिली, जब एटीएम से नगद निकालने पहुंचे। स्थानीय लोग घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। अपराधियों के हाथ कितने पैसे लगे हैं, यह अभी पता नहीं चल सका है। चोरी किस तरह से हुई,यह भी पता नहीं चल सका। इसका कारण यह है…
गढ़वा। विशुनपुरा प्रखंड क्षेत्र के अमहर खास पंचायत अंतर्गत कोइरी टोला निवासी बनारसी मेहता के घर को अज्ञात लोगों ने बम से उड़ाने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार रात करीब एक बजे की है। विस्फोट में बनारसी मेहता के घर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया ललित नारायण सिंह पीड़ित परिवार के घर गए और पुलिस को सूचना दिया। थाना प्राभारी बुधराम समद मंगलवार सुबह पीड़ित के घर जाकर तहकीकात शुरू कर दी है। बनारसी मेहता के भाई बलिराम मेहता ने बताया कि विस्फोट की आवाज़ सुनकर हमलोग पूरी तरह से…

