कोलकाता। राजधानी कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना के बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत बासुदेवपुर इलाके में एक क्विंटल विस्फोटकों के साथ तीन लोगों को राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने धर दबोचा है। एसटीएफ के डीआईजी आईपीएस दीप नारायण गोस्वामी ने गुरुवार सुबह इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट की टीम के साथ मिलकर बासुदेवपुर थाना क्षेत्र के क्यूटिया इलाके से बुधवार देर शाम तीन लोगों को घेरकर धर दबोचा गया। इनकी पहचान भाटपाड़ा थाना क्षेत्र के कांकीनाड़ा निवासी नरेश चौधरी (40), उमेश कुमार रॉय (62) और जगदल थाना क्षेत्र के…
Author: admin
गुवाहाटी। गुवाहाटी के वशिष्ट पुलिस थाना क्षेत्र के जोराबाट पुलिस चौकी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर अवैध रूप से मवेशियों को ले जा रहे एक ट्रक को जब्त किया है। इस संबंध में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बाईहाटा चाराली से मेघालय के पशु बाजार तक मवेशियों को अवैध रूप से लेकर जा रहे एक ट्रक (एएस-01जेसी-4322) को जब्त किया गया है। ट्रक में अवैध तरीके से 30 मवेशियों की तस्करी की जा रही थी। पशु तस्करी मामले में ट्रक के चालक को गिरफ्तार किया गया…
अजमेर। जिले के पुष्कर थाना क्षेत्र के ग्राम चावंडिया के नजदीक नायकों की ढाणी में बुधवार को एक झोपड़ी में आग लगने से दो मासूम बालिकाएं जिन्दा जल गईं। आग लगने का कारण झोपड़ी में जल रहे चूल्हे की चिंगारी बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने नगर पालिका की दमकल की मदद से बमुशिकल आग पर काबू पाया। आग से झाेपड़ी में रखा खाने-पीने का सामान जलकर स्वाह हो गया। प्रकरण में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुष्कर तहसीलदार संदीप चौधरी के अनुसार ग्राम चावंडिया के पास नदी किनारे नायकों की…
गुरुवार का राशिफल। कार्तिक कृष्ण पक्ष दशमी, गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और सभी कार्य आसानी से होंगे। काम को लेकर उच्च अधिकारियों का दबाव रहेगा, जिससे तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। प्रॉपर्टी में…
कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद दिलीप घोष ने टेट आंदोलन को लेकर एक बार फिर पश्चिम बंगाल सरकार की जमकर आलोचना की। टेट उम्मीदवारों के आंदोलन को बुधवार को तीन दिन हो गए। इसपर बुधवार को दिलीप घोष ने कहा कि नियुक्ति के वास्तविक उम्मीदवार अनशन कर रहे है। एक के बाद एक दिन बीतने के साथ-साथ यह मामला और अधिक गंभीर होता जा रहा है। दरअसल राज्य सरकार के पास नई नौकरियां देने की शक्ति, इच्छाशक्ति या पैसा कुछ भी नहीं है। इन लड़कों और लड़कियों का भविष्य चिंता का विषय है। वे अपनी लड़ाई लड़ रहे…
स्टाकहोम। स्वीडन की नई सरकार में ईरानी मूल की 26 वर्षीय रोमिना पारमोखतारी को पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी देते हुए जलवायु मंत्री बनाया गया है। उनके नाम का प्रस्ताव स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने कैबिनेट में रखा था। ज्ञात रहे कि पर्यावरण व जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग भी स्वीडन से हैं। स्टाकहोम के उपनगरीय इलाके में ईरानी मूल के परिवार में जन्मी रोमिना पारमोखतारी को जलवायु और पर्यावरण मंत्री बनाया गया है। इससे पहले स्वीडन में सबसे कम उम्र की मंत्री 27 वर्षीय नेता रह चुके हैं। रोमिना पारमोखतारी लिबरल पार्टी के यूथ विंग प्रमुख रह चुकी हैं। वह…
नई दिल्ली। बारिश के कारण आईसीसी टी-20 विश्व कप के दो अभ्यास मैच रद्द करने पड़े, व पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच केवल एक पारी ही खेली जा सकी। दो रद्द मैचों में भारत और न्यूजीलैंड व बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले अभ्यास मैच शामिल हैं। बता दें ब्रिस्बेन में दो घंटे से अधिक समय तक लगातार बारिश होती रही, जिसके बाद बिना टॉस के ही दोनों मैचों को रद्द करना पड़ा व टीमों को अपने अंतिम अभ्यास मैच से वंचित होना पड़ा। इससे पहले अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच आज खेला गया आईसीसी टी-20 विश्व कप…
नई दिल्ली। दैनिक उपभोग का सामान बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया लिमिटेड ने तीसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। कंपनी का मुनाफा चालू वर्ष की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 8.25 फीसदी बढ़कर 668.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। नेस्ले इंडिया ने बुधवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी कहा है कि चालू वर्ष की तीसरी तिमाही में मुनाफा 8.25 फीसदी बढ़कर 668.34 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 617.37 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान उसकी शुद्ध बिक्री 18.24 फीसदी बढ़कर 4,591 करोड़ रुपये हो गई, जो…
कलर्स टीवी चैनल में सीरियल उड़ारियां से फेमस हुए अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे रियल्टी शो बिग बॉस में सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बने हुए हैं। इस लव बर्ड की क्यूट केमिस्ट्री जमकर सुर्खियां बटोर रही है। उड़ारियां में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था, जिसके बाद अब बिग बॉस के जरिये इनकी रील लाइफ लव स्टोरी रियल लाइफ स्टोरी में बदलती दिखाई दे रही है। बिग बॉस का हाल ही में एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है जिसमें दोनों खुलकर एक-दूसरे के लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर करते…
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी सिंगर शिल्पी राज हमेशा ही अपने गानों से धमाल मचाती रहती हैं। अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करने वाली शिल्पी राज का एक नया भोजपुरी सॉन्ग रिलीज हो गया है। जिसमें उनके साथ सिंगर एमएन सोनू ने गाया है। उनका नया गाना ‘रे पगला’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को अबतक यूट्यूब पर काफी बार देखा जा चुका है। सिंगर शिल्पी राज और एमएन सोनू का भोजपुरी लोकगीत ‘रे पगला’ गाने को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस सांग में अभिनेत्री सबा खान नजर आ रही…

