गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत प्रदेश के 10 शहर चयनित हैं। गोरखपुर समेत सात महानगरों को राज्य स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया है। राज्य स्मार्ट सिटी में शामिल होने के बाद गोरखपुर में तेजी हो रहे बदलाव, विकास को सब महसूस कर रहे हैं, लेकिन स्मार्ट सिटी की सार्थकता तभी है, जब हम भी स्वच्छता बढ़ाकर विकास कार्यों को संजोए रख स्मार्ट बनें। मुख्यमंत्री योगी मंगलवार शाम गोरखपुर नगर निगम परिसर में आयोजित समारोह में 279 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 282 विकास परियोजनाओं का…
Author: admin
ह्यूस्टन (अमेरिका)। अमेरिका में भारतीयों और भारतीय पर्वों की धूम सिर चढ़कर बोल रही है। ह्यूस्टन में आयोजित दिवाली उत्सव में इस कदर भीड़ उमड़ी कि आयोजकों को प्रवेश रोकना पड़ गया। आयोजन में 35 फुट ऊंची श्रीराम की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। अमेरिका सहित पश्चिमी देशों में भारतीय पर्वों का उल्लास छाया रहता है। अमेरिका के ह्यूस्टन शहर के उपनगरीय इलाके शुगरलैंड स्थित कांस्टेलेशन फील्ड में श्री सीताराम फाउंडेशन ने दिवाली उत्सव का आयोजन किया। श्री सीताराम फाउंडेशन की ओर से वर्ष 2012 से दिवाली उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, किन्तु इस बार यहां कुछ अलग…
मुंबई। भारत अगले साल पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप के लिए तटस्थ स्थान पर जोर देगा। मंगलवार (18 अक्टूबर) को मुंबई में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की वार्षिक आम बैठक के बाद, बीसीसीआई इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि वह महाद्वीपीय चैंपियनशिप के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगा और टूर्नामेंट को तटस्थ स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग करेगा। बीसीसीआई के सचिव और एसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने कहा, “एशिया कप के लिए पाकिस्तान हमारे लिए उचित स्थान नहीं है और हमने फैसला किया है कि हम पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेंगे। हमने फैसला किया है कि…
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। दुनिया की अन्य करेंसी की तुलना में अमेरिकी डॉलर में गिरावट की वजह से गैर यूएस खरीदारों के लिए क्रूड ऑयल सस्ता होकर 92 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये पर टिका रहा। मुंबई में पेट्रोल का भाव 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता…
नई दिल्ली। धनतेरस और दिवाली की खरीदारी शुरू हो जाने के बावजूद भारतीय सर्राफा बाजार तेजी नहीं पकड़ पा रहा है। त्योहारी सीजन में आज लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमत में गिरावट का रुख बना रहा। आज सोने की अलग अलग श्रेणियों में 91 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 54 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमजोरी दर्ज की गई। इसी तरह बाजार में त्योहारी मांग बढ़ने के बावजूद चांदी आज के कारोबार में प्रति किलोग्राम 462 रुपये गिर गयी। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक घरेलू सर्राफा…
बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी लाइफ इंजॉय कर रही हैं। हाल ही में आलिया भट्ट की गोद भराई हुई थी। आलिया भट्ट जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देगी और वह अपने अभिनेता पति रणबीर कपूर के साथ मिलकर आने वाले मेहमान के स्वागत की तैयारियां कर रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अब अपने काम से ब्रेक ले लिया है। आलिया भट्ट नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। ऐसे में रणबीर कपूर आलिया का खास ध्यान रख रहे हैं।…
बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती है। लेकिन इस बार कंगना अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल मंगलवार को कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी कुछ थ्रोबैक तस्वीरें साझा की है, जिसमें वह व्हाइट कलर की ट्रांसपेरेंट ब्रालेट पहने दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने हाई वेस्ट पैंट पहनी है। वहीं कंगना ने अपने बालों को लुक देने के लिए बन बनाया है और गले में गोल्डन चेन से अपने लुक को कंप्लीट किया है। इसके साथ…
कोडरमा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को विकास की राह में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रही है। आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार अभियान के तहत मंगलवार को कोडरमा स्थित बाघीटांड़ स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हम आपकी योजनाओं को लेकर आपके घर आए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जब सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाया गया था, उस समय पूरे राज्य में 6 हजार शिविर लगे थे। इन शिविरों के माध्यम से लगभग 40 लाख आवेदन आए थे। राज्य सरकार ने लगभग 99 प्रतिशत आवेदनों का निपटारा…
रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 27-28 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में बुलाया है। इस शिविर में देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा होगी। अमित शाह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे आमंत्रण पत्र में कहा है कि 27 और 28 अक्टूबर को सूरजकुंड में सभी राज्यों के गृह मंत्रियों के साथ आंतरिक सुरक्षा पर चर्चा की जाएगी। इनमें पुलिस व्यवस्था, नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड से संबंधित प्रासंगिक मुद्दों मंथन होगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने लिखा है कि…
रांची। गढ़वा जिले में स्थित बूढ़ा पहाड़ में नक्सलियों के सफाये को लेकर चलाये जा रहे अभियान के दौरान मंगलवार को भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया। आईजी अभियान एवी होमकर ने बताया कि गढ़वा जिले के बूढ़ा पहाड़ पर संयुक्त अभियान में आईईडी 22 पीस, वायरलेस सात पीस, वीएचएफ युजर मैनुअल दो पीस, 7.62 की 279 गोलियां, हैण्ड ग्रेनेड तीन पीस , डेटोनेटर 26 पीस , बैट्री 12, आईईडी मैकेनिज्म नौ एवं अन्य दैनिक उपयोग के सामान काफी मात्रा में बरामद किया गया है।

