Author: दिनेश ओरांव

New Delhi : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद के लोनी इलाके में संचालित एक अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस फैक्ट्री में त्वचा रोगों से जुड़ी नकली दवाएं तैयार की जा रही थीं, जिनकी सप्लाई दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में की जा रही थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में नकली दवाओं की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की और लोनी में चल रही फैक्ट्री तक पहुंच बनाई। छापेमारी…

Read More

Chaibasa : एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), जमशेदपुर की टीम ने शनिवार को चाईबासा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने भवन निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरविंद कुमार सिंह को 70 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी पुराने उपायुक्त कार्यालय परिसर से की गई। जानकारी के अनुसार, अरविंद कुमार ने एक भवन निर्माण कार्य के बकाया भुगतान के लिए ठेकेदार से 2.5% कमीशन यानी 70 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। उक्त भवन निर्माण का कुल खर्च 55 लाख रुपये था, जिसमें ठेकेदार को अब तक 29 लाख का भुगतान किया जा…

Read More

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सलैया मोड़ स्थित यशोदा रामकृष्ण पब्लिक स्कूल का प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद, पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद, सेवानिवृत्त एचएम बासुदेव चंद्र यादव, नारायण प्रसाद, निदेशक अरुण कुमार मेहता और प्राचार्य आनंद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक हरीहर चौधरी, मधुसूदन प्रसाद, नरेश चौधरी, फाउंडर यशोदा मसोमात, सुनीता देवी, झब्बू चौधरी समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि स्कूल ने ग्रामीण क्षेत्र में अपने एक वर्ष के…

Read More

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। भुवनेश्वर से रांची आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। घटना रात करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। हार्ड लैंडिंग के दौरान अचानक तेज झटका लगने से विमान में सवार लगभग 70 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को नियंत्रित किया और सुरक्षित तरीके से लैंडिंग के बाद उसे एप्रन तक पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में…

Read More

Dhanbad : झारखंड राज्य गठन के 25 वर्ष बाद भी धनबाद शहर में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में सीमित विकास हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने धनबाद सहित पांच नगर निकाय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए अगले पांच वर्षों की योजनाओं का प्रस्ताव मांगा है। इसके तहत धनबाद नगर निगम ने नगर विकास विभाग को 17 प्रमुख विकास योजनाओं की सूची सौंपी है। नगर निगम के प्रस्ताव में शहर में यातायात सुधार और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पांच नए फ्लाईओवर, पांच फुटओवरब्रिज और 11 प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण की योजना शामिल है।…

Read More

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को राजधानी रांची का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं और शहरी अवसंरचना की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने शहर के प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक सुविधाओं और आम नागरिकों को मिलने वाली सेवाओं की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर में आवागमन को और सुगम बनाया जाए तथा नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने…

Read More

Ranchi : झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल घोषित सहायक प्रशाखा पदाधिकारी एवं कनीय सचिवालय सहायक पद के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच 16 दिसंबर 2025 से शुरू होगी। इस संबंध में झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रमाण पत्रों की जांच दो पालियों में की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। यह प्रक्रिया 16 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।…

Read More

New Delhi : मद्रास हाईकोर्ट की जज जस्टिस जे. निशा बानो के केरल हाईकोर्ट ट्रांसफर को लेकर मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। राष्ट्रपति ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि जस्टिस बानो को 20 दिसंबर 2025 तक केरल हाईकोर्ट में पदभार ग्रहण करना होगा। यह निर्देश भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद जारी किया गया है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 14 अक्टूबर 2025 को जस्टिस जे. निशा बानो के मद्रास हाईकोर्ट से केरल हाईकोर्ट ट्रांसफर की अधिसूचना जारी की थी। हालांकि लगभग दो महीने बीत जाने के बावजूद उन्होंने केरल हाईकोर्ट में कार्यभार नहीं…

Read More

Ranchi : झारखंड में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। कनकनी के साथ अब राज्य के कई इलाकों में शीतलहर और घने कुहासे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि ठंड का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को दिनभर कुहासा छाया रहा, जिससे धूप की गर्माहट कम हो गई। इसके कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी रांची में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड…

Read More

Ranchi : राजधानी रांची को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने स्पष्ट किया है कि शहर की सभी प्रमुख सड़कों और व्यस्त चौराहों पर अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई तेज की जाएगी। जहां-जहां पहले अतिक्रमण हटाया गया है, वहां दोबारा अवैध निर्माण न हो, इसके लिए नियमित निगरानी रखी जाएगी। प्रशासक ने यह जानकारी शुक्रवार को इन्फोर्समेंट शाखा की समीक्षा बैठक के दौरान दी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पहले से तैयार कार्ययोजना के तहत प्रतिदिन अभियान चलाएंगे। किसी भी सूरत में हटाए गए स्थानों पर…

Read More