Patratu : पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) ने 05 नवंबर 2025 को अपनी यूनिट नंबर 1 के लिए वाणिज्यिक संचालन तिथि (COD) की सफल घोषणा की है। यह उपलब्धि झारखंड राज्य की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने और देश की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह यूनिट आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है, जिसमें अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल पैरामीटर से उच्च दक्षता, एयर कूल कंडेंसर से कम पानी की खपत और 100% ड्राई ऐश तकनीक से राख का पूरा उपयोग सुनिश्चित किया गया है। यूनिट ने सभी जरूरी परीक्षण और स्थिरीकरण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी…
Author: दिनेश ओरांव
पूर्वी सिंहभूम। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन की जीत को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मंगलवार को घाटशिला पहुंचीं। उन्होंने गालूडीह आंचलिक मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया, जहां हजारों शामिल हुए। इस दौरान कल्पना सोरेन के साथ मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री सुदित्य सोनू और झामुमो के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सभा के दौरान पूर्व मंत्री रामदास सोरेन की पत्नी मतदाताओं को संबोधित करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने मौजूद लोगों से पुत्र सोमेश सोरेन को आशीर्वाद देने की अपील की। इस पर कल्पना सोरेन ने 11 नवंबर…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय के डोरंडा स्थित आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति मुखोपाध्याय की माता स्वर्गीय रीना मुखर्जी के निधन पर दुख जताया। मुख्यमंत्री ने रीना मुखर्जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि माता का स्नेह और आशीर्वाद हर व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती है, उनका जाना परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय और उनके परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की और कहा कि इस कठिन…
Dhanbad : राजगंज के चालीबंगला के समीप जामताड़ा से बोकारो लगु पहाड़ जा रही दो बसों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दोनों बसें आदिवासी मंच के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इस हादसे में 12 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सोमवार देर रात की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे से आ रही बस ने आगे चल रही बस को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पीछे की बस के ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं,…
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप के बाद ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 प्रवासी कामगारों की सुरक्षित वतन वापसी सुनिश्चित हो गई है। उनके बकाया वेतन का भुगतान भी शुरू कर दिया गया है, यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को दी। मुख्यमंत्री कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कंपनी लार्सेन एंड टुब्रो लिमिटेड ने अब तक कामगारों को 30 लाख रुपये का भुगतान किया है और सभी के हवाई टिकट की व्यवस्था कर दी गई है। ये सभी कामगार 4, 5 और 6 नवंबर को भारत लौटेंगे। मुख्यमंत्री को प्रवासी कामगारों के फंसे होने की…
Ranchi : झारखंड कैबिनेट ने रांची जिले के मांडर और चान्हो प्रखंड में कैंबो मेगालिफ्ट परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 2 अरब 36 करोड़ 20 लाख 81 हजार रुपये है। इसका उद्देश्य इन दोनों प्रखंडों के 14 गांवों में 4,055 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई करना है। यह निर्णय सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में कैबिनेट की बैठक में लिया गया। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने पत्रकारों को बताया कि परियोजना के तहत पानी को दक्षिणी कोयल नदी से उठाकर पंप के माध्यम से भूमिगत पाइपलाइन, डिलीवरी चैंबर, वितरण प्रणाली और नियंत्रण प्रणाली के जरिए लक्षित क्षेत्रों…
East Singhbhum : पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर सोमवार को मुसाबनी में झामुमो गठबंधन की एक बड़ी चुनावी सभा आयोजित हुई। इस मौके पर झामुमो गठबंधन प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन (पूर्व मंत्री स्व. रामदास सोरेन के पुत्र) के समर्थन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में व्यापारियों की नहीं, बल्कि आदिवासी और मूलवासियों की सरकार है। हमारी सरकार ने राज्य में विकास के साथ-साथ यहां के आदिवासी-मूलवासी समाज को उनका हक और अधिकार दिलाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
Godda : गोड्डा के सुंदरपहाड़ी प्रखंड स्थित जीतपुर खनन परियोजना के अंतर्गत दाहूबेड़ा और पकेड़ी गांव में टेरी माइनिंग कंपनी और श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से सोमवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेला में आसपास के तीन गांवों से आए 46 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस जॉब मेला का उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार मुहैया करना और क्षेत्र में सामाजिक एवं आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना था। रोजगार मेला में आए कंपनी के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को विभिन्न रोजगार अवसरों की जानकारी दी और इच्छुक युवाओं से उनका बायोडेटा लिया। इस अवसर पर टेरी…
Ranchi : कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि झारखंड में चक्रवाती तूफान मोंथा से हुए नुकसान का लाभ राज्य के सभी किसानों को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने फसल बीमा नहीं कराया है उन्हें भी लाभ दिया जाएगा और मुआवजा मिलेगी। मंत्री ने बताया कि इसके लिए आपदा प्रबंधन के तहत प्रति एकड़ तीन हजार रुपये भुगतान का प्रावधान है। भुक्तभोगी किसान अपने अंचल कार्यालय में एक आवेदन देकर योजना का लाभ ले सकते हैं। किसान अपने फसल नुकसान होने संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल करके भी आसानी से दे सकते…
Patratu : सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर पीवीयूएनएल, पतरातू में एक प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पतरातू के विद्यार्थियों ने अपनी सशक्त प्रस्तुति से भ्रष्टाचार-मुक्त भारत का संदेश दिया। यह आयोजन स्पर्श ई-वॉइस के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसके तहत छात्रों ने प्रोजेक्ट ऑफिस परिसर एवं कटिया बाजार क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। लगभग 120 से अधिक लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और विद्यार्थियों के अभिनय व जागरूकता संदेश की सराहना की। नाटक के माध्यम से छात्रों ने ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदार नागरिकता के महत्व को प्रभावशाली ढंग…
