Author: दिनेश ओरांव

Ranchi : कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि झारखंड में चक्रवाती तूफान मोंथा से हुए नुकसान का लाभ राज्‍य के सभी किसानों को दिया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि जिन किसानों ने फसल बीमा नहीं कराया है उन्‍हें भी लाभ दिया जाएगा और मुआवजा मिलेगी। मंत्री ने बताया कि इसके लिए आपदा प्रबंधन के तहत प्रति एकड़ तीन हजार रुपये भुगतान का प्रावधान है। भुक्तभोगी किसान अपने अंचल कार्यालय में एक आवेदन देकर योजना का लाभ ले सकते हैं। किसान अपने फसल नुकसान होने संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल करके भी आसानी से दे सकते…

Read More

Patratu : सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर पीवीयूएनएल, पतरातू में एक प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पतरातू के विद्यार्थियों ने अपनी सशक्त प्रस्तुति से भ्रष्टाचार-मुक्त भारत का संदेश दिया। यह आयोजन स्पर्श ई-वॉइस के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसके तहत छात्रों ने प्रोजेक्ट ऑफिस परिसर एवं कटिया बाजार क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। लगभग 120 से अधिक लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और विद्यार्थियों के अभिनय व जागरूकता संदेश की सराहना की। नाटक के माध्यम से छात्रों ने ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदार नागरिकता के महत्व को प्रभावशाली ढंग…

Read More

Ramgarh : रामगढ़ जिले में भारी बारिश ने बड़ा नुकसान किया है। चक्रवार्ती तूफान मोंथा के असर के कारण पिछले 72 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इस बारिश की वजह से खेतों में लगी फसल क्षतिग्रस्त हो गई। मोंथा तूफान ने किसानों को बड़ा झटका दिया है। रामगढ़ जिले का गोला और दुलमी प्रखंड कृषि प्रधान क्षेत्र है। सबसे ज्यादा नुकसान इन्हीं इलाकों में हुआ है। खेतों में लगी फसल को किसान निकाल भी नहीं पाए। जो फसल बाजारों में गया था, उसमें भी किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। 56.3 एमएम बारिश दर्ज, रामगढ़ जिले में…

Read More

Sambhal : हाल ही में रिलीज हुई फिल्म दा ताज और उसके बाद उठी बहस के बीच फिल्मकार अमित जानी ने ऐलान किया है कि उनकी नई फिल्म संभल फाइल्स बन रही है। अमित ने कहा कि कोर्टरूम ड्रामा और तथ्यों की दोनों तरफ से हुई बहस ने समाज में चल रही चर्चाओं को तेज किया है और ऐसी कहानियों को फिल्म का विषय बनना चाहिए ताकि दबी-छुपी जानकारी आम लोगों तक पहुंचे। अमित जानी ने बातचीत में कहा, पिक्चर से डिसाइड कुछ नहीं होता लेकिन जानकारी बहुत सी दबी हुई आम लोगों तक पहुंचती हैं। ताजमहल और तेजोमहालय की…

Read More

New Delhi : ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने आज से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती कर दी है। हालांकि घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मतलब घर के किचन के बजट में पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। आज कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 4.50 रुपये से लेकर 6.50 रुपये तक की कटौती की गई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक कीमत में की गई कटौती के बाद अब राजधानी दिल्ली में 19…

Read More

Ranchi : बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान मोंथा कमजोर पड़ गया है। इससे झारखंड के विभिन्न जिलों में हो रही बारिश रुक गई है। हालांकि शनिवार को मौसम कुछ साफ हुआ है। लेकिन बादल छाए हुए है। रविवार से मौसम पूरी तरह साफ होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग में शनिवार को दी। वहीं रांची और आसपास के इलाकों में शनिवार को धूप-छांव की लुकाछुपी जारी रही। पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में सबसे अधिक बारिश धनबाद में 119.6 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा राज्य के विभिन्न इलाकों में भी बारिश रिकार्ड की गई…

Read More

West Singhbhum : जिला स्थित सोनुवा प्रखंड के बालजुड़ी गांव में अंधविश्वास ने एक और जान ले ली। गांव के ही कुछ लोगों ने जमुना पूर्ति (60) को डायन-बिसाही का आरोप लगाकर बेरहमी से हत्या कर दी और शव को गोईलकेरा जाने वाली पुलिया (पोटोलोर) के पास फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए निकले, तो पुलिया के नीचे सड़ा-गला शव देखकर सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, मृतका जमुना पूर्ति अपने छोटे बेटे शिवकुमार पूर्ति की पत्नी सुखमती पूर्ति और बेटी सूर्यमणि कुंकल के साथ गांव में रहती थी। रविवार की रात वह अचानक घर से…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ विधायक ममता देवी के ससुर के श्राद्ध में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। उन्होंने विधायक ममता देवी के ससुर स्वर्गीय सरयू महतो की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मरांग बुरु से प्रार्थना की। साथ शोकाकुल परिवारजनों को इस कठिन घड़ी को सहन करने के लिए ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुलमी प्रखंड के होहद में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री के अलावा झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, टुंडी विधायक मथुरा महतो, कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, भाजपा…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक बोकारो हरविंदर सिंह ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को उन्होंने बोकारो जिले के पीटीपीएस ललपनिया में आगामी 04 एवं 05 नवंबर को आयोजित लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव-2025 रुपये में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह से लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव-2025 की तैयारियों से संबंधित…

Read More

Patratu : राष्ट्रीय एकता दिवस और सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के अवसर पर, पट्रातु विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) ने अपने टाउनशिप परिसर में ‘Walk for Unity & Integrity’ का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिवारजनों में राष्ट्रीय एकता, पारदर्शिता और नैतिक आचरण के मूल्यों को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम का नेतृत्व PVUNL के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ए. के. सहगल ने किया। उनके साथ श्री अनुपम मुखर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), श्री विष्णु दत्ता दाश, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), श्री ओ. पी. सोलंकी, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस), श्रीमती संगीता दाश, महाप्रबंधक (टीएस), और श्रीमती रेनू सहगल, अध्यक्ष, स्वर्णरेखा महिला समिति उपस्थित…

Read More