मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बोकारो के उपायुक्त और एसपी ने की मुलाकात

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक बोकारो हरविंदर सिंह ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को उन्होंने बोकारो जिले के पीटीपीएस ललपनिया में आगामी 04

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बोकारो के उपायुक्त और एसपी ने की मुलाकात
Advertisement

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक बोकारो हरविंदर सिंह ने मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को उन्होंने बोकारो जिले के पीटीपीएस ललपनिया में आगामी 04 एवं 05 नवंबर को आयोजित लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव-2025 रुपये में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह से लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव-2025 की तैयारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी ली तथा कई अहम निर्देश तथा सुझाव दिए।

मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों को आयोजन की सफलता के लिए अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *