California : फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-डी मुकाबले में सह-मेजबान United States Men’s National Soccer Team ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Paraguay National Football Team को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। कैलिफोर्निया के SoFi Stadium में खेले गए इस मुकाबले में स्ट्राइकर Folarin Balogun ने दो गोल दागकर जीत के नायक बने। शुरुआती बढ़त से मजबूत हुआ अमेरिका अमेरिकी टीम ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाया। सातवें मिनट में पैराग्वे के मिडफील्डर Damian Bobadilla की गलती से गेंद उनके ही गोल में चली गई, जिससे अमेरिका को 1-0 की बढ़त मिल गई। इसके…
Author: दिनेश ओरांव
Patna : Janata Dal (United) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक 21 जून को पटना के कर्पूरी सभागार में आयोजित होने जा रही है। यह बैठक कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। करीब दो दशक बाद पहली बार Nitish Kumar मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहते हुए पार्टी की सर्वोच्च बैठक की अध्यक्षता करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर लगेगी औपचारिक मुहर सांगठनिक चुनाव के बाद आयोजित हो रही इस बैठक में अगले तीन वर्षों के लिए नीतीश कुमार को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के निर्णय पर औपचारिक मुहर लगने की संभावना है। बैठक…
हिंदू पंचांग के अनुसार जून 2026 की सोमवती अमावस्या 15 जून, सोमवार को मनाई जाएगी। अमावस्या तिथि 14 जून दोपहर से शुरू होकर 15 जून की सुबह तक रहेगी, लेकिन उदयातिथि (सूर्योदय के समय विद्यमान तिथि) के आधार पर इसका व्रत और पूजन 15 जून को ही किया जाएगा। अमावस्या तिथि प्रारंभ: 14 जून 2026, दोपहर लगभग 12:20 बजे समाप्ति: 15 जून 2026, सुबह लगभग 8:24 बजे स्नान-दान का महत्व सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। इस दिन पवित्र स्नान, दान-पुण्य, पितृ तर्पण तथा भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व…
Kolkata : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद Abhishek Banerjee की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। कथित हस्ताक्षर जालसाजी मामले की जांच के बीच शनिवार सुबह उनके कालीघाट स्थित आवास पर कोलकाता पुलिस और केंद्रीय बलों की टीम पहुंची, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। जानकारी के अनुसार, शालबानी थाना की पुलिस टीम केंद्रीय बलों और कोलकाता पुलिस के जवानों के साथ सुबह अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची थी। हालांकि कुछ समय बाद पुलिस टीम वहां से लौट गई। निजी सहायक की तलाश में पहुंची थी पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अभिषेक बनर्जी के करीबी…
Ranchi : झारखंड सरकार की ओर से 16 से 18 जून तक राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में तीन दिवसीय झारखंड कृषि व्यापार मेला आयोजित किया जाएगा। मेले का उद्देश्य किसानों, कृषि उद्यमियों, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और सरकारी विभागों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, ताकि कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीकों के प्रसार और ग्रामीण समृद्धि को बढ़ावा दिया जा सके। कृषि विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मेले का उद्घाटन 16 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के दौरान…
Ranchi : झारखंड में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को और गति देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 जून को 1,018 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को राज्य सरकार की रोजगार सृजन और रिक्त पदों को भरने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा चयनित इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा एक से पांचवीं) तथा मध्य विद्यालयों (कक्षा छठी से आठवीं) में की जाएगी। आयोग की अनुशंसा के बाद सभी चयनित अभ्यर्थियों की जिला…
मार्गदर्शिका जारी करने का आग्रह मुकेश रंजन Ranchi: त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघ झारखंड के अध्यक्ष विकास कुमार महतो ने शुक्रवार को झारखंड के महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर पंचम राज्य वित्त आयोग मद के अंतर्गत पंचायतों को आवंटित राशि के उपयोग के लिए विस्तृत मार्गदर्शिका जारी करने की मांग की। राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पंचायतों को अनुदान राशि आवंटित कर दी गई है, लेकिन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश अब तक जारी नहीं किए गए हैं। इसके कारण पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के संचालन और राशि…
अमेठी: उत्तर प्रदेश में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले जारी अंतिम मतदाता सूची को लेकर विवाद शुरू हो गया है। Smriti Irani का नाम गौरीगंज ब्लॉक की मेदन मवई ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में शामिल न होने से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। इसके अलावा कई मृतकों के नाम सूची में बने रहने और शाहगढ़ ब्लॉक की पनियार ग्राम पंचायत में 870 से अधिक मतदाताओं के नाम गायब होने की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिससे चुनावी तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं। समय पर दस्तावेज देने के बावजूद नाम नहीं जुड़ने का आरोप मेदन मवई…
New Delhi : पेट्रोलियम उत्पादों की संभावित जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पेट्रोल पंपों पर हाई स्पीड डीजल (HSD) की खुदरा बिक्री की सीमा तय करने का निर्णय लिया है। नए आदेश के अनुसार, कोई भी ग्राहक एक दिन में पेट्रोल पंप से 200 लीटर से अधिक डीजल नहीं खरीद सकेगा। होर्मुज संकट के बीच एहतियाती कदम केंद्र सरकार ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया। बताया जा रहा है कि वैश्विक स्तर पर आपूर्ति संबंधी अनिश्चितताओं और होर्मुज क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए डीजल की…
Kolkata : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव Abhishek Banerjee से विधानसभा के कथित हस्ताक्षर फर्जीवाड़ा मामले में गुरुवार को सीआईडी ने करीब साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ की। अभिषेक शाम लगभग 5:50 बजे भवानी भवन स्थित सीआईडी मुख्यालय पहुंचे और रात करीब 11:30 बजे वहां से बाहर निकले। पूछताछ के बाद वह सीधे Mamata Banerjee के कालीघाट स्थित आवास पहुंचे। सीआईडी ने उन्हें 14 जून को दोबारा पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है। दिल्ली से लौटकर सीधे जांच में हुए शामिल अभिषेक बनर्जी गुरुवार को दिल्ली से कोलकाता लौटे थे। उनका विमान Netaji Subhas Chandra Bose International…
