Kolkata : पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में अंदरूनी कलह तेज हो गई है। पार्टी के भीतर अलग-अलग गुटों के बीच नेतृत्व को लेकर संघर्ष खुलकर सामने आ गया है। इसी बीच बागी विधायकों के गुट ने कोलकाता में बैठक कर नई वर्किंग कमेटी का गठन किया और वरिष्ठ विधायक अरूप रॉय को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित करने का दावा किया। नोट: यह दावा बागी गुट की ओर से किया गया है। आधिकारिक तौर पर टीएमसी नेतृत्व द्वारा इस बदलाव की पुष्टि नहीं की गई है। कौन हैं अरूप रॉय? अरूप…
Author: दिनेश ओरांव
हज़ारीबाग से रामगढ़ तक लगातार हादसे दे रहे चेतावनी, फिर भी नहीं थम रहा अवैध उत्खनन बड़ा सवाल—कब टूटेगा ‘कोल माफिया’ और प्रशासनिक निष्क्रियता का गठजोड़? Ranchi/ Hazaribagh : झारखंड देश का एक प्रमुख कोयला उत्पादक राज्य है। राज्य की अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास और ऊर्जा सुरक्षा में कोयले की बड़ी भूमिका है। लेकिन इसी कोयले ने झारखंड के कई इलाकों में एक समानांतर और खतरनाक अर्थव्यवस्था भी खड़ी कर दी है—अवैध खनन की अर्थव्यवस्था। हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो और उत्तरी छोटानागपुर के कई क्षेत्रों में वर्षों से चल रहा अवैध कोयला उत्खनन अब केवल राजस्व हानि का मामला नहीं रह गया…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गूंजा ‘स्वस्थ तन-स्वस्थ मन’ का संदेश मुकेश रंजन Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नीरजा सहाय डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, कांके में अनुशासित एवं प्रेरणादायी योगाभ्यास एवं योगासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने, शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक संतुलन तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर योगमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का आयोजन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग को जन-जन तक पहुंचाने के आह्वान के अनुरूप किया गया। प्रातःकालीन वेला में विद्यालय…
मुकेश रंजन Ranchi: महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए महिला उद्यमिता त्वरण कार्यक्रम (RAMP) के अंतर्गत महिला कारीगरों एवं स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास एवं सरकारी योजनाओं से जुड़कर अपने भविष्य को संवारने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वरोजगार के अवसरों, कौशल विकास प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता तथा सूक्ष्म एवं लघु उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि आज की…
Hazaribagh : एनटीपीसी की बादाम कोल खनन परियोजना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने परियोजना से जुड़ी एक निजी कंपनी के साइट कार्यालय पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। विस्थापन और मुआवजे को लेकर नाराजगी जानकारी के अनुसार, परियोजना प्रभावित ग्रामीण लंबे समय से विस्थापन, मुआवजा और पुनर्वास से संबंधित मुद्दों को लेकर असंतुष्ट हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी मांगों और समस्याओं का उचित समाधान नहीं किया गया,…
Lohardaga : झारखंड के लोहरदगा सदर अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर तस्वीर सामने आई है। एक गर्भवती महिला, जिसे डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति में रांची रिम्स रेफर किया था, उसे स्लाइन लगी अवस्था में स्कूटी पर बैठाकर अस्पताल से ले जाया गया। इस घटना का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठने लगे हैं। 17 दिन बाद भी नहीं हुई थी डिलीवरी जानकारी के अनुसार, कैरो प्रखंड के तोड़ांग गांव की रहने वाली गर्भवती महिला सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे सदर अस्पताल पहुंची थी। जांच के दौरान पता चला कि उसकी संभावित प्रसव तिथि…
Saraikela : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी की एक आदिवासी युवती ने कपाली ओपी पुलिस पर पूछताछ के दौरान मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद आदिवासी समाज में नाराजगी फैल गई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी है। पूछताछ के लिए बुलाने का आरोप पीड़िता अल्पना माहली का कहना है कि 15 जून को एक लापता युवती के मामले में पूछताछ के लिए उन्हें फोन कर कपाली ओपी बुलाया गया था। उनका आरोप है कि पूछताछ के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। मारपीट से बिगड़ी तबीयत…
गर्मियों में तेज धूप के कारण घर की छत और दीवारें गर्म होकर रात तक कमरे का तापमान बढ़ा देती हैं। ऐसे में अगर आपके पास AC नहीं है या बिजली का बिल बचाना चाहते हैं, तो ये आसान उपाय काफी मददगार साबित हो सकते हैं। 1. क्रॉस वेंटिलेशन का सही इस्तेमाल करें शाम को सूरज ढलने के बाद खिड़कियां और दरवाजे खोल दें। रातभर और सुबह तक ताजी हवा का आवागमन बनाए रखें। एग्जॉस्ट फैन चलाकर कमरे की गर्म हवा बाहर निकालें। 2. खिड़कियों पर गीले पर्दे या खस के परदे लगाएं धूप वाली खिड़कियों पर हल्के रंग के…
New Delhi : मई में हुई नीट परीक्षा के दौरान पेपर लीक के आरोपों से घिरी National Testing Agency और केंद्र सरकार इस बार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। 21 जून 2026 को होने वाली NEET री-एग्जाम के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, परीक्षा से पांच दिन पहले ही सीलबंद प्रश्नपत्रों को देश के विभिन्न राज्यों की राजधानियों और रणनीतिक केंद्रों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वायुसेना के जिम्मे प्रश्नपत्रों का परिवहन इस बार पहली बार प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन के लिए Indian Air Force की सेवाएं ली गई हैं।…
पूर्वी सिंहभूम। बिरसानगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम आवास) के लाभार्थियों ने सोमवार को जदयू विधायक सरयू राय के आवास पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया। लाभार्थियों ने फ्लैट की चाबी वितरण के लिए 19 जून की तिथि निर्धारित कराने में उनकी पहल की सराहना करते हुए पुष्पगुच्छ, शॉल और मिठाई देकर उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि विधायक सरयू राय के प्रयासों के बाद नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने 19 जून को लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी सौंपे जाने की घोषणा की है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से…
