रांची। झारखंड की राजधानी रांची में जमीन कारोबारी और पूर्व पार्षद हत्याकांड का आरोपित शूटर सत्यम पाठक पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है। पुलिस के अनुसार, पंडरा में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की हत्या के आरोपित गिरफ्तार शूटर सत्यम पाठक ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि उसने कांके डैम के पास दो हथियार छुपा रखे हैं। पुलिस टीम बुधवार सुबह उसे लेकर हथियार बरामदगी के लिए कांके डैम पहुंची। इसी दौरान पाठक ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें…
Author: दिनेश ओरांव
Ranchi : झारखंड राज्य आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले राज्य भर के सहायक अध्यापक अपने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष नागाबाबा खटाल में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हुए हैं। मोर्चा के ऋषिकांत तिवारी दिलशाद अंसारी बबलू सिंह विकास चौधरी और सुमन कुमार ने बताया कि सरकार के समझौता के अनुरूप आकलन परीक्षा को डेट संतुलित दर्जा देने विभागीय वर्ष में दो बार सहायक अध्यापक के लिए डेट का आयोजन करने सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार समान काम का समान वेतन देने से संबंधित सरकार को अवगत कराया गया था परंतु सरकारी से नजरअंदाज कर…
रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार देर रात अधिसूचना जारी की। जारी आदेश के अनुसार एडीजी से लेकर एएसपी स्तर तक व्यापक फेरबदल किया गया है। कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को बदला गया है, वहीं कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं। प्रमुख नियुक्तियां और अतिरिक्त प्रभार एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक को मुख्यालय एडीजी का अतिरिक्त प्रभार पंकज कम्बोज (एमडी, पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन) को आईजी मानवाधिकार का…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ और तेज हो गई। छोटानागरा थाना क्षेत्र के बलिबा और चडराडेरा के बीच जंगल में हुई इस मुठभेड़ में कोबरा बटालियन-205 के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सहित कुल पांच जवान घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि कुख्यात नक्सली नेता मिसिर बेसरा अपने दस्ते के साथ इलाके में सक्रिय है। इसी इनपुट पर पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के दौरान जंगल में नक्सलियों से आमना-सामना होते ही दोनों…
Ranchi : झारखंड सरकार और इंडियन बैंक के बीच बुधवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता विशेष रूप से राज्य के स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से जुड़े हजारों कर्मियों के लिए लाभकारी साबित होगा। यह एमओयू झारखंड मंत्रालय में आयोजित एक समारोह के दौरान हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समझौता राज्य सरकार और इंडियन बैंक के बीच एक नई शुरुआत है, जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। उन्होंने इसे स्वास्थ्य कर्मियों के मनोबल…
Ranchi : Dhanbad से Ranchi को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह एक बड़ी घटना सामने आई, जब Kenduadih थाना क्षेत्र के पास सड़क अचानक करीब 2 फीट तक धंस गई। यह घटना सुबह लगभग 8 बजे हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई। सड़क धंसने के साथ ही आसपास कई जगहों पर दरारें भी दिखाई देने लगी हैं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है। हालात को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी और मुख्य मार्ग को अस्थायी रूप से…
Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 28 दिनों में फिल्म ने भारत में ₹1,095.67 करोड़ और दुनियाभर में ₹1,727.93 करोड़ की शानदार कमाई की है। इस दौरान फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। फिल्म ने ₹145 करोड़ की कमाई के साथ हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है। इसने Stree 2, Pathaan, Animal और Jawan जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने रिकॉर्ड बनाया और सिर्फ 3 दिनों में ₹500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। ओपनिंग…
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची स्थित श्री राम-जानकी तपोवन मंदिर को भव्य और आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मंदिर नवनिर्माण समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक के दौरान समिति ने मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी और मुख्यमंत्री को निर्माण स्थल के निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा करते हुए इसे रांची की महत्वपूर्ण धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहर बताया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आश्वासन दिया…
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रविवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान डॉ. अंसारी ने इस भेंट को औपचारिक न बताते हुए इसे एक आत्मीय और भावनात्मक मुलाकात करार दिया। बैठक के दौरान राज्य में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। दोनों नेताओं ने झारखंड के समग्र विकास, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और आम लोगों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। मुलाकात के बाद डॉ. अंसारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी…
Ranchi : हेमंत सोरेन ने शनिवार को सिधू-कान्हू की जयंती के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित सिधू-कान्हू उद्यान पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड वीरों की भूमि रही है, जहां अनेक महान सपूतों ने अपने साहस और बलिदान से इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी और मूलवासी समुदाय ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उस समय से संघर्ष किया, जब देश में स्वतंत्रता का विचार भी पूरी तरह विकसित नहीं हुआ था। उन्होंने कहा…
