हेमंत सोरेन ने सिधू-कान्हू जयंती पर दी श्रद्धांजलि, संघर्ष और स्वाभिमान की प्रेरणा बताया

Ranchi : हेमंत सोरेन ने शनिवार को सिधू-कान्हू की जयंती के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित सिधू-कान्हू उद्यान पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि

हेमंत सोरेन ने सिधू-कान्हू जयंती पर दी श्रद्धांजलि, संघर्ष और स्वाभिमान की प्रेरणा बताया
Advertisement

Ranchi : हेमंत सोरेन ने शनिवार को सिधू-कान्हू की जयंती के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित सिधू-कान्हू उद्यान पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड वीरों की भूमि रही है, जहां अनेक महान सपूतों ने अपने साहस और बलिदान से इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी और मूलवासी समुदाय ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उस समय से संघर्ष किया, जब देश में स्वतंत्रता का विचार भी पूरी तरह विकसित नहीं हुआ था।

उन्होंने कहा कि सिधू-कान्हू ने अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ ऐतिहासिक बिगुल फूंका, जो आज भी समाज को आत्मसम्मान और अधिकारों के लिए लड़ने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिधू-कान्हू का बलिदान भारतीय इतिहास में विशेष स्थान रखता है और उनकी जयंती पर राज्य ही नहीं बल्कि देशभर में लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे महान वीरों के आदर्शों को अपनाकर समाज और राज्य के विकास में योगदान दें।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *