हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की मुलाकात, विकास और स्वास्थ्य सेवाओं पर हुई अहम चर्चा

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रविवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान डॉ. अंसारी ने इस भेंट को औपचारिक न बताते हुए इसे एक आत्मीय और भावनात्मक मुलाकात करार दिया। बैठक के दौरान राज्य

हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की मुलाकात, विकास और स्वास्थ्य सेवाओं पर हुई अहम चर्चा
Advertisement

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रविवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान डॉ. अंसारी ने इस भेंट को औपचारिक न बताते हुए इसे एक आत्मीय और भावनात्मक मुलाकात करार दिया।

बैठक के दौरान राज्य में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। दोनों नेताओं ने झारखंड के समग्र विकास, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और आम लोगों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

मुलाकात के बाद डॉ. अंसारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा कि कुछ लोग अफवाहें फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके विचार और लक्ष्य पूरी तरह एक समान हैं।

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी और हेमंत सोरेन जैसे नेता जनहित, न्याय और विकास की सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं और एक-दूसरे के पूरक हैं। दोनों देश और प्रदेश को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

डॉ. अंसारी ने यह भी दोहराया कि राज्य सरकार पूरी तरह जनहित के मुद्दों पर केंद्रित है और किसी भी भ्रामक खबरों से प्रभावित हुए बिना विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *