रांची में श्री राम-जानकी तपोवन मंदिर के भव्य नवीनीकरण की तैयारी तेज, सीएम हेमंत सोरेन ने दिया सहयोग का भरोसा

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची स्थित श्री राम-जानकी तपोवन मंदिर को भव्य और आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मंदिर नवनिर्माण समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय

रांची में श्री राम-जानकी तपोवन मंदिर के भव्य नवीनीकरण की तैयारी तेज, सीएम हेमंत सोरेन ने दिया सहयोग का भरोसा
Advertisement

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची स्थित श्री राम-जानकी तपोवन मंदिर को भव्य और आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मंदिर नवनिर्माण समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।

बैठक के दौरान समिति ने मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी और मुख्यमंत्री को निर्माण स्थल के निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा करते हुए इसे रांची की महत्वपूर्ण धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहर बताया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार मंदिर के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण में हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि मंदिर को भव्य, आकर्षक और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने यह भी जोर दिया कि मंदिर का विकास इस तरह किया जाए कि यह धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन सके और राज्य के पर्यटन को बढ़ावा मिले।

समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर निर्माण कार्य को वर्ष 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में निर्माण का फाउंडेशन कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

मंदिर का डिजाइन और निर्माण प्रसिद्ध वास्तुकार आशीष सोमपुरा के निर्देशन में किया जा रहा है, जो अयोध्या के भव्य राम मंदिर के भी आर्किटेक्ट हैं।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में मंदिर के महंत ओमप्रकाश, समिति के सचिव प्रणय कुमार, सदस्य प्रवीण कुमार वर्मा, अयोध्या दास समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *