Asansol : ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के मुख्यालय से सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान मेँ दिनांक 30.11.2023 को मुख्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस माह ईसीएल मुख्यालय से दो अधिकारी तथा सात कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों में प्रभात रंजन भट्टाचार्य महाप्रबंधक (प्रणाली), डॉ उज्जल मिश्रा मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारियों में पार्थ प्रतिम चटराज कार्यालय अधीक्षक, संजीव कुमार हाज़रा वरिष्ठ निजी सहायक, कृष्णा सेन सिस्टर-इन-चार्ज, अशोक कुमार मंडल वरिष्ठ सुरक्षा प्रहरी, सुभाष चंद्र रॉय मेकनिकल फिटर, तुलसी मूची आया तथा अहमद हुसैन खलासी शामिल हैं। सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों ने कंपनी में…
Author: दिनेश ओरांव
पलामू। झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए पलामू जिले में वर्चुअल प्लेटफार्म बनाया गया है। इसका ऑनलाइन उद्घाटन गुरुवार को झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र ने किया। इस दौरान हाई कोर्ट के सभी जस्टिस और महाधिवक्ता समेत कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में पलामू जिले से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज श्रीवास्तव व अन्य न्यायाधीश भी सिविल कोर्ट से वर्चुअल मोड से जुड़े थे। प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश ने बताया कि झारखंड हाई कोर्ट के निर्देशानुसार कंप्यूटर व डिजिटलाइजेशन कमेटी ने दूरस्थ स्थित पलामू जिले से हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई से…
बॉलीवुड निर्माता और निर्देशक करण जौहर का पॉपुलर शो ‘कॉफी विद करण’ अपने आठवें सीजन में है। इस नए सीजन में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, सनी देओल, बॉबी देओल से लेकर वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा तक नजर आ चुके हैं। इस नए एपिसोड में रानी मुखर्जी और काजोल दोनों नजर आईं। ‘कुछ कुछ होता है’ के बाद इन दोनों को पहली बार एक साथ देखकर कई दर्शक खुश हुए। इस नए एपिसोड में दोनों ने काफी खुलकर बातचीत की। इसी इंटरव्यू के दौरान करण ने रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की सीक्रेट शादी के बारे में भी खुलासा किया। रानी…
काठमांडू। जलवायु परिवर्तन संबंधी संयुक्त राष्ट्र के 28वें सम्मेलन (सीओपी-28) में सहभागी होने के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड बुधवार की देर रात दुबई के लिए रवाना हुए। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री प्रचण्ड का सम्बोधन शनिवार को होने वाला है। प्रधानमंत्री की स्वकीय सचिव गंगा दाहाल ने बताया कि इस सम्मेलन के संबोधन से पहले प्रधानमंत्री नेपाल यूएई बिजनेस समिट को भी सम्बोधित करने वाले हैं। साथ ही उनकी यूएई की बिजनेस कम्यूनिटी और वहां रहने वाले नेपाली कम्यूनिटी से भी मुलाकात होने वाली है। सीओपी-28 सम्मेलन में सहभागी होने आने वाले कुछ देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रधानमंत्री…
नई दिल्ली। आईपीओ के जरिए शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आज शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली 4 कंपनियों में से 3 के शेयरों की लिस्टिंग से निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा होता नजर आ रहा है। हालांकि 1 कंपनी के शेयर की फीकी लिस्टिंग से निवेशकों को कुछ निराशा भी हुई है। हालांकि, शुरुआती कमजोरी के बाद ये शेयर भी अब बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। आज शेयर बाजार में टाटा टेक, गांधार ऑयल रिफाइनरी और फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज की लिस्टिंग हुई है,…
बेगूसराय। बेगूसराय में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को भी यहां दो दिन से गायब एक युवक का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है। घटना बेगूसराय रेलवे मालगोदाम के सामने लोहिया नगर सहायक थाना क्षेत्र स्थित गड्ढे की है। मृतक की पहचान नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 बाघा निवासी फेकन महतो के पुत्र गोविंद कुमार के रूप में की गई है। घटना का सबसे सनसनीखेज पहलू यह है कि गोविंद का शव जहां पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है। वहीं, उसके बड़े भाई गौतम कुमार को गंभीर हालत में लोहिया…
सूरत। सूरत के सचिन जीआईडीसी की केमिकल कंपनी एथर इंस्ट्रीज लिमिटेड में बुधवार तड़के लगी भीषण आग के बाद से लापता 7 श्रमिकों के शव गुरुवार सुबह बरामद हुए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया है। दुर्घटना में 27 श्रमिक झुलस गए थे। इनमें 8 श्रमिक 70 से शत-प्रतिशत झुलसे हैं, ये सभी हॉस्पिटल में जीवन-मौत से संघर्ष कर रहे हैं। सूरत पुलिस के उपायुक्त राजेश परमार अनुसार कंपनी में काम करने वाले 7 कर्मचारियों का पता नहीं चल रहा था। उनके परिजनों ने उनके गुम होने की जानकारी दी थी। आग बुझने के बाद खोजबीन…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच होगा। दोनों टीमें 29 नवंबर की शाम को राजधानी रायपुर पहुंच गईं। इसी बीच भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच के टिकटों की कालाबाजारी भी हो रही है। जिसमें रायपुर पुलिस ने बुधवार की देर शाम को चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर टिकटों की कालाबाजारी करते तुलसी बाराडेरा मंदिर हसौद निवासी अनिल जांगड़े व आकाश कुमार धीवर तथा राजधानी…
वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैसे अहम पदों पर काम कर चुके हेनरी किसिंजर का बुधवार को कनेक्टिकट स्थित आवास पर 100 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें राजनेता व सफल राजनयिक के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मामलों पर कई किताबें लिखीं। जर्मनी में पैदा हुए किसिंजर, यहूदियों के खिलाफ नाजी अभियान से पूर्व परिवार सहित अमेरिका आ गए थे। आगे चलकर 1943 में अमेरिकी नागरिक बने और कई अहम वैश्विक घटनाक्रमों में अमेरिकी गतिविधि का प्रमुख हिस्सा रहे। वियतनाम के साथ शांति समझौते में हेनरी ने सक्रिय भूमिका निभाई थी।…
नई दिल्ली। खिलाड़ियों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी के लिए पंजीकरण कराने का आज अंतिम दिन है। खिलाड़ियों को अपने संबंधित बोर्ड के माध्यम से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के साथ अपना नाम जमा करना आवश्यक है। नीलामी 19 दिसंबर को होनी है। विश्व कप में पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, ट्रैविस हेड, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह जैसे उल्लेखनीय विश्व कप प्रदर्शन करने वालों सहित इस बार नीलामी के लिए 700 से अधिक खिलाड़ियों के पंजीकरण कराने की उम्मीद है। विशेष रूप से, पिछली नीलामी में खरीदे जाने के बाद खुद को अनुपलब्ध रखने के…
