जयपुर। राजस्थान के चुनावी मैदान में राजनीतिक दलों के सियासी दावों के बीच निर्वाचन आयोग की सख्ती का असर जमीनी स्तर पर दिखाई दिया है। आचार संहिता लगने के बाद प्रदेश में अब तक विभिन्न एजेंसियों की ओर से की गई कार्रवाई में 616 करोड़ से अधिक की अवैध सामग्री सीज की गई है। एक तरफ जहां सबसे ज्यादा वोटिंग का रिकॉर्ड बना है। वहीं, निर्वाचन आयोग और आयोग से जुड़ी विभिन्न एजेंसियों की मुस्तैदी के बीच इस बार अवैध सामग्री की जब्ती का भी नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। इस बार विभिन्न एजेंसियों ने आचार संहिता लागू होने के…
Author: दिनेश ओरांव
पलामू। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन सहित अन्य मामले में बुधवार को पलामू व्यवहार न्यायालय में पेश हुए। वे एमपी एमएलए कोर्ट में न्यायाधीश एसके मुंडा के समक्ष उपस्थित हुए और अपना पक्ष रखा। न्यायाधीश द्वारा मंत्री का पक्ष सुनने के बाद उन्हें साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर हंगामा करने और वोटरों को प्रभावित करने सहित अन्य आरोप में मिथिलेश ठाकुर के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया था। सुनवाई के बाद फैसले के…
रांची। केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि सरना कोड को लेकर 25 जनवरी, 2024 को रांची में रैली का आयोजन होगा। केंद्रीय सरना समिति ने यह निर्णय लिया है। इसमें सरना कोड को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो सरना कोड की बात करेगा वहीं देश में राज करेगा। उन्होंने कहा कि अब आदिवासी समझ चुके हैं कि सरना कोड आंदोलन के रास्ते ही प्राप्त होगा। तिर्की रांची प्रेस क्लब में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। तिर्की ने कहा सरना कोड प्रकृति पूजक आदिवासियों की पहचान और अस्तित्व से जुड़ा मामला है।…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बुधवार को सिमडेगा जिले के कोलेबिरा में आयोजित आपकी योजना- आपकी सरकार -आपके द्वार के तीसरे चरण को लेकर आयोजित कार्यक्रम में 800 योजनाओं की नींव रखी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 20 करोड़ 99 लाख 65 हज़ार 111 रुपये की लागत से निर्मित 653 योजनाओं का उद्घाटन किया। इन योजनाओं पर कुल 134 करोड़ 78 लाख 54 हज़ार 339 रुपये ख़र्च होंगें। इस तरह 155 करोड़ 78 लाख 19 हज़ार 440 रुपये की 1453 योजनाओं का तोहफा सिमडेगा वासियों को मिला। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के 40321 लाभुकों के बीच 31 करोड़ 17 लाख 62…
कोलकाता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बुधवार को कोलकाता के धर्मतल्ला में भाजपा की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इसके लिए भाजपा ने पूरे शहर में बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगाकर शाह का स्वागत किया है। दूसरी तरफ सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने भी पोस्टर लगाया है जिसमें अमित शाह पर तंज कसा है। पार्टी के आईटी सेल और सोशल मीडिया सेल की ओर से लगाए गए बैनर पोस्टर में लिखा है, “मोटा भाई, वोट नहीं”। खास तौर पर एयरपोर्ट से धर्मतल्ला की राह में जहां-जहां से केंद्रीय गृह मंत्री का काफिला गुजरने वाला है, उन्हीं इलाकों…
नई दिल्ली। दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। इससे लगे क्षेत्रों में अगले दो-तीन दिन तेज हवा चलने और बारिश की संभावना जताई गई है। बुधवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया दक्षिण अंडमान सागर और उसके आसपास चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी पर कम दबाव में तब्दील हो गया है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार अंडमान एवं निकोबार में चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। 30 नवंबर तक संभावित तूफान से प्रभावित…
जोहानिसबर्ग। भारत में मंगलवार को जहां सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को जहां 17 दिन बाद सुरक्षित निकाला गया वहीं दक्षिण अफ्रीका के एक खदान में लिफ्ट टूटने से हुए हादसे में 11 मजदूरों की मौत हो गई है और 75 घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार दक्षिण अफ्रीका के रस्टनबर्ग में प्लेटिनम की खदान में मजदूरों को नीचे उतारने के दौरान एक लिफ्ट के अचानक टूटकर 650 फीट नीचे गिर गई। इस हादसे में 11 श्रमिकों की मौत हो गई और 75 घायल हैं। घायल श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंपाला प्लेटिनम होल्डिंग्स (इम्प्लांट्स) के…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा कि हमारे 41 वीर श्रमिक उत्तराखंड में निर्माणाधीन सुरंग की अनिश्चितता, अंधकार और कपकाती ठंड को मात देकर मंगलवार को 17 दिनों के बाद जंग जीतकर बाहर आये हैं। आप सभी की वीरता और साहस को सलाम। उन्होंने कहा कि जिस दिन यह हादसा हुआ उस दिन दीपावली थी, मगर आपके परिवार के लिए आज दीपावली हुई है। आपके परिवार और समस्त देशवासियों के तटस्थ विश्वास और प्रार्थना को भी मैं नमन करता हूं। इस ऐतिहासिक और साहसिक मुहिम को अंजाम देने में लगी सभी टीमों को हार्दिक धन्यवाद। देश के निर्माण…
नई दिल्ली। उत्तराखंड के उत्तरकाशी के सिल्कयारा में 17वें दिन मजदूरों को सकुशल निकालने पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने हर्ष व्यक्त किया है और इसके लिए एनडीआरफ, एसडीआरएफ तथा अन्य एजेंसी की सफल बचाव अभियान के लिए सराहना की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उन्हें यह जानकर राहत और खुशी महसूस हो रही है कि उत्तराखंड में एक सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को बचा लिया गया है। बचाव कार्य में बाधाओं का सामना करने के कारण 17 दिनों तक की उनकी पीड़ा मानवीय सहनशक्ति का प्रमाण रही है। राष्ट्र उनके जज्बे को…
Ranchi : वाईबीएन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज़ विभाग एवं आईक्यूएसी के साथ मिलकर आज स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर डे पार्टी का आयोजन किया गया l इस अवसर पर वाईबीएन विश्वविद्यालय प्रशासन समिति की उपस्थिति के साथ साथ विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी और शिक्षक एवं छात्र-छात्राए मुख्य रुप से उपस्थित थे l कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों को पुष्प गुच्छ के साथ सम्मानित किया गया l शुभारंभ के बाद सीनियर छात्रों द्वारा नये छात्रों का बडी धूमधाम से…
