राशिफल: 22 नवम्बर, 2023 मेष : शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। वृष : अपने अधीनस्थ लोगों से कम सहयोग मिलेगा। बाहरी सहयोग की अपेक्षा रहेगी। सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। विपरीत परिस्थितियों में भी हानि नहीं होगी। आवेश में आना आपके हित में नहीं होगा इसलिए व्यवहार व वाणी पर नियत्रंण रखें। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। मिथुन : व्यापार व…
Author: दिनेश ओरांव
हुगली: राज्य में एक बार फिर आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा है। मंगलवार सुबह से ही पोलबा के महानाद के एक शराब फैक्ट्री में आयकर विभाग के अधिकारी पहुंचे तलाशी शुरू हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे अल्पाइन डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड पहुंची। आयकर अधिकारियों की एक टीम के साथ केंद्रीय बलों के जवान भी थे। इस दिन पोलबा की इस फैक्ट्री में 5 गाड़ियों में कुल 20-25 अधिकारी आए। सूत्रों के मुताबिक वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए आयकर विभाग दो टीमों में बंटकर फैक्ट्री में छापेमारी…
रामगढ़। रांची की तरफ से आ रहे टेलर का रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में अचानक ब्रेक फेल हो गया और उसने गड़के मोड़ से आगे बढ़ते ही एक सिलेरियो कार और एक ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद अनियंत्रित ट्रेलर खुद भी राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो व्यक्ति और टेलर पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके अलावा लगभग चार अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और उसने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया…
नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला में हिस्सा नहीं लेंगे, जो 23 नवंबर से शुरू हो रही है। वार्नर, जो अगले साल पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के लिए तैयार हैं, ने विश्व कप में लगभग 50 की औसत से 535 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज को श्रृंखला के लिए पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, कैमरन ग्रीन और मिशेल मार्श के साथ आराम दिया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक बयान के अनुसार, “चयनकर्ताओं ने फैसला किया है कि वार्नर एक सफल लेकिन चुनौतीपूर्ण विश्व…
एंटीगुआ। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) की सीनियर पुरुष चयन समिति ने सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ 3 दिसंबर से शुरू होने वाली आगामी सीजी यूनाइटेड वन-डे इंटरनेशनल (ओडीआई) सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। शाई होप फिर से टीम का नेतृत्व करेंगे,जबकि अल्जारी जोसेफ को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। टीम में दो अनकैप्ड खिलाड़ी शेरफेन रदरफोर्ड और सीम बॉलिंग ऑलराउंडर मैथ्यू फोर्ड को शामिल किया गया है, जो अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करेंगे। चयन समिति ने अनुभवी विकेटकीपर/बल्लेबाज शेन डाउरिच और सलामी बल्लेबाज केजोर्न ओटले को भी वापस बुलाया है। डाउरिच ने मई, 2019 में…
नवादा। नवादा जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती उग्रवाद प्रभावित इलाके के एक गांव में मंगलवार को झोला छाप डॉक्टर ने एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल पहुंची महिला को बेहोश करने का बाद घिनौनी हरकत किया गया।घटना के बाबत पीड़िता द्वारा परनाडाबर थाना को शिकायत दी गई है। पीड़िता के अनुसार उसके पति परदेश में रहते है। मौसमी बीमारी सर्दी- खांसी का इलाज कराने को स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक के क्लीनिक में पहुंची थी। जहां डॉक्टर ने एक गोली खाने को दिया। गोली खाने के बाद वह अचेतावस्था में आ गई।…
उज्जैन।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज आईसीसी वर्ल्ड कप का अंतिम मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। इस मैच को देखने के लिए देश के हर कोने से ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों के लोग यहां आए हुए हैं। भारत में हर जगह एक उत्साह का माहौल है और हर कोई चाहता है कि भारत इस बार विश्व कप जीते। ऐसे में अब उसे उसके विजय अभियान में सफल बनाने के लिए भगवान के द्वार भी भक्त प्रार्थना करने पहुंच रहे हैं। इसी तारतम्य में रविवार सुबह विश्वप्रसिद्ध महाकाल मंदिर में भगवान महादेव…
नई दिल्ली। आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 का फाइनल आज दोपहर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मेगा फाइनल में आने वाले मेहमानों और स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के स्वागत के लिए तैयारी कर ली है। चार भागों में रखा गया है समापन समारोह कार्यक्रम वायु सेना द्वारा किया जायेगा एयर शो। समारोह के पहले भाग में टॉस के बाद भारतीय वायु सेना का सूर्यकिरण एयर शो दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। इस कार्यक्रम के 15-20 मिनट तक…
वाशिंगटन। फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास और इजराइल के बीच गाजा में छिड़ा घमासान कुछ दिन के लिए थम सकता है। कहा जा रहा है कि कतर की मध्यस्थता से गाजा में पांच दिन के संघर्ष विराम पर सहमति हो गई है। अमेरिका के प्रमुख अखबार वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार अमेरिका, इजराइल और हमास ने दर्जनों बंधकों को मुक्त कराने के लिए एक अस्थायी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में इस समझौते से परोक्ष रूप से जुड़े लोगों ने शनिवार को कहा कि इजराइल, संयुक्त राज्य अमेरिका और हमास ने लड़ाई में पांच दिनों के विराम…
रांची : एक 35 वर्षीय महिला के पेट में बार-बार तीव्र गंभीर दर्द हो रहा था। मरीज की पीड़ा से परेशान उसके परिजनों ने आपातकालीन स्थिति में पारस एचईसी अस्पताल में भर्ती किया। पारस अस्पताल के डॉ चंदन ने मरीज की गंभीर स्थिति का अवलोकन किया और एमआरसीपी जांच करने के बाद आशंका जताया की मरीज के पित्त नली में मरा हुआ कीड़ा है। बीमारी की जटिलता को देखते हुए डॉ चंदन ने मरीज के परिजनों को इसके बारे में बताया और उनकी स्वीकृति के बाद ईआरसीपी सर्जरी शुरू की। इस दौरान मरीज के पित्त नली से चार मृत सड़े…
