कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में चल रही जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया है। ईडी के एक अधिकारी ने बताया है कि जांच में पता चला है कि डीलरों को अपनी दुकानें चालू रखने के लिए, विशेष रूप से राज्य खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उच्च अधिकारियों को प्रति माह चार हजार रुपये की अनौपचारिक फिरौती देने के लिए मजबूर किया गया था। जैसा कि ईडी ने अनुमान लगाया है, ये भुगतान 2011 के अंत तक शुरू हो गए थे और 2021 की शुरुआत तक जारी रहे। इस…
Author: दिनेश ओरांव
शिवपुरी। शिवपुरी के पोहरी विधानसभा क्षेत्र में मतदान समाप्त होने के बाद शुक्रवार रात को पुराने कब्रिस्तान में 6 ईवीएम मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।। कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने देर रात एक्स पर वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा है कि क्या निर्वाचन आयोग इसका संतोषप्रद जवाब देगा? मिश्रा ने एक्स पर लिखा, शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्थित पुराने कब्रिस्तान से हमारे जांबाज पार्टी मित्रों ने 6 ईवीएम जब्त की। ये मशीनें वहां कैसे पहुंची। इसका पता लगाने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश कुशवाह और मित्र कवायद कर रहे हैं। इस संबंध में बताया जाता…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के 70 विधानसभा सीटों के 958 उम्मीदवारों की किस्मत ईव्हीएम में कैद हो गई है। वोटिंग को लेकर निर्वाचन आयोग ने बीती आधी रात जो आंकड़ा जारी किया है उसके अनुसार 75.08 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं 2018 में इन 70 सीटों में 76.69 प्रतिशत वोट पड़े थे। प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान के लिये एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता थे। इस चरण में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, आठ मंत्रियों और चार सांसदों समेत 958 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। https://pratahnewz.com/dhanbad-alleppey-will-run-on-changed-route-from-20th-to-26th/ धमतरी जिले में सबसे अधिक मतदान हुआ…
रांची। धनबाद से चलने वाली अलेप्पी एक्सप्रेस सहित दक्षिण भारत जानेवाली ज्यादातर ट्रेनें छठ के बाद अलग-अलग दिनों में परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि दक्षिण मध्य रेलवे के गुंताकल और विजयवाड़ा रेल मंडल में होनेवाले रोलिंग कारिडोर ब्लाक के कारण ट्रेनों के मार्ग अस्थायी रूप से बदले गए हैं। मार्ग बदलने के साथ ठहराव में भी संशोधन किया गया है ।
तेल अवीव/यरुशलम। गाजा पट्टी में फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास और इजराइल के बीच छिड़े युद्ध के 43वें दिन आज (शनिवार) भी घमासान मचा हुआ है। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) हमास के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है । इस बीच इजराइल की सेना ने दक्षिणी गाजा के खान यूनिस शहर पर मिसाइलें दागी हैं। इस हमले में 26 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। इनमें अधिकांश बच्चे हैं। इजराइल का कहना है कि यहां के लोगों को खान यूनिस को खाली करने की अग्रिम चेतावनी दी गई थी। इसके बाद हमास के ठिकानों पर मिसाइल अटैक किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स…
वेलिंगटन। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नील वैगनर को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड की टीम में घायल मैट हेनरी की जगह शामिल किया गया है। हेनरी को 1 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट लग गई थी, और इस तरह वह बाकी टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। उम्मीद थी कि वह बांग्लादेश में टेस्ट के लिए समय पर फिट हो जाएंगे, लेकिन आगे के स्कैन और मूल्यांकन के बाद यह माना गया कि चोट पर्याप्त रूप से ठीक नहीं हुई है। https://pratahnewz.com/tragic-accident-wedding-processions-scorpio-collides-with-a-tree/ न्यूजीलैंड के चयनकर्ता…
गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके सिंधवारिया के बाघमारा गांव में शनिवार तड़के सड़क हादसे में छह बारातियों की मौत हो गई। मृतकों में चार की पहचान हो पाई है। वह हैं- मो. यूसुफ मियां ( 72) , इम्तियाज मियां (40), सुभान अंसारी (35) और स्कार्पियो मालिक व चालक साहिर अंसारी। घायलों में याकूब अंसारी (75) और आफताब अंसारी (35) शामिल हैं। दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। मौका मुआयना कर लौटे मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान और बिरनी थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह का कहना है…
मीरजापुर। साथ जीने और साथ मरने का वादा तो हमलोगों ने बहुत सुना है आइए जानते है एक ऐसे व्यक्ति के बारे में जो पत्नी की मौत के बाद वह भी जीवन की डोर छोड़ गया। शुक्रवार को जब बीमार पत्नी ने साथ छोड़ा तो बिछड़ने के गम में पति भी उसके पीछे चल पड़ा। यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। हम बात कर रहे हैं मड़िहान थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपलपुर गांव की। दरअसल, मड़िहान थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपलपुर गांव निवासी कलावती (65) और उनके पति विश्राम (70) श्रमिक थे। कुछ वर्षों से उम्र बढ़ने…
कीव। दक्षिण यूक्रेन के खेरसान शहर और आसपास के क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर रूस की गोलाबारी में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 12 लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स में स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स में क्षेत्रीय गवर्नर ओलेकसांद्र प्रोकुदिन के हवाले से कहा गया है कि इस गोलाबारी में 75 वर्षीया महिला भी खेरसान में अपने अपार्टमेंट में मारी गई। खेरसान क्षेत्र का सबसे बड़ा शहर है। रूसी सेना ने दनिप्रो नदी के पूर्वी क्षेत्र से गोलाबारी की। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई…
रांची। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा राज्य की जनता विशेषकर आदिवासी समाज के प्रति आभार प्रकट करती है, जिन्होंने लाखों की संख्या में खूंटी पहुंचकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। साथ ही भाजपा रांची की महिलाओं और युवाओं का भी आभार प्रकट करती है, जिन्होंने रात 11 बजे ठंड में सड़कों पर घंटों तक खड़े होकर प्रधानमंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया। आदित्य साहू शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित कर जनजाति गौरव…
