शराब कारखाने में आयकर विभाग का छापा

हुगली: राज्य में एक बार फिर आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा है। मंगलवार सुबह से ही पोलबा के महानाद के एक शराब फैक्ट्री में आयकर विभाग के अधिकारी पहुंचे तलाशी शुरू हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम मंगलवार सुबह करीब

Advertisement

हुगली: राज्य में एक बार फिर आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा है। मंगलवार सुबह से ही पोलबा के महानाद के एक शराब फैक्ट्री में आयकर विभाग के अधिकारी पहुंचे तलाशी शुरू हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे अल्पाइन डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड पहुंची। आयकर अधिकारियों की एक टीम के साथ केंद्रीय बलों के जवान भी थे। इस दिन पोलबा की इस फैक्ट्री में 5 गाड़ियों में कुल 20-25 अधिकारी आए। सूत्रों के मुताबिक वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए आयकर विभाग दो टीमों में बंटकर फैक्ट्री में छापेमारी कर रहा है।

इस कंपनी की इनकम टैक्स से जुड़ी कई शिकायतें जांचकर्ताओं को सौंपी गई हैं। जांच अधिकारियों ने उन आरोपों की जांच के लिए मंगलवार सुबह कारखाने पर छापा मारा। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, सोमवार रात करीब 12.30-1.00 बजे कोलकाता से अधिकारी दो ग्रुप में बंटकर हुगली के लिए निकले। उनके साथ केंद्रीय बलों के जवान भी थे। खबर लिखे जाने तक आयकर विभाग के अधिकारियों की तलाशी चल रही थी। इस दौरान जांचकर्ताओं ने फ़ैक्टरी श्रमिकों से सीधे बात की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *