झोला छाप डॉक्टर ने महिला के साथ किया बला”त्कार

नवादा। नवादा जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती उग्रवाद प्रभावित इलाके के एक गांव में मंगलवार को झोला छाप डॉक्टर ने एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल पहुंची महिला को बेहोश करने का बाद घिनौनी हरकत

Advertisement

नवादा। नवादा जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती उग्रवाद प्रभावित इलाके के एक गांव में मंगलवार को झोला छाप डॉक्टर ने एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया।

इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल पहुंची महिला को बेहोश करने का बाद घिनौनी हरकत किया गया।घटना के बाबत पीड़िता द्वारा परनाडाबर थाना को शिकायत दी गई है।

पीड़िता के अनुसार उसके पति परदेश में रहते है। मौसमी बीमारी सर्दी- खांसी का इलाज कराने को स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक के क्लीनिक में पहुंची थी। जहां डॉक्टर ने एक गोली खाने को दिया। गोली खाने के बाद वह अचेतावस्था में आ गई। इस दौरान उसने शारीरिक सम्बन्ध बनाया। इसके बाद कर उसे क्लीनिक में ही छोड़कर फरार हो गया।

कुछ समय के बाद महिला होश में आई तो अपनी हालत देख किसी प्रकार खुद को संभाली और घटना की जानकारी स्वजनों को दी। जिसके बाद सिरदला थाना पहुंची। जहां से उसे परनाडावर थाना इलाके का मामला बता वहां भेज दिया गया। पुलिस पदाधिकारी से जब संपर्क किया गया, तो जानकारी लेकर बताने की बात कही।

इधर, चर्चा है कि उक्त झोला छाप डॉक्टर पूर्व में इस तरह की घटना को अंजाम दिया था। तब स्थानीय स्तर पर पंचायत कर दंड जुर्माना के साथ मामले को दबा दिया गया था। फिलहाल, वह फरार बताया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में रोज देखा जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *