नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और आसपास के महानगरों में धुआं और कोहरे के कारण वातावरण में प्रदूषक तत्वों की चादर लगातार मोटी हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 500 अंक के पार चला गया। आनंद विहार में एक्यूआई 447, आरकेपुरम में 469, पंजाबी बाग में 484 और आईटीओ में 445 रहा। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि आगामी कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के साथ साथ कोहरा भी छाने लगेगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार 24 घंटे पहले गुरुवार को…
Author: दिनेश ओरांव
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव, सैयद जावेद हैदर ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने 22 नवंबर को आयोजित होने वाले झारखंड विधान सभा के 23वीं वर्षगांठ समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।
Ranchi : एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय रांची ने 15 नवंबर,2023 को आयोजित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर पवित्र भूमि खूंटी में प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी में केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, स्वयंसेवी संगठनों और राज्यों ने अपनी उपलब्धियां प्रदर्शित कीं। इस अवसर पर एनटीपीसी ने प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी उपलब्धियों और सूचनाओं को भी साझा किया। कोयला खनन मुख्यालय द्वारा स्टाल तैयार किया गया था, जिसमें बिजली उत्पादन, खनन, स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास के क्षेत्र में सामाजिक कल्याण पहलों में एनटीपीसी की उपलब्धियों डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम में प्रकाश डाला गया था।…
राजकोट। राजकोट के बस पोर्ट के पीछे पटेल धर्मशाला में गुरुवार सुबह एसआरपी जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह पीजीवीसीएल की ड्यूटी में तैनात था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच में पुलिस जुट गई है। राजकोट शहर के बस स्टैंड के पीछे पटेल धर्मशाला में गुरुवार सुबह 4 बजे के आसपास प्रवीण चौहाण नामक एसआरपी जवान ने खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर साथी कर्मचारी जाग गए। प्रवीण खून से लथपथ पड़ा था। साथियों ने 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा और पुलिस…
रांची। राजधानी रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) स्टेडियम में 18 नवंबर से लीजेंड्स लीग क्रिकेट का उद्घाटन मैच 18 नवंबर को होगा। जेएससीए को पांच मैचों की मेजबानी मिली है। यह क्रिकेट लीग नौ दिसंबर तक चलेगा। इसमें क्रिकेट जगत के खिलाड़ी दिखाई देंगे। एलआईसी ने इस सीजन के टिकटों की बिक्री होना शुरू हो गई है। जेएससीए में आयोजित सभी मुकाबले के टिकट पेटीएम और पेटीएम इनसाइडर पर उपलब्ध है। रांची में सभी मैच जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे और टिकटों की कीमत 249 रुपये से शुरू होगी। पेटीएम और पेटीएम इनसाइडर से अहम साझेदारी कर…
सिलीगुड़ी। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 41वीं बटालियन के पानीटंकी बीओपी के बीआईटी सुरक्षाकर्मियों ने नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश कर रही एक पाकिस्तानी महिला को एक बच्चे के साथ पकड़ा है। पकड़ी गई पाकिस्तानी महिला का ननाम शाइस्ता हनीफ (62) है जबकि बच्चे का नाम आर्यन (11) बताया गया है। बच्चे के साथ पकड़ी गई महिला पाकिस्तान के करांची की निवासी है। एसएसबी ने आगे की कार्रवाई के लिए खोरोबाड़ी थाने को सौप दिया है। आज खोरोबाड़ी थाने की पुलिस पाकिस्तानी महिला को सिलीगुड़ी अदालत में पेश करेगी। https://pratahnewz.com/chhath-festival-of-folk-faith-from-17th-november/ एसएसबी सूत्रों के अनुसार एसएसबी…
मीरजापुर। दीपोत्सव के बाद अब सूर्य की साधना का छठ महापर्व 17 नवम्बर से शुरू होगा। लोक आस्था का महापर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। छठ पर्व पर महिलाएं कठिन व्रत रख सायंकाल नदी तालाब या जल से भरे स्थान पर खड़े होकर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगी और दीप जला रात्रि जागरण कर गीत, कथा आदि के माध्यम से भगवान सूर्य नारायण की महिमा का बखान करेंगी। लोक आस्था का महापर्व छठ 17 से 20 नवम्बर तक चलेगा। यह व्रत केवल महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी रखते हैं।…
मुंबई। भारतीय किकेट टीम ने विश्व कप में अपना अजेय क्रम बरकरार रखते हुए बुधवार को न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। भले ही जीत का अंतर 70 रन हो, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि यह इस विश्व कप में भारत द्वारा खेले गए सबसे कठिन मैचों में से एक था, उन्होंने कहा कि उनकी टीम को खेल में बने रहने और जीत हासिल करने के लिए एकजुट रहना था और फाइनल में जगह बनाना था। रोहित ने मैच के बाद कहा, “हमारे गेंदबाज आए और नई गेंद से आगे बढ़कर…
इटावा। नई दिल्ली से बिहार के सहरसा जा रही वैशाली एक्सप्रेस के एस-6 कोच में आग लगने की वजह से 19 यात्री घायल हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 11 यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया है। 12 घंटे के भीतर ट्रेन में आग लगने की यह दूसरी घटना सामने आई है। क्षतिग्रस्त बोगी को अलग कर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सतपाल सिंह ने बताया कि देर…
Patratu : पीवीयूएनएल में अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नेटुआ और बरटुवा गांवों के एकल विद्यालय के 30 छात्रों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और सुंदर झारखंडी लोक प्रस्तुतियां दीं। इस कार्यक्रम में देवदीप बोस, जीएम (परियोजना, सी एंड टी और सुरक्षा) के साथ-साथ नीरज कुमार रॉय, एचओएचआर, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, स्वर्णरेखा महिला समिति के सदस्य, मुखिया और पड़ोसी गांवों के जन प्रतिनिधि और स्थानीय निवासी उपस्थित थे। उनके सम्मान के लिए आगे बढ़ें। सभी की गरिमामयी सभा ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद किया…
