New Delhi : अक्सर कहा जाता है कि भोजन के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन क्रिया खराब हो जाती है। लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य मात्रा में पानी पीना पाचन प्रक्रिया को नुकसान नहीं पहुंचाता। विशेषज्ञ बताते हैं कि जब हम भोजन करते हैं, तो पेट में गैस्ट्रिक जूस और पाचन एंजाइम बनते हैं, जो भोजन को छोटे-छोटे हिस्सों में तोड़कर पचाने में मदद करते हैं। वैज्ञानिक रूप से यह साबित नहीं हुआ है कि थोड़ी मात्रा में पानी इन एंजाइमों को निष्क्रिय कर देता है या पाचन रस को इतना पतला कर देता है कि पाचन प्रभावित हो।…
Author: दिनेश ओरांव
Ranchi : राजधानी रांची में एक जंगली हाथी के घुस आने से हटिया इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, हाथी हटिया के हवाई नगर क्षेत्र में इधर-उधर घूमता देखा गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन कर्मी हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि किसी तरह की जानमाल की हानि न हो। बढ़ रही हैं मानव-हाथी संघर्ष की घटनाएं झारखंड में हाल के दिनों में जंगल से शहर और आबादी…
Ranchi : बिजली बोर्ड से जुड़े खातों से 100 करोड़ रुपये की फर्जी निकासी मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने जांच करने पर सहमति जता दी है। सीबीआई ने अदालत में दायर अपने शपथ पत्र में कहा है कि यदि न्यायालय आदेश देता है तो वह मामले की जांच करने के लिए तैयार है। यह मामला केनरा बैंक द्वारा दायर याचिका की सुनवाई के दौरान सामने आया। याचिका झारखंड हाई कोर्ट में लंबित है, जिसमें 100 करोड़ रुपये की बैंकिंग जालसाजी की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है। 2024 में सामने आया था घोटाला वर्ष 2024…
Ranchi : कदमा स्थित मरीन ड्राइव परिसर में आयोजित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के भूमि पूजन समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि कुछ संस्थाएं केवल भवन नहीं होतीं, बल्कि वे मानव जीवन और समाज को दिशा देने का कार्य करती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह केंद्र आने वाले समय में सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक जागरण का प्रमुख केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री ने इस पहल को सामाजिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समन्वय का जीवंत उदाहरण बताते हुए राज्य के लिए गौरवपूर्ण कदम बताया। राष्ट्रपति ने किया शिलापट्ट अनावरण कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिलापट्ट…
Jamshedpur : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को राजधानी रांची से जमशेदपुर पहुंचीं। सोनारी एयरपोर्ट पर उनका पारंपरिक और भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कदमा में जगन्नाथ मंदिर निर्माण स्थल पर भूमि पूजन राष्ट्रपति मुर्मू का पहला कार्यक्रम कदमा स्थित अनिल सुर पथ में प्रस्तावित भगवान जगन्नाथ मंदिर एवं स्पिरिचुअल सेंटर के निर्माण स्थल पर आयोजित हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन कर उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। पुरी धाम से आए विद्वान…
Ranchi : गर्मी शुरू होने से पहले राज्यभर में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मति के लिए सरकार ने अभियान तेज कर दिया है। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने विधानसभा को बताया कि बीते दो महीनों में 16,061 खराब चापाकलों की मरम्मति कराई जा चुकी है और शेष सभी को भी गर्मी से पहले ठीक करा लिया जाएगा। विधायक उदय शंकर सिंह के अल्पसूचित प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने बताया कि चापाकल संबंधी शिकायतों के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन जारी की गई है। कहीं भी समस्या मिलने पर विभाग तत्काल कार्रवाई करेगा। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने भी गर्मी…
Ranchi/ New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने ईडी (Enforcement Directorate) के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट की बेंच, जिसमें चीफ जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची शामिल हैं, ने हेमंत सोरेन की याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि ईडी कई बड़े मामलों में सक्रिय है, बेहतर होगा कि वे अपनी ऊर्जा उन मामलों पर लगाएं। इससे पहले, झारखंड हाईकोर्ट ने स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट के समन को बरकरार रखा था। हेमंत सोरेन की…
गुवाहाटी: असम के कछार जिले से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिलचर के पास 28 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर पर सात लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने वारदात के बाद पीड़िता को धमकाकर पैसे भी वसूले। पुलिस ने पुष्टि की है कि अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक घटना 19 फरवरी की है। पीड़िता अपने एक पुरुष मित्र के साथ सिलचर से कुछ किलोमीटर दूर बाइपास रोड पर कार में थी। तभी एक एसयूवी में सवार लोग वहां पहुंचे, पूछताछ के बाद दोनों…
नई दिल्ली: भारत में परोपकार और दान देने की परंपरा तेज़ी से मजबूत हो रही है और अब यह एक विशाल आर्थिक बाजार का रूप ले चुकी है। एक हालिया अध्ययन के अनुसार, देश में परोपकार का आकार वर्ष 2023 में 370 अरब डॉलर से बढ़कर अब 540 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। यह बढ़ोतरी न केवल आर्थिक विकास को दर्शाती है, बल्कि समाज के प्रति नागरिकों की बढ़ती जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को भी उजागर करती है। यह खुलासा Centre for Social Impact and Philanthropy (CSIP) द्वारा जारी रिपोर्ट “How India Gives: 2025–26” में किया गया है, जो Ashoka…
नई दिल्ली: भगवान शिव को अर्पित किया जाने वाला बेल का फल केवल स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर एक प्रभावी प्राकृतिक औषधि भी है। भारतीय परंपरा और आयुर्वेद में बेल को विशेष स्थान प्राप्त है। गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने और पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए इसका उपयोग सदियों से किया जाता रहा है। आयुर्वेदिक ग्रंथों में बेल को दीपन (भूख बढ़ाने वाला), पाचन (हाजमा सुधारने वाला), बल्य (शक्ति देने वाला) और ग्रहणी नाशक बताया गया है। केवल फल ही नहीं, बल्कि बेल के पत्ते, छाल और जड़ भी औषधीय महत्व रखते हैं। बेल…
