Ranchi : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से झारखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। सोमवार रात राज्य के कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी-तूफान के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शाम के समय हल्की ठंडक महसूस की गई, जबकि दिन में मौसम सामान्य बना रहा। अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। कहां-कहां हो सकती है बारिश मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम 31.2 डिग्री सेल्सियस था। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक…
Author: दिनेश ओरांव
Bhagalpur : बिहार के भागलपुर जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बिहपुर प्रखंड के झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर दयालपुर और बगरी रेलवे ब्रिज के बीच हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बगरी स्थित एक ईंट भट्ठे से करीब 15 मजदूर मैजिक टेंपो से झंडापुर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बिहपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक यात्री बस ने मैजिक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। लगभग उसी समय पीछे से आ…
Ranchi : झारखंड सरकार और Punjab National Bank के बीच मंगलवार को सरकारी कर्मचारियों के वेतन खाते पैकेज को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। इस अवसर पर Hemant Soren ने कहा कि यह समझौता राज्य सरकार और बैंक के बीच एक नए अध्याय की शुरुआत है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बैंक आम जनता और सरकारी कर्मचारियों के आर्थिक लेन-देन में अहम भूमिका निभाता है। वर्तमान समय में व्यवसाय, कृषि, ग्रामीण विकास सहित हर क्षेत्र में बैंक की भूमिका महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री का बयान श्री सोरेन ने कहा कि बैंक केवल आर्थिक लेन-देन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सामाजिक जिम्मेदारियां…
Ranchi : Jharkhand की राजधानी Ranchi में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री Radha Krishna Kishore ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,58,560 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 9 प्रतिशत अधिक है। सरकार ने इसे “अबुआ दिशोम बजट” बताते हुए कहा कि यह गरीबों, किसानों, आदिवासियों और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला बजट है। महिला किसान खुशहाली योजना के लिए 25 करोड़ राज्य सरकार ने कृषि क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं के लिए महिला किसान खुशहाली योजना शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत 25 करोड़…
New Delhi : देश के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए आंधी, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। जहां पूर्वी, मध्य और दक्षिणी भारत में मौसम सक्रिय रहने की संभावना है, वहीं उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोतरी जारी रह सकती है। कई राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना IMD के अनुसार 24 और 25 फरवरी को अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसी दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों…
Ranchi/ Chatra : झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया क्षेत्र में बीती रात हुए चार्टर एयर एंबुलेंस क्रैश में सात लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी चतरा सदर अस्पताल पहुंचे और हालात की स्थलीय समीक्षा की। स्वास्थ्य मंत्री ने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और सिविल सर्जन के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला विमानन सुरक्षा मानकों और उड़ान संचालन प्रक्रिया से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। ब्लैक बॉक्स और फ्लाइट…
Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन सदन में राज्य की नदियों में बढ़ते प्रदूषण और अतिक्रमण का मामला जोर-शोर से उठा। विधायक सरयू राय द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में सुदिव्य कुमार सोनू, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग को अब हर महीने प्रगति रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। दामोदर नदी पर विशेष चिंता सवाल के दौरान विशेष रूप से दामोदर नदी में बढ़ते प्रदूषण और…
Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में हाथियों के हमलों से होने वाली मौतों और नुकसान को लेकर बड़ा निर्णय लेने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि सरकार मुआवजा राशि बढ़ाने और पीड़ित परिवारों को समय पर राहत देने के लिए एक समेकित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुए कहा कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है। फिलहाल राज्य में हाथी के हमले में मौत होने पर चार लाख रुपये मुआवजा…
New Delhi : बदलती जीवनशैली और तली-भुनी, तीखी व पैकेज्ड चीज़ों की बढ़ती खपत ने आम लोगों के नमक (सोडियम) सेवन को जरूरत से कहीं ज्यादा बढ़ा दिया है। ब्रेड, आटा, इंस्टेंट फूड और स्नैक्स में छिपा सोडियम अक्सर हमारी जानकारी के बिना शरीर में पहुंच जाता है। नतीजतन, हम अनजाने में स्वास्थ्य जोखिमों को न्योता दे रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, एक वयस्क को प्रतिदिन अधिकतम 5 ग्राम नमक का सेवन करना चाहिए—जो लगभग एक छोटा चम्मच होता है। यह सीमा सिर्फ खाने में ऊपर से डाले गए नमक के लिए नहीं, बल्कि पैकेज्ड खाद्य पदार्थों…
Giridih : झारखंड के गिरिडीह जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता और पूर्व गिरिडीह जिला परिषद अध्यक्ष राकेश कुमार महतो की निर्मम हत्या कर दी गई है। उनका अधजला शव निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी–फुसरो रोड के पास जंगल से बरामद किया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप और आक्रोश फैल गया। गुस्साए स्थानीय लोगों और समर्थकों ने डुमरी–फुसरो सड़क को जाम कर दिया और हत्या में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सड़क जाम के कारण आवागमन कई घंटों तक प्रभावित रहा। पुलिस जांच में…
