Author: दिनेश ओरांव

New Delhi : वैदिक ज्योतिष के अनुसार वर्ष 2026 का पहला चंद्र ग्रहण ज्योतिषीय और वैज्ञानिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। द्रिक पंचांग के मुताबिक 3 मार्च 2026 को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में पड़ेगा। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि जब भी बड़ा ग्रहण लगता है, उसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है, विशेष रूप से करियर, आर्थिक स्थिति और मानसिक जीवन पर। चंद्र ग्रहण 2026 का समय और सूतक काल 3 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 46…

Read More

Bikaner : राजस्थान के बीकानेर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अचानक एक सीवरेज चैंबर से 500-500 रुपये के नोट बहते हुए दिखाई दिए। नोटों को देखते ही आसपास के लोगों में उन्हें लूटने की होड़ मच गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग सीवरेज चैंबर से नोट निकालते, उन्हें धोते और सुखाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग यह भी जांच करते दिखे कि नोट असली हैं या नकली। कई लोगों ने नोटों को साफ पानी से धोकर बाइक और अन्य वाहनों पर सुखाने…

Read More

Ranchi : देशभर में सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत रांची के सदर अस्पताल में उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी मौजूद थे। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन शुरू हुआ। PM की टिप्पणी पर असहज हुए मंत्री अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “आईएनसी अब इंडियन माओवादी कांग्रेस हो चुकी है।” इस बयान से मंत्री इरफान अंसारी असहज हो गए और मंच छोड़कर नीचे उतर गए। बाद में मीडिया से बातचीत में अंसारी ने कहा कि यह…

Read More

West Singhbhum : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। 209 कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक प्रेशर आईईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। घटना की पुष्टि जिले के एसपी अमित रेणु ने की है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों को सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर 209 कोबरा बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी। जमीन…

Read More

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शनिवार को जनार्दन पासवान के सुपुत्र कुमार विवेक रंजन के विवाह के अवसर पर चतरा में आयोजित वर-वधू आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने नवदंपति को सुखद, सफल एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं और आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने परिवार के सदस्यों से भी भेंट कर उन्हें इस शुभ अवसर की बधाई दी। इस अवसर पर विधायक जनार्दन पासवान सहित उनके परिवार के सदस्य, रिश्तेदार एवं बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Read More

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप 2025 के अंडर-14 वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता युवा खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान जमशेदपुर निवासी अधिराज मित्रा ने 7 से 16 नवंबर 2025 तक मलेशिया में आयोजित राष्ट्रमंडल शतरंज प्रतियोगिता में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में राष्ट्रमंडल देशों के कई शीर्ष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और मुकाबला काफी प्रतिस्पर्धी रहा। अधिराज ने मुख्यमंत्री को यह भी जानकारी दी कि वे जमशेदपुर स्थित लोयला स्कूल जमशेदपुर में कक्षा आठवीं के छात्र…

Read More

Ranchi : हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सन्नी उरांव ने शिष्टाचार मुलाकात की। सन्नी उरांव हाल ही में चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सन्नी उरांव को उनके निर्वाचन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर नगर विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई।

Read More

New Delhi : सीमित संसाधनों में अधिक उत्पादन और खेती की लागत घटाने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए ICAR-भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (IIVR) ने ग्राफ्टिंग तकनीक के जरिए अनोखा प्रयोग सफल किया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संस्थान का दौरा कर इन नवाचारों को “स्मार्ट फार्मिंग का भविष्य” बताया। वैज्ञानिकों ने दो अलग-अलग प्रजातियों के पौधों को जोड़कर ऐसी तकनीक विकसित की है, जिससे एक ही पौधे से दो फसलें ली जा सकती हैं। क्या है ‘पोमेटो’ (Pomato)? पोमेटो में टमाटर और आलू के पौधों को ग्राफ्टिंग तकनीक से जोड़ा गया है। जमीन के ऊपर…

Read More

New Delhi : दिल्ली की शराब नीति से जुड़े बहुचर्चित मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि किसी भी आरोप को तभी स्वीकार किया जा सकता है, जब उसके समर्थन में ठोस और पर्याप्त साक्ष्य हों। कोर्ट के अनुसार जांच एजेंसी द्वारा पेश किए गए सबूत कमजोर और अपर्याप्त थे, वहीं चार्जशीट में भी कई खामियां पाई गईं। सबसे पहले अदालत ने आबकारी विभाग के पूर्व कमिश्नर कुलदीप सिंह को राहत दी, इसके…

Read More

New Delhi : भारत में 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। यह खगोलीय घटना खासतौर पर खगोलप्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक होगी। हालांकि यह स्पष्ट किया गया है कि इस ग्रहण का होलिका दहन या होली पर्व पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि होली 2 मार्च को मनाई जाएगी। भारत में कब और कितना दिखेगा ग्रहण? वैज्ञानिकों के अनुसार ग्रहण भारतीय समयानुसार 3 मार्च को दोपहर 3:20 बजे शुरू होकर शाम 6:47 बजे तक रहेगा। इसकी कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट होगी। हालांकि भारत में चंद्रमा का उदय शाम 6:26 बजे होगा, तब तक…

Read More