नई दिल्ली। पीएम मोदी ने आज (शुक्रवार) राष्ट्र को पहली हाई स्पीड रैपिड ट्रेन ‘नमो भारत’ सौंपी। उन्होंने दिल्ली-मेरठ मार्ग के प्रथम चरण में साहिबाबाद-दुहाई खंड (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) का उद्घाटन पूर्वाह्न करीब 11 बजे साहिबाबाद में किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। यह खंड 17 किलोमीटर का है। इसे यह ट्रेन करीब 12 मिनट में पूरा करेगी। इसी के साथ कुछ दिन बाद दिल्ली से मेरठ से बीच ट्रेन से यात्रा करने वाले मुसाफिरों का सफर सुगम हो जाएगा। इस हाई स्पीड ट्रेन का ‘वंदे भारत ‘ की तर्ज पर…
Author: दिनेश ओरांव
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले राज ने अपनी बायोपिक की घोषणा की थी। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ था। इस समारोह में राज ने चेहरे से मास्क हटा कर पहली बार मीडिया से बातचीत की। इस बीच ऐसी अफवाह है कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी अलग होने वाले हैं। राज कुंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है। राज के ट्वीट को लेकर कई तरह के तर्क दिए जा रहे हैं। राज ने ट्वीट किया, “हम अलग हो गए हैं…
Ranchi: त्योहारी सीजन में वाहनों की मांग में तेजी और ग्राहकों की सहूलियत को देखते हुए बैंक आॅफ इंडिया रांची के विभिन्न वाहन डीलर्स शोरूम के साथ त्वरित वाहन ऋण प्रसंस्करण के लिए संयुक्त रूप से स्टॉल लगा रहा है। इस क्रम में प्रेमसंस मोटर्स के साथ नेक्सा मेन रोड शोरूम में बैंक आॅफ इंडिया द्वारा एक स्टॉल लगाया गया। https://pratahnewz.com/pvunl-renews-adoption-of-lions/ गौरतलब है कि बैंक आॅफ इंडिया त्योहारी आॅफर के अन्तर्गत वाहन ऋण पर न्यूनतम 8.75 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर के साथ-साथ प्रसंस्करण शुल्क में भी 100 फीसदी की छूट दे रहा है।
Patratu: वन्यजीव संरक्षण प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) को रांची के भगवान बिरसा जैविक उद्यान में अपने अभिनव पर्यावरण कार्यक्रम के विस्तार की घोषणा की है। पीवीयूएनएल, पतरातू ने 30 सितंबर 2024 तक एशियाई शेर जोड़े, जया और वीरू के लिए अपने गोद लेने के समझौते को नवीनीकृत किया है। यह नेक पहल वन्य जीवन और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति पीवीयूएनएल के अटूट समर्पण को प्रदर्शित करती है। कंपनी लुप्तप्राय प्रजाति के दो उल्लेखनीय प्रतिनिधियों, जया और वीरू के भोजन और देखभाल का खर्च वहन करना जारी रखेगी। उनकी भलाई और गोद…
Ranchi। झारखंड हाई कोर्ट ने गुरुवार को घरेलू विवाद से जुड़े एक मामले की सुनवाई करते हुऐ कहा कि पत्नी को भरण-पोषण प्रदान करना पति का नैतिक दायित्व है लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए कि वैवाहिक जीवन शैली बनी रहे, इसके लिए पति पर इस हद तक बोझ डालना उचित नहीं कि शादी उसके लिए सजा बन जाये। दरअसल, धनबाद फैमिली कोर्ट के एक आदेश के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। इसपर हाई कोर्ट के जस्टिस सुभाष चांद की कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा है कि वर्ष 2018 में…
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को कहा कि इजराइल व हमास आतंकियों के बीच युद्धग्रस्त क्षेत्र गाजा तक मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए मिस्र सहमत हो गया है। मिस्र मानवीय सहायता भेजने के लिए राफा बार्डर खोलेगा। शुरुआती तौर पर शुक्रवार तक गाजा में मानवीय सहायता के साथ 20 ट्रक भेजे जाने पर सहमति बनी है। बाइडेन ने इजराइल से विशेष विमान एयरफोर्स वन में सवार होते समय संवाददाताओं से मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ हुई बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि गाजा में मानवीय सहायता शुक्रवार तक शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि…
London। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक आज (गुरुवार) इजराइल के दौरे पर रवाना होंगे। हमास के साथ युद्ध की परिस्थितियों में इजराइल के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री की यह यात्रा हो रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक ऋषि सुनक अपने इजराइल दौरे में वहां के अपने समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात करेंगे। अपने दौरे से पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने गाजा के लोगों के लिए मानवीय सहायता की अपील करते हुए कहा कि फिलिस्तीन के लोग भी हमास के शिकार हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के इजराइल दौरे के ठीक एक दिन बाद…
Asansol : स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए भारत सरकार के अंतर्गत प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डी.ए.आर.पी.जी) से प्राप्त निर्देशों के अनुसार विशेष अभियान 3.0 को पूरे ईसीएल में लागू किया गया है। इस अभियान का प्रारंभिक चरण 15 सितंबर 2023 से 30 सितंबर 2023 तक था जिसमे विभिन्न कार्यों की पहचान की गयी थी। इसके बाद 2 अक्टूबर से कार्यान्वयन चरण शुरू हुआ है जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। ईसीएल इस अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ अपनी तत्परता दिखाते हुए इस चरण को सफल बनाने की…
Ranchi : वाईबीएन विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग मे 3 दिवसीय फार्मेसी सप्ताह का आज समापन हुआ l यह कार्यक्रम 16-18 अक्टूबर तक चला जिसमें विभिन्न कार्यक्रम जैसे स्वास्थ्य शिविर – बीपी, मधुमेह, हीमोग्लोबिन परीक्षण, रोगी परामर्श और दवा वितरण किया साथ ही 17 अक्टूबर को लड़कों के लिए क्रिकेट, लड़कियों के लिए कैरम और 18 अक्टूबर को समापन समारोह, सांस्कृतिक एवं पुरस्कार वितरण, वृक्षारोपण किया गया। सभी प्रतियोगिता तय शेड्यूल के हिसाब से किए जायेगा । यह कार्यक्रम विगत वर्षो के भांति इस वर्ष भी पुरे समर्पण और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह में विवि के…
गोड्डा : अदाणी फाउंडेशन ने जिला पशु विभाग के साथ मिलकर जिले में सात अक्टूबर से चार नवंबर तक गोवंश चिकित्सा शिविर का आयोजन किया है। अब तक तकरीबन 3000 मवेशियों का इलाज हो चुका है जबकि चार नवंबर तक 10 हजार मवेशियों के चिकित्सीय जांच का लक्ष्य है। https://pratahnewz.com/durga-festival-organized-in-teacher-education-college/ इन शिविरों के माध्यम से अदाणी पावर के समीप स्थित सोनडीहा, परासी, मालडीह, पटवा, कौड़ी-बहियार, गुम्मा, पेटवी, पेटवी संथाली सहित कई गांवों में हजारों की संख्या में गोवंशों की चिकित्सीय जांच के साथ निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है। बरसात के मौसम में मवेशियों को होने वाली बीमारियों के…
