Ranchi : आज वाईबीएन विश्वविद्यालय के टीचर एजुकेशन कॉलेज में दुर्गोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे वाईबीएन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रामजी यादव, सीईओ इंजीनियर दीपक कुमार, कुलपति एसपी यादव, एचआर मैनेजर अरविंद यादव। फार्मेसी डीन आशीष सरकार, बीएड एचओडी कैलाश नाथ यादव, डीएलएड एचओडी संगीता गोप एवं कॉलेज के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं के साथ प्रशिक्षु शिक्षक उपस्थित थे। दुर्गोत्सव कार्यक्रम में छात्रों के द्वारा माँ दुर्गा के नौ रूपों को दर्शाया गया एवं रंगारंग कार्यक्रम के अंतर्गत डांडिया नृत्य का भी आयोजन किया गया।
Author: दिनेश ओरांव
तेल अवीव। इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा है कि गाजा पट्टी पर उनके सुरक्षा बलों के हमले में फिलिस्तीन के कुख्यात आतंकवादी संगठन हमास के दो कमांडर मारे गए। इस बीच आईडीएफ ने एक ड्रोन फुटेज जारी कर यह समझाने की कोशिश की है कि अस्पताल पर हमला इजरायल की सेना ने नहीं किया। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में आईडीएफ के हवाले से कहा है कि हमास के गाजा सिटी ब्रिगेड में एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सरणी के प्रमुख मुहम्मद अवदल्लाह और हमास नौसैनिक बल के कमांडर अकरम हिजाजी को मार गिराया गया। साथ…
बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग में बेल्ट ऐंड रोड फोरम की बैठक में 130 देशों के प्रतिनिधियों के बीच विचार-विमर्श जारी है। बैठक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी मौजूद हैं। फोरम चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि ब्लाक टकराव की फैलाई गई बात मनगढ़ंत है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। https://pratahnewz.com/ban-on-loudspeakers-from-10-pm-to-6-am/ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मौके पर जिनपिंग ने अपने संबोधन में आर्थिक जबरदस्ती और ब्लॉक टकराव की बात को सिरे से खारिज कर दिया। जिनपिंग ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की है। जिनपिंग ने इस…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश पर ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम, 2000 के तहत यह आदेश पारित किया गया है। आदेश अनुसार रात 10 से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर रोक रहेगी। आपातकालीन स्थिति को छोड़कर किसी अन्य स्थिति में रात्रि 10 बजे के बाद लाउड स्पीकर पर मनाही रहेगी। साथ ही अस्पतालों के 100 मीटर के दायरे में अवस्थित क्षेत्र “मौन क्षेत्र” होंगे। इस संबंध में मंगलवार रात जिला प्रशासन ने आदेश जारी की।
Giridih। बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री का दरबार गिरिडीह में आगामी दो और तीन नवंबर को लगेगा। यह कार्यक्रम गिरिडीह के दुखिया महादेव ( दुखहरणनाथ धाम ) में आयोजित होगा। कार्यक्रम की तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गई है। https://pratahnewz.com/demand-for-separate-state-intensified-again-before-lok-sabha-elections/ कार्यक्रम के आयोजक विनोद सिन्हा ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ती हैं। दुखहरण नाथ धाम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भी गिरिडीह के साथ-साथ झारखंड – बिहार के लोगों का जमावड़ा लगना तय है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है।
यरुशलम/तेल अवीव/वाशिंगटन। फिलिस्तीन के कुख्यात आतंकवादी संगठन हमास के इस महीने की सात तारीख को इजरायल पर किए गए बर्बर आक्रमण के बाद छिड़ी जंग से मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। गाजा के अल-अहली अरब अस्पताल पर मंगलवार रात हुए हमले से सारी दुनिया सकते में है। इस हमले में सैकड़ों निर्दोष लोगों की जान गई है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने इसकी कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि यह अस्वीकार्य है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इजरायल के लिए रवाना हो चुके हैं। इजरायल और हमास के बीच छिड़े इस युद्ध में अब…
Kolkata। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर बंगाल में पृथक गोरखालैंड की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। उत्तर बंगाल में आठ स्थानीय पार्टियां क्षेत्र में अलग राज्य की मांग को लेकर एकजुट हो गई हैं। पार्टियों ने यूनाइटेड फ्रंट ऑफ सेपरेट स्टेट नाम से एक साझा संगठन बनाया है। संगठन बनाने वालेे दलों में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा, कामतापुर प्रोग्रेस पार्टी, कामतापुर पीपुल्स पार्टी (यूनाइटेड), ग्रेटर कूच बिहार पीपुल्स एसोसिएशन, जय बिरसा मुंडा उलगलान, एससी-एसटी-ओबीसी मूवमेंट मंच, भूमिपुत्र यूनाइटेड पार्टी और अखिल भारतीय राजवंशी समाज शामिल है। नए अम्ब्रेला फ्रंट की कोर कमेटी में इनमें से प्रत्येक…
रावलपिंडी। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) कंगाली की कगार पर है। हाल यह है कि ईंधन के लिए भी उसके पास पैसे नहीं हैं। वह बकाया राशि का भुगतान भी नहीं कर पा रही है। पिछले 24 घंटे से वह उड़ानों का ठीक से संचालन नहींं कर पा रही। घाटे में चल रही पीआईए को बुधवार को 16 अंतरराष्ट्रीय और आठ घरेलू उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। कुछ उड़ानों में देरी होने की आशंका भी बढ़ गई है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीआईए को मंगलवार को भी 11 अंतरराष्ट्रीय और 13 घरेलू उड़ानें…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के ग्रामीण और सुदूर जनजातीय क्षेत्रों में सड़क परिवहन और आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाने पर सरकार का विशेष जोर है। इस कड़ी में ग्रामीण क्षेत्रों को प्रखंड, अनुमंडल और जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना शुरू किया जाना है। उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण और सुदूर जनजातीय क्षेत्रों में अब बसें चलेंगी। जल्द ही इसकी शुरूआत होगी। ग्रामीण इलाकों में को ये बसें प्रखंड, अनुमंडल और जिला मुख्यालय से जोड़ेगी। पहले चरण में 250 बसें चलाने की योजना है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को इस योजना…
नई दिल्ली : इजरायल और आतंकी संगठन हमास के बीच बीते सात अक्टूबर से भीषण युद्ध चल रहा है। इसकी शुरुआत हमास ने इजरायल पर एक साथ पांच हजार से अधिक मिसाइलें दाग कर की। इसके बाद अब इजरायल पूरी तरह से गाजा में मौजूद हमास को खत्म करने में लगा हुआ है। इस हमले भारतीय मूल की दो यहूदी युवतियां भी मारी जा चुकी हैं। यह दोनों इजरायल सेना की तरफ से कार्रवाई कर रही थी। वहीं, इस समय बड़े पैमाने पर भारत सरकार द्वारा आॅपरेशन अजय के तहत इजरायल से भारतीय नागरिकों को निकालने का काम जारी है।…
