ईसीएल द्वारा विशेष अभियान 3.0 के तहत प्लास्टिक से पेवर ब्लॉक”बनाने की सराहनीय पहल

Asansol : स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए भारत सरकार के अंतर्गत प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डी.ए.आर.पी.जी) से प्राप्त निर्देशों के अनुसार विशेष अभियान 3.0 को पूरे ईसीएल में लागू किया गया है। इस

Advertisement

Asansol : स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए भारत सरकार के अंतर्गत प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डी.ए.आर.पी.जी) से प्राप्त निर्देशों के अनुसार विशेष अभियान 3.0 को पूरे ईसीएल में लागू किया गया है। इस अभियान का प्रारंभिक चरण 15 सितंबर 2023 से 30 सितंबर 2023 तक था जिसमे विभिन्न कार्यों की पहचान की गयी थी। इसके बाद 2 अक्टूबर से कार्यान्वयन चरण शुरू हुआ है जो 31 अक्टूबर तक चलेगा।

ईसीएल इस अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ अपनी तत्परता दिखाते हुए इस चरण को सफल बनाने की ओर अग्रसर है। इसी क्रम में प्लास्टिक के कचरे का पुनः उपयोग करने हेतु तथा इस प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण से वातावरण तथा जीवो के बचाव हेतु एक महत्वपूर्ण कार्य ईसीएल के बांकोला क्षेत्र में किया जा रहा है। इसके तहत, लगभग 700 किलो प्लास्टिक कचरा प्रति महीना आस-पास के क्षेत्रो एवं गाँवो से इकट्ठा किया जाता है और इस प्लास्टिक को विशेष प्रोसेसिंग मशीन द्वारा जमीन पर बिछने लायक या अन्य संबन्धित काम के लायक पेवर ब्लॉक बनाया जाता है, जो कि देखने में सुंदर और काफी उपयोगी है।

ईसीएल की इस पहल से हमारा बतावरण प्लास्टिक से मुक्त तो हो रहा है, साथ ही साथ प्लास्टिक के कचरे का सही निपटारण भी हो रहा है। यह कार्य अपने आप में अद्वितीय और सराहनीय है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.