कोलकाता। कोलकाता में गिरफ्तार किया गया पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने का आरोपित भक्त बंशी झा (36) कोलकाता से सटे मशहूर बाली ब्रिज को उड़ाने की योजना बना रहा था। पिछले हफ्ते उसे कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद से उससे लगातार पूछताछ हो रही है। इसी दौरान उसके मोबाइल से बाली ब्रिज की तस्वीर मिली है। उससे पूछताछ और उसके निजी मोबाइल फोन के डेटा के आधार पर जांच अधिकारियों को आरोपित की ओर से पाकिस्तान स्थित एक महिला को रेल-पुल और निकटवर्ती मंदिर की तस्वीरें भेजने के बारे में…
Author: दिनेश ओरांव
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को यहां दुनिया की पहली शत-प्रतिशत इथेनॉल-ईंधन वाली कार लॉन्च की। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने बीएस-VI (स्टेज-II) ”इलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्स फ्यूल व्हीकल” को विकसित किया है। इस मौके पर गडकरी ने दुनिया के पहले प्रोटोटाइप का अनावरण करने के बाद कहा कि आज दुनिया का पहला बीएस-VI (स्टेज-II), विद्युतीकृत फ्लेक्स-ईंधन वाहन लॉन्च करके देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर देश बनने के लिए तेल आयात को शून्य पर लाने की जरूरत है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अन्य नेता भी शामिल हुए।
श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को भद्रा लगने की वजह से 31 को रक्षाबंधन का त्योहार बनाना उत्तम रहेगा। इस बार सूर्योदय व्यापिनी पूर्णिमा को मनाया जाएगा। पूर्णिमा 30 अगस्त की सुबह दस बजकर 59 मिनट पर लगेगी और गुरुवार सुबह सात बजकर छह मिनट पर समाप्त हो जाएगी। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि बुधवार को पूरा दिन प्रदोष काल भद्रा लगने की वजह से दूषित है। जिसकी वजह से 31 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व मनाना अच्छा होगा। बुधवार की रात भद्रा समाप्त हो जाएगा। इसे भी पढ़ें : – राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को ओणम की बधाई…
पलामू। पलामू जिले में नशे में चूर कारचालक ने 14 लोगों को रौंद दिया। इनमें से चार की मौत हो गई। बाकी घायलों में एक व्यक्ति की हालत बेहद नाजुक है। यह वाकया सोमवार रात चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव के पास शाहपुर-गढ़वा मुख्य मार्ग पर चढवना के पास हुआ। सभी घायलों का एमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में नरसिंहपुर पथरा निवासी वशिष्ठ महतो का पुत्र उदल प्रसाद चौरसिया और उनका पोता रोहित कुमार (चाचा-भतीजा) एवं कोटा निवासी मधु मेहता शामिल हैं। इनकी मौत घटनास्थल पर हुई। एक जख्मी ने आज (मंगलवार) इलाज के दौरान अस्पताल में…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ओणम के शुभ अवसर पर देशवासियों को बधाई दी । राष्ट्रपति ने एक्स (पूर्व ट्विटर) संदेश में कहा, “ओणम पर सभी नागरिकों और केरल के भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं! इस शुभ अवसर पर हम अनगिनत उपहारों के लिए प्रकृति मां के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं। मेरी कामना है कि फसल का यह त्योहार सभी के बीच समृद्धि और सद्भाव की भावना लेकर आए।” इसे भी पढ़ें : – फिल्म ‘गदर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी उपराष्ट्रपति ने एक्स संदेश…
11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘गदर-2’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसके साथ ही अभिनेता अक्षय कुमार की ‘ओएमजी-2’ भी रिलीज हुई, लेकिन ‘गदर-2’ की लोकप्रियता के आगे ‘ओएमजी-2’ फेल हो गई। फिल्म ने कमाई के मामले में अब तक दुनिया भर में 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इतना ही नहीं, ‘गदर-2’ के बाद कई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन कोई भी फिल्म इससे आगे नहीं पहुंच पाई। फिल्म ‘गदर-2’ लगातार 18वें दिन 4.50 करोड़ की कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर 18 दिनों में फिल्म ने कुल 460.55 करोड़ की कमाई…
गुजरात : मानहानि केस का सामना कर रहे बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गुजरातियों को ठग कहने से जुड़े मानहानि केस में अहमदाबाद के मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने तेजस्वी यादव को समन जारी किया है। केस की शिकायत को ठीक मानते हुए मेट्रोपॉलिटिन कोर्ट ने तेजस्वी को 22 सितम्बर को पेश होने को कहा है। मानहानि के आरोपों को साबित करने के लिए शिकायतकर्ता की तरफ से कोर्ट में बयान की सीडी और 15 गवाह पेश किये गये थे। गौरतलब हो कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने विधानसभा परिसर में मेहुल चौकसी पर…
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर श्रम विभाग के एक प्रतिनिधिमंडल ने लेह-लद्दाख में कार्यरत झारखंड खासकर संताल परगना के संताली आदिवासी श्रमिकों की स्थिति का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल ने लेह लद्दाख और सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों से बातचीत कर श्रमिकों की स्थिति को और बेहतर करने का आग्रह किया है। मालूम हो कि राष्ट्र को बेहतर आधारभूत संरचना से आच्छादित करने में झारखंड के संताली आदिवासी श्रमिकों का विशिष्ट योगदान है। इनका योगदान सीमा सड़क संगठन के सभी कार्य में है। चाहे गहरी खाई पर पुल बनाना हो या पहाड़ को चीर कर सड़क। इसलिए मुख्यमंत्री…
नई दिल्ली : चंद्र अभियान की सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सूरज का अध्ययन करने के लिए दो सितम्बर को ‘आदित्य-एल1’ सूर्य मिशन को लॉन्च करेगा। इसरो ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि आदित्य एल-1 दो सितम्बर को 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जायेगा। आदित्य एल वन सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष-आधारित भारतीय वेधशाला है। आदित्य एल वन की लॉन्चिंग आम नागरिक भी देख सकेंगे। इसरो ने श्रीहरिकोटा में लॉन्च व्यू गैलरी से लॉन्चिंग देखने के लिए लोगों को आमंत्रित भी किया है। इसके लिये लोगों को पंजीकरण…
मुंबई। सांगली जिले के उमडी में स्थित समता आश्रम स्कूल में बासी खाने से 154 छात्रों की तबीयत रविवार को देर रात बिगड़ गई। जिला प्रशासन ने सभी बीमार छात्रों को जत ग्रामीण अस्पताल, कवठे महांकाल, मदग्याल, मिराजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। सांगली जिले के जिलाधिकारी डॉ. राजा दयानिधि, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तृप्ति धोडमिसे ने सोमवार को सुबह अस्पताल में जाकर बीमार बच्चों से मुलाकात की। इसके बाद जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त को उक्त घटना की पूरी जांच कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई…
